KGS

All Exams

Explore All Exams at KGS

All Exams
News Highlights made simple.

News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

banner-image

DAINIK JAGRAN

1.

संवैधानिक संस्थाओं को मजबूत करती हैं तथ्य आधारित बहसें : ओम बिरला

अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को कहा कि तथ्य आधारित बहसें न केवल संवैधानिक संस्थाओं को मजबूत करती हैं बल्कि उनकी गरिमा को भी बढ़ाती हैं। ऐसी बहसें, जिनमें सहमति और असहमति दोनों शामिल हैं, ने भारतीय लोकतंत्र को वैश्विक मंचों पर एक मार्गदर्शक शक्ति के रूप में कार्य करने में सक्षम बनाया है। उन्होंने यह बात विधानसभा में केंद्रीय विधान सभा (1924-1930) की कार्यवाही पर आधारित 89 खंडों के विमोचन पर कही। उन्होंने कहा कि यह दुर्लभदस्तावेज युवा पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक का काम करेगा। 


2.

पूर्वी लद्दाख में एलएसी की स्थिति पर भारत-चीन की रचनात्मक और भविष्योन्मुखी वार्ता

भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर स्थिति को लेकर बुधवार को बीजिंग में 'भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श और समन्वय के लिए कार्यकारी तंत्र' की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में दोनों पक्षों के बीच 'रचनात्मक' और 'भविष्योन्मुखी' बातचीत हुई। विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों देशों ने इस बात पर जोर दिया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखना ही द्विपक्षीय संबंधों को धीरे-धीरे सामान्य बनाने का मुख्य आधार है। 


3.

म्यांमार के राष्ट्रपति 30 मई से भारत के पांच दिन के दौरे पर रहेंगे

म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग शनिवार से भारत के पांच दिन के दौरे पर रहेंगे। वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर भारत आ रहे हैं। उनके साथ मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और व्यापारिक नेताओं का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी होगा। राष्ट्रपति के रूप में यह उनकी पहली भारत यात्रा है। भारत यात्रा के दौरान म्यांमार के राष्ट्रपति एक जून को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। 


4.

राज्यों के सहयोग से जल विवादों का हो समाधान: मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्यों से सहयोग, समय पर मंजूरी और प्रौद्योगिकी आधारित निगरानी के माध्यम से अंतरराज्यीय जल विवादों को हल करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा है कि केन-बेतवा परियोजना एक आदर्श के रूप में काम करनी चाहिए। 


5.

भारत-सिंगापुर में रक्षा सहयोग और मजबूत करने पर सहमति

भारत और सिंगापुर ने गुरुवार को रक्षा सहयोग, रणनीतिक साझेदारी और क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर व्यापक चर्चा की। दोनों देशों ने सैन्य संबंधों को और मजबूत करने तथा नई तकनीकों के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। 


6.

ट्रामा केयर जीवन के अधिकार का अभिन्न अंग

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि नागरिकों का ट्रामा केयर का अधिकार, जीवन के अधिकार का अभिन्न अंग है। इसके लिए कोर्ट ने सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों से कहा है कि वे तीन महीने के भीतर आपात कार्रवाइयों के लिए एक ही हेल्पलाइन नंबर '112' चालू करें और मददगारों के लिए एक शिकायत निवारण प्रणाली स्थापित करें। यह भी निर्देश दिया कि वे मासिक बैठकें आयोजित करके और संबंधित पोर्टलों पर बैठकों का विवरण अपलोड करके समय समय पर अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करें। 


7.

इबोला को लेकर सभी एयरपोर्ट पर अलर्ट, विदेशी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग जरूरी

वैश्विक स्तर पर इबोला के बढ़ते खतरों को देखते हुए एयरपोर्ट हेल्थ आर्गेनाइजेशन ने सभी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य जांच को लेकर अलर्ट किया है। अब विदेश से आने वाले सभी यात्रियों की गहन चिकित्सा जांच की जा रही है। पहले यह जांच केवल अफ्रीका या प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों तक सीमित थी, वहीं अब नियमों में बदलाव करते हुए इसे सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए अनिवार्य किया गया है। नए प्रोटोकाल के तहत, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से उतरने वाले सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है, जो शरीर के तापमान को स्वचालित रूप से मापती है। 


8.

संतुलित और टिकाऊ कृषि नीति की जरूरत

भारत एक कृषि प्रधान देश है। देश की लगभग 50 प्रतिशत कार्यशील आबादी प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से कृषि पर निर्भर है, जबकि कृषि का योगदान भारत की जीडीपी में 15-17 प्रतिशत ही है। यह विरोधाभास स्वयं संकेत देता है कि देश की आधी जनसंख्या जिस क्षेत्र पर निर्भर है, उसकी आय और उत्पादकता अपेक्षाकृत कम बनी हुई है। इसके बावजूद भारतीय कृषि आज कई संरचनात्मक चुनौतियों का सामना कर रही है- घटती उत्पादकता, जल संकट, फसल असंतुलन, बढ़ती आयात निर्भरता और किसानों की आय का संकट। लिहाजा इनसे निपटने की जरूरत है


9.

विकास का नया इंजन बना सेवा क्षेत्र का निर्यात

सर्विस सेक्टर निर्यात में पिछले 11 सालों में दोगुना से भी अधिक की बढ़ोतरी हुई है। सर्विस सेक्टर निर्यात की बढ़ोतरी दर वस्तु निर्यात के मुकाबले लगातार अधिक चल रही है। यही वजह है कि धीरे-धीरे सर्विस निर्यात और वस्तु निर्यात का अंतर कम होता जा रहा है। अगले दो-तीन साल में सर्विस निर्यात का आंकड़ा वस्तु निर्यात को भी पार सकता है। 


10.

अगले एक वर्ष में धीमा रहेगा वैश्विक आर्थिक विकास : सर्वे

दुनियाभर के मुख्य अर्थशास्त्रियों को उम्मीद है कि अगले एक साल में वैश्विक आर्थिक विकास धीमा होगा, लेकिन भारत एक ऐसे क्षेत्र के तौर पर सबसे अलग है जहां विकास की उम्मीदें सबसे ज्यादा हैं। वर्ल्ड इकोनमिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) ने गुरुवार को एक सर्वे में यह बात कही। 


11.

भारत और दक्षिण कम करने पर सहमत कोरिया व्यापार घाटा

वाणिज्य मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि भारत और दक्षिण कोरिया दोनों देशों के बीच बढ़ते व्यापार घाटे को द्विपक्षीय व्यापार समझौते के समग्र ढांचे के भीतर हल करने पर सहमत हो गए हैं। दोनों देशों ने डिजिटल व्यापार, सप्लाई चेन और रणनीतिक औद्योगिक क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा करने के लिए उप-समूह बनाने का भी फैसला किया। 


12.

आठवें मोर्चे पर इजरायल का साझा मोर्चा, भारत व अमेरिका को साथ लाने की पहल

इजरायल दुनियाभर में लोकतांत्रिक मूल्यों, खुली समाज व्यवस्था और आधुनिक संस्कृति के विरुद्ध चल रहे गुप्त और छद्म हमलों को एक बड़ी वैश्विक चुनौती के रूप में देख रहा है। गलत सूचनाओं के प्रचार, इंटरनेट मीडिया पर फैलाए जा रहे झूठे नैरेटिव और हाइब्रिड युद्ध की रणनीतियों के जरिये लोकतांत्रिक देशों की एकता तोड़ने की कोशिशें तेज हो गई हैं। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हालिया कई बयानों में 'आठवें मोर्चे' की चर्चा की है। उन्होंने इसे सूचना युद्ध और विश्व स्तर पर फैलाए जा रहे भ्रामक प्रचार का मोर्चा बताया है। उनके अनुसार, इजरायल पहले से ही गाजा, लेबनान, ईरान, यमन समेत सात पारंपरिक मोचौँ पर संघर्ष कर रहा है, लेकिन इंटरनेट मीडिया पर फैलाई जा रही झूठी खबरें, बाट अकाउंट्स और व्यवस्थित दुष्प्रचार आठवां मोर्चा बन गया है। 


13.

जयशंकर की साइप्रस में ईयू के मंत्रियों से द्विपक्षीय हितों पर चर्चा

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने साइप्रस के लिमासोल में आयोजित यूरोपीय संघ (ईयू) के विदेश मंत्रियों की एक अनौपचारिक बैठक में भाग लिया। इस बैठक में पश्चिम एशिया संघर्ष और अन्य वैश्विक भू-राजनीतिक मुद्दों के बीच उभरती बहुध्रुवीय व्यवस्था में 'व्यावहारिक सहयोग' और 'साझा हितों' पर गहन चर्चा की गई।


14.

भारत का बढ़ता आर्थिक महत्व असाधारण अवसर : अल्बनीज

आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने गुरुवार को कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की फिर से मेजबानी करने की उम्मीद करते हैं। उन्होंने भारत की आर्थिक प्रगति की सराहना की और भारत के बढ़ते आर्थिक महत्व को हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए एक असाधारण अवसर करार दिया। 


15.

नेपाल में पहली बार राजदूत पद के लिए सरकार ने शुरू की प्रतिस्पर्धी चयन प्रक्रिया

राजनीतिक निष्ठा के आधार पर राजदूतों की नियुक्ति की लंबे समय से चली आ रही प्रथा की व्यापक आलोचना के बीच प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह के नेतृत्व वाली नई सरकार ने नेपाल के विदेशी मिशनों में दूतों की नियुक्ति के लिए एक प्रतिस्पर्धी चयन प्रक्रिया शुरू की है। 


16.

चांद के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में क्रेटरों के नीचे बर्फ होने के सुबूत : अध्ययन

एक नए अध्ययन में चांद के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में कुछ सबसे ठंडे क्रेटरों (गड्ढा) के नीचे बर्फ होने के पक्के सबूत मिले हैं। इस विश्लेषण में उन क्रेटरों पर खास ध्यान दिया गया जो चांद के हमेशा छाया वाले क्षेत्रों (पीएसआर) में स्थित हैं। 


Khan Global Studies App

The most trusted learning platform on your phone

With our training programs, learning online can be a very exciting experience. Take the next step toward achieving your professional and personal objectives.

Download on the App StoreGet it on Google Play
Khan Global Studies mobile app screens
logo
Khan Global Studies Pvt. Ltd. 5th Floor,
A13A, Graphix 1 Tower B, Sector 62,
Noida, Uttar Pradesh 201309

Course Related Query:

Ask Your DoubtsStore Related Query:store@khanglobalstudies.com

Get Free Academic Counseling & Course Details

KGS best learning platform

About Khan Global Studies

We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.


What Makes Us Different

Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.

Copyright 2026 KhanGlobalStudies