KGS

All Exams

Explore All Exams at KGS

All Exams
News Highlights made simple.

News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

DAINIK JAGRAN

1.

आपराधिक पृष्ठभूमि वालों को दंडात्मक कार्रवाई से संरक्षण नहीं: सुप्रीम कोर्ट

नीट पेपर लीक को लेकर देशभर में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान भड़की हिंसा की घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच के संकेत दिए हैं। कोर्ट ने कहा कि इस जांच में पुलिस पर हुए हमले की जांच भी शामिल होगी। साथ ही शीर्ष अदालत ने निर्देश दिया कि पुलिस दर्ज एफआइआर में जांच जारी रख सकती है, लेकिन किसी भी प्रदर्शनकारी छात्र के विरुद्ध कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी। हालांकि आपराधिक पृष्ठभूमि के लोगों को दंडात्मक कार्रवाई से संरक्षण नहीं होगा। 


2.

पैरा एथलीट शर्मिला ने रचा 'स्वर्णिम' इतिहास

महिलाओं की शाटपुट एफ-57 स्पर्धा में हरियाणा की शर्मिला ने 9.81 मीटर के सत्र के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। एफ-57 वर्ग में निचले अंगों में दिव्यांगता, अंगों की कमी या मांसपेशियों की कमजोरी वाले खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। शर्मिला की इस उपलब्धि के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में पैरा एथलेटिक्स में भारत का 20 साल का पदक इंतजार भी समाप्त हो गया। 


3.

डिजिटल अरेस्ट को अलग अपराध बनाने पर विचार करे सरकार : सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को केंद्र सरकार से कहा कि बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए 'डिजिटल अरेस्ट' को आपराधिक कानून में स्पष्ट रूप से परिभाषित करने और इसे अलग अपराध घोषित कर कड़ी सजा का प्रविधान करने पर विचार किया जाए। अदालत ने कहा कि पर्याप्त शुरुआती साक्ष्य मिलने पर आरोपितों की संपत्ति फ्रीज करने का कानूनी प्रविधान भी होना चाहिए। 


4.

भारत का पहला 'प्रवाल भित्ति अनुसंधान संस्थान'

देश का पहला राष्ट्रीय प्रवाल भित्ति अनुसंधान संस्थान दक्षिणी अंडमान के चिड़ियाटापू में स्थापित होने जा रहा है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के तहत स्थापित की जाने वाली इस संस्था का मुख्य ध्येय देश के तटीय और द्वीपीय क्षेत्रों में स्थित प्रवाल भित्तियों का अध्ययन, निगरानी और अनुसंधान करने के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन की चपेट में आने से उन्हें संरक्षित भी करना है। इस संस्थान की स्थापना इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) ने प्रवाल भित्तियों को जलवायु परिवर्तन के प्रति सर्वाधिक संवेदनशील समुद्री पारिस्थितिक तंत्रों में माना है, जबकि यूनेस्को ने चेताया है कि मौजूदा उत्सर्जन परिदृश्य में विश्व धरोहर सूची में शामिल सभी प्रवाल भित्तियां इस सदी के अंत तक विलुप्त होने के खतरे में हैं। 


5.

जिम्मेदारी भी तय करने की जरूरत

शिक्षा के मामले में हमारा देश स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद निरंतर प्रगतिशील रहा है। भारत ने शिक्षा के विस्तार में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। विद्यालयों, विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों की संख्या बढ़ी है। तकनीकी शिक्षा, शोध और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का विस्तार हुआ है। करोड़ों युवाओं तक शिक्षा पहुंची है। लेकिन इन उपलब्धियों के बीच एक प्रश्न लगातार हमारे सामने खड़ा है, क्या हमने शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य भी उतनी ही गंभीरता से समझा? क्या हमारी शिक्षा केवल रोजगार प्राप्त करने का साधन बनकर रह गई है, या वह चरित्र निर्माण और जिम्मेदार नागरिक तैयार करने का भी कार्य कर रही है? 


6.

आतंकवाद का हाइब्रिड संस्करण

समूचे विश्व में आतंकवाद का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। हाल के वर्षों में विभिन्न अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा अध्ययनों और आकलनों ने संकेत दिया है कि पारंपरिक आतंकी हमलों के साथ-साथ आनलाइन कट्टरता, इंटरनेट मीडिया आधारित प्रचार, एन्क्रिप्टेड संचार नेटवर्क और अकेले व्यक्तियों द्वारा अंजाम दी जाने वाली हिंसक गतिविधियां नई चुनौतियों के रूप में उभर रही हैं। स्वरूप और रणनीति के इन बदलावों के कारण आतंकवाद अब महज सीमाओं के पार संचालित होने वाली गतिविधि नहीं रह गया है, बल्कि वह वैचारिक, डिजिटल और सामाजिक स्तर पर भी अपनी जड़ें मजबूत करने में जुटा है। 


7.

मैन्युफैक्चरिंग के बेहतर प्रदर्शन से औद्योगिक उत्पादन 7.30% बढ़ा

मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन और बिजली तथा गैस आपूर्ति क्षेत्र की मजबूत वृद्धि के कारण जून में औद्योगिक उत्पादन मई के 5.1 प्रतिशत की तुलना में 7.3 प्रतिशत बढ़ा। यह नई सीरीज पर आधारित औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आइआइपी) का तीसरा मासिक आंकड़ा है। 


8.

दिल्ली हाई कोर्ट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को बंद करने का आदेश दिया: आरबीआइ

आरबीआइ ने मंगलवार को बताया कि दिल्ली हाई कोर्ट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) को बंद करने का आदेश दिया है। इस साल अप्रैल में केंद्रीय बैंक ने नियमों का पालन नहीं करने के चलते पीपीबीएल का बैंकिंग लाइसेंस रद कर दिया था। केंद्रीय बैंक ने पीपीबीएल का कामकाज जमाकर्ताओं के हितों के प्रतिकूल पाया था। इसके बाद आरबीआइ ने हाई कोर्ट में बैंक को बंद करने की याचिका दायर की थी। 


9.

ऊर्जा से लेकर साइबर सुरक्षा तक में आत्मनिर्भर बनने का पीएम का निर्देश

ऊर्जा सुरक्षा से लेकर साइबर सुरक्षा तक के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लिए बड़े सुधार किए जा सकते हैं। युवाओं को पढ़ाए जाने वाले पाठ्यक्रम में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। ताकि, उद्योग जगत की जरूरतों को आसानी से पूरा किया जा सके। रणनीतिक सेक्टर को लेकर संवाद भी मजबूत किए जाएंगे, ताकि गलत व भ्रामक सूचना का प्रसार न हो सके। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में सचिवों के समूह की बैठक में मुख्य रूप से इन सेक्टर में रिफार्म का निर्देश दिया गया। 


10.

तटरक्षक बल के लिए नीति सुधारों का अहम आगाज

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को भारतीय तटरक्षक बल (आइसीजी) के लिए दो महत्वपूर्ण नीति सुधारों की घोषणा की है। इसका उद्देश्य अधिकारियों की भर्ती और सेवा की शर्तों में लैंगिक समानता को बढ़ावा देना और ड्यूटी के दौरान समुद्र में लापता कर्मियों के परिवारों को अनुग्रह राशि देने की प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाना है। 


11.

होर्मुज में घटेगी ईरान की ताकत, जहाजों पर स्वैच्छिक शुल्क, ओमान ने दिया प्रस्ताव

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने और क्षेत्रीय टकराव कम करने को ओमान ने ईरान के साथ एक नया प्रस्ताव साझा किया है। प्रस्ताव के अनुसार, जलडमरूमध्य का प्रबंधन ओमान और ईरान मिलकर करें और वहां से गुजरने वाले जहाजों से किसी अनिवार्य टैक्स की बजाय स्वैच्छिक योगदान लिया जाए। यदि यह व्यवस्था लागू होती है तो होर्मुज पर ईरान का एकाधिकार कम हो सकता है और समुद्री व्यापार के लिए अधिक संतुलित व्यवस्था बन सकती है। 


12.

भारत-चीन ने सीमांत क्षेत्रों में शांति बनाए रखने के महत्व पर दिया जोर

विदेश सचिव विक्रम मिसरी की बीजिंग यात्रा के दौरान भारत और चीन ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। इसमें पीएम नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग की उस साझा सोच को दोहराया गया कि दोनों देश विकास में साझेदार हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि दोनों पक्षों ने सीमांत क्षेत्रों में शांति व स्थिरता बनाए रखने के महत्व को माना। 


13.

चीन ने बनाया 582 टन वजनी चुंबक, अब कृत्रिम सूर्य बनाने की तैयारी

चीन ने न्यूक्लियर फ्यूजन के जरिये 582 टन वजन का दुनिया का सबसे बड़ा सुपरकंडक्टिंग फ्यूजन चुंबक बना लिया है। यह उपलब्धि वर्ष 2030 तक फ्यूजन पावर या संलयन की शक्ति से बिजली पैदा करने की चीन की महत्वाकांक्षी योजना में अहम पड़ाव है। साथ ही बीजिंग कृत्रिम सूर्य बनाने के और करीब पहुंच गया है, हालांकि अभी भी कई बड़ी तकनीकी बाधाएं मौजूद हैं। 


14.

फ्रांस में जंगलों की आग के दौरान पहली बार बने 'फायर क्लाउड'

फ्रांस के जंगलों में लगी भयानक आग के दौरान अग्निशमन कर्मियों का सामना एक ऐसी खतरनाक घटना से हुआ जिसे उनमें से कई ने पहले कभी नहीं देखा था। यह घटना है पाइरोक्यूम्यलोनिम्बस या फायर क्लाउड (आग वाला बादल)। आग से बनने वाले ये बादल बड़ी आग या ज्वालामुखी फटने से निकलने वाली तेज गर्मी से बनते हैं। इनसे बिजली कड़कती है व जलते हुए अंगारे निकलते हैं जिनसे और आग लग सकती है। साथ ही इनसे तेज एवं अनिश्चित हवाएं चलती हैं जो आग को और भड़काती हैं व अंगारों को फैलाती हैं। लेकिन इनसे बारिश शायद ही कभी होती है। 


15.

फाइब्रोमायल्जिया दर्द के संभावित कारकों की खोज

जब दर्द का कारण पता नहीं होता तो कई बार उस स्थिति को जैविक विकार के बजाय मानसिक रोग या दर्द करार दिया जाता है। ऐसा ही एक रोग है- फाइब्रोमायल्जिया। यह एक क्रानिक दर्द की स्थिति है, जिससे पूरे शरीर में मांसपेशियों और हड्डियों के दर्द, अत्यधिक थकान, नींद, स्मृति और मूड से संबंधित समस्याएं जैसी परेशानियां होती है। नेचर मेडिसिन जर्नल में प्रकाशित एक निष्कर्षों ने इस स्थिति के लिए एक स्पष्ट जैविक आधार की पहचान की है। शोधकर्ताओं ने मानव जीनोम के 26 क्षेत्रों में डीएनए सीक्वेंस (अनुक्रम) भिन्नताओं की पहचान की, जो फाइब्रोमायल्जिया के विकास के जोखिम को प्रभावित करती हैं। इन क्षेत्रों में शामिल कई जीन मस्तिष्क और तंत्रिका कार्य में संलग्न होते हैं। इस निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए सात देशों के 53 शोधकर्ताओं ने अमेरिका, ब्रिटेन, फिनलैंड, एस्टोनिया, डेनमार्क, और आइसलैंड के 11 स्वास्थ्य अनुसंधान अध्ययनों के डेटा का विश्लेषण किया है। 


16.

140 साल बाद मिला चिरायता प्रजाति का दुर्लभ औषधीय पौधा

उत्तराखंड के हिमालयी वनों से एक ऐसी खोज सामने आई है, जिसने वनस्पति विज्ञानी जगत को उत्साहित कर दिया है। करीब 140 वर्ष पहले दर्ज किए गए एक दुर्लभ औषधीय पौधे को दोबारा खोज निकाला है। यह पौधा स्वर्टिया डाइलेटाटा वेराइटी पिलोसा (चिरायता की प्रजाति) है, जिसे वर्ष 1883 के बाद कभी नहीं देखा गया। चमोली के बदरीनाथ वन प्रभाग के देवाल क्षेत्र में इसकी मौजूदगी दर्ज की गई। इस खोज को अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिका ओरिक्स में प्रकाशित किया गया है। 


Khan Global Studies App

The most trusted learning platform on your phone

With our training programs, learning online can be a very exciting experience. Take the next step toward achieving your professional and personal objectives.

Download on the App StoreGet it on Google Play
KGS learning dashboard and mobile application
logo
Khan Global Studies Pvt. Ltd. 5th Floor,
A13A, Graphix 1 Tower B, Sector 62,
Noida, Uttar Pradesh 201309

Course Related Query:

Ask Your DoubtsStore Related Query:store@khanglobalstudies.com

Get Free Academic Counseling & Course Details

KGS best learning platform

About Khan Global Studies

We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.


What Makes Us Different

Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.

©Copyright 2026 KhanGlobalStudies