
Educator profile
Shubham Gupta Sir
मैं पिछले 5 सालों से सिविल सेवा के विद्यार्थियों को भूगोल तथा इतिहास विषय पढ़ा रहा हूं। दोस्तों 2018 से मैंने यूट्यूब पर पढ़ाना शुरू किया और मैं गर्व के साथ यह कह सकता हूं कि मेरे पढ़ाई हुए विद्यार्थी आज विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होकर चयनित हो चुके हैं। आज मैं जो कुछ भी हूं उसका पूरा श्रेय मैं आप लोगों को देना चाहता हूं जिन्होंने मुझे शिक्षा में नए अनुप्रयोग करने और इसे बेहतर बनाने का अवसर दिया। एक ऐसा ही अवसर खान सर के द्वारा मुझे दिया गया है, जिसमें मेरा प्रयास रहेगा कि भूगोल और इतिहास विषय को ना सिर्फ रोचकता व गहन विश्लेषणात्मकता से प्रस्तुत किया जाए बल्कि सिनॉप्सिस, शॉर्ट नोट और माइंड मैपिंग तकनीक से आप सभी के लिए अत्यंत आसान भी बनाया जाए। मेरा हमेशा से प्रयास रहा है की विषय से न सिर्फ परीक्षा में सफलता अर्जित हो बल्कि व्यक्तित्व में भी नए आयाम जुड़े। आशा करता हूं कि आप सभी की सफलता में कुछ योगदान मेरा भी हो सके।











