You're all caught up—no notifications available.
Explore All Exams at KGS

All Exams
Explore All Exams at KGS
Khan Sir Courses
Geography I Polity I History | World Map I Indian Map I Economics I Biology
UPSC & State PSC
UPSC I BPSC I UP-PSC I MP-PSC
State Exams
UP I Bihar I MP | Rajasthan
NEET | JEE | CUET
NEET | JEE | CUET
Defence Exams
NDA I CDS I CAPF I AFCAT I SSB I Agniveer
Police Exams
UP SI | Bihar SI | Delhi Police | UP Constable
SSC Exams
CGL I CPO I CHSL I MTS I SSC GD I Delhi Police
Foundation Courses
Physics I Chemistry I Biology I History I Geography I Polity I NCERT I Math I English | Map I Reasoning
Railway Exams
RRB | RPF
Teaching Exams
TET | Teaching | UGC
Banking Exams
SBI | RBI | IBPS
Engineering Exams
Civil | Electrical | Mechanical
UGC NET
UGC NET/JRF
News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

1.
पश्चिम एशिया में 27 दिनों से जारी युद्धजनित तनाव के बीच भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिए राहतभरी खबर आई है। ईरान ने आधिकारिक तौर पर भारत सहित अपने मित्र देशों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति देने की घोषणा की है। इससे फारस की खाड़ी के पश्चिमी हिस्से में फंसे भारतीय जहाजों की आवाजाही फिर तेज होने की संभावना बढ़ गई है। इस बीच, एलपीजी लेकर एक पोत 'अपोलो ओशन' कर्नाटक के न्यू मंगलौर पोर्ट पहुंच गया है। वियतनाम के झंडे वाले इस पोत से ऊर्जा आपूर्ति में मदद मिलेगी।
2.
पश्चिम एशिया में जारी तनाव और होर्मुज स्ट्रेट की वर्तमान स्थिति के बावजूद भारत सरकार ने नागरिकों को पूर्ण आश्वासन दिया है कि देश में ईंधन और रसोई गैस (एलपीजी) की आपूर्ति में कोई कमी नहीं है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश के पास वर्तमान में लगभग 60 दिनों का कच्चे तेल का भंडार उपलब्ध है, जबकि कुल भंडारण क्षमता 74 दिनों की है। भारत वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, क्योंकि यहां से 150 देशों को ऊर्जा उत्पादों की आपूर्ति की जाती है।
3.
सुप्रीम कोर्ट ने पात्रता परीक्षा में अंकों में छूट का लाभ ले चुके आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के मेरिट में आने पर सामान्य वर्ग में स्थानांतरित होने के संबंध में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कहा है कि यदि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार पात्रता परीक्षा में अंकों की छूट लेते हैं, लेकिन मुख्य चयन परीक्षा में उनकी मेरिट सामान्य वर्ग के अंतिम चयनित उम्मीदवार से अधिक है, तो वे सामान्य वर्ग यानी अनारक्षित श्रेणी में स्थान पाने के हकदार हैं। अगर नियमों या अधिसूचना में स्पष्ट रूप से मनाही नहीं है, तो उन्हें सामान्य वर्ग में विचार से बाहर नहीं किया जा सकता।
4.
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच भारतीय सेना ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों के 800 किलोमीटर मारक क्षमता वाले संस्करण का बड़ा आर्डर देने की तैयारी में है। रक्षा अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सेना के पास इस समय 450 किलोमीटर तक मार करने वाली क्रूज मिसाइलें हैं। सेना अब 800 किलोमीटर से अधिक मारक क्षमता वाले ब्रह्मोस क्रूज मिसाइलों का आर्डर देने पर विचार कर रही है।
5.
जी 7 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर गुरुवार को फ्रांस पहुंच गए। वहां पर वह विश्व के सर्वाधिक संपन्न देशों के विदेश मंत्रियों के साथ पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा करेंगे। वह होर्मुज स्ट्रेट को खुलवाने के तरीके पर चर्चा के साथ ही वैकल्पिक समुद्री मार्गों पर भी विचार-विमर्श करेंगे।
6.
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आइटीबीपी) ने 2020 से भारत-चीन सीमा पर 29 नई चौकियां स्थापित कर अपनी उपस्थिति मजबूत की है। यह 3,488 किलोमीटर लंबी सीमा पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी 2024-25 की रिपोर्ट में कहा गया है कि नई सीमा चौकियां (बीओपी) हिमालय के पश्चिमी, मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में 9,000 फीट से 18,750 फीट की ऊंचाई तक फैली हुई हैं, जो लद्दाख के काराकोरम दर्रे से लेकर अरुणाचल प्रदेश के जाचेप ला तक जाती हैं। आइटीबीपी की कुल 209 बीओपी हैं।
7.
पश्चिम एशिया में जारी तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य की स्थिति के कारण वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे समय में चीन के भारत में राजदूत शू फेइहोंग ने कहा है कि कुछ तत्व भारत और चीन के बीच सद्भावपूर्ण संबंध नहीं देखना चाहते। वे दोनों देशों के बीच मतभेदों को जानबूझकर बढ़ा-चढ़ाकर 'चीनी खतरे' के तौर पर प्रचारित करते हैं। वे दोनों देशों के बीच मतभेद से फायदा उठाना चाहते हैं।
8.
सुप्रीम कोर्ट ने दहेज हत्याओं को समाज पर कलंक बताते हुए कहा है कि कानूनी रोक के बावजूद यह कुप्रथा हजारों महिलाओं की अप्राकृतिक मौत का कारण बन रही है। जस्टिस जेबी पार्डीवाला और विजय बिश्नोई की पीठ ने दहेज हत्या के मामले में एक व्यक्ति की जमानत रद करते हुए यह टिप्पणी की और कहा कि पटना हाई कोर्ट द्वारा आरोपित को जमानत पर रिहा करने का आदेश पूरी तरह से गलत है।
पंजाब में नशे की समस्या का समाधान खोजने के लिए सरकार अब घर-घर सर्वे कराएगी। देश के इस पहले ड्रग सेंसस में राज्य के 28 हजार कर्मचारियों को लगाया जाएगा। ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग इसके लिए नोडल महकमा होगा। हाल ही में 11 गांवों में डोर टू डोर ड्रग एंड सोशियो इकोनामिक सर्वे कराया गया था। यह प्रयोग सफल होने के बाद अब पूरे राज्य में सर्वे करवाने का निर्णय लिया गया है। नशे के विरुद्ध ऐसा सर्वे कराने वाला पंजाब पहला राज्य होगा।
9.
विश्व आर्थिक मंच ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा है कि भारत ऊर्जा स्वायत्तता सुनिश्चित करने के लिए विश्व स्तर पर एक इलेक्ट्रो-टेक निर्माण केंद्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। भारत पश्चिमी देशों और चीन के अपनाए गए जीवाश्म ईंधन (फासिल फ्यूल) पर पूरी निर्भरता से इतर अपनी अलग राह बना रहा है। भारत एक बेहतर ऊर्जा भविष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है, जबकि अन्य उभरते बाजार इसकी गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। भारत जीवाश्म ईंधनों पर पूरी तरह आश्रित रहने के बजाय सस्ते सौर ऊर्जा और बैटरी के माध्यम से औद्योगिकीकरण की नई राह पर चल रहा है।
10.
बाल अभिरक्षा (कस्टडी) से जुड़े एक अहम मामले में पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि यदि नाबालिग बच्चा प्राकृतिक अभिभावक (नेचुरल गार्जियन) के पास है तो उसकी कस्टडी को गैर कानूनी नहीं माना जा सकता। साथ ही यदि उसकी सुरक्षा को लेकर कोई तात्कालिक खतरा नहीं दिखता, तो ऐसे मामलों में हैबियस कार्पस याचिका (बंदी प्रत्यक्षीकरण) दाखिल नहीं की जा सकती। कोर्ट ने इन टिप्पणियों के साथ ही मां की याचिका को खारिज कर दिया।
11.
पश्चिम एशिया में जारी युद्ध को कल एक माह हो जाएगा। स्थिति यह हो गई कि होर्मुज जलमार्ग खोलने के लिए अमेरिका को अलग सैन्य अभियान शुरू करना पड़ा है। यह इस युद्ध की सबसे बड़ी विडंबना या एक नया भू-सामरिक विचार है। वस्तुतः जिस युद्ध की शुरुआत अमेरिका ने अपनी सैन्य शक्ति दिखाने के लिए की थी, धीरे-धीरे अब वह वैश्विक ऊर्जा संकट में बदलता जा रहा है। इसे हम इस प्रकार भी कह सकते हैं कि हो सकता है कि ईरान ने जानबूझकर युद्ध को इस दिशा में धकेला है, क्योंकि उसे पता है कि पश्चिमी देशों की सबसे बड़ी कमजोरी उनकी ऊर्जा निर्भरता और आर्थिक दबाव है
12.
पिछले कुछ दशकों में डिजिटल तकनीक ने मानव जीवन के अधिकांश क्षेत्र को प्रभावित किया है। इस कड़ी में कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी एआइ ने अभूतपूर्व गति से विकास करते हुए न केवल तकनीकी परिवर्तन को तेज किया है, बल्कि आज यह डिजिटल युग की अगुवाई करने वाली केंद्रीय शक्ति के रूप में उभर कर सामने आया है। एआइ अब केवल एक तकनीकी उपकरण नहीं, बल्कि सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक संरचनाओं को पुनर्परिभाषित करने वाली शक्ति बन गया है। विशेष रूप से फिल्म निर्माण, पत्रकारिता, फोटोग्राफी और साफ्टवेयर उद्योग में इसका प्रभाव व्यापक हो चला है।
13.
पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के चलते सप्लाई चेन में आई रुकावटों से उर्वरक और यूरिया के सालाना घरेलू उत्पादन पर 10-15 प्रतिशत तक का असर पड़ सकता है। क्रिसिल रेटिंग्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि कच्चे माल और आयातित उर्वरक की कीमतों में वृद्धि से कंपनियों को कार्यशील पूंजी की जरूरत बढ़ सकती है और साथ ही सरकार के सब्सिडी बिल में 20,000-25,000 करोड़ रुपये तक की वृद्धि हो सकती है।
14.
एशियाई विकास में बैंक (एडीबी) ने कहा है कि अगर पये ऊर्जा बाजार में रुकावटें एक साल है। से ज्यादा समय तक रहती हैं तो की एशिया-प्रशांत क्षेत्र की आर्थिक वृद्धि दर 1.3 प्रतिशत कम हो सकती है। की इतना ही नहीं, इन व्यवधानों से मुद्रास्फीति 3.2 प्रतिशत तक बढ़ सकती है। एडीबी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि यह संघर्ष ऊर्जा की बढ़ती कीमतों, सप्लाई चेन और या व्यापार में रुकावटों और कड़ी पर वित्तीय स्थितियों के जरिये एशिया-नक प्रशांत क्षेत्र की अर्थव्यवस्थाओं को प्रभावित करता है।
15.
अमेरिका में विश्वविद्यालयों के विदेशी छात्रों व कर्मचारियों की निगरानी के लिए रिपब्लिकन सीनेटर टाम काटन ने सीनेट में विधेयक पेश किया है। हालांकि कानून बनने से पहले इसे कांग्रेस के दोनों सदनों से मंजूरी मिलनी जरूरी है। अमेरिका में पढ़ने वाले सबसे अधिक विदेशी छात्र भारतीय हैं। ओपन डोर्स की नवीनतम रिपोर्ट (शैक्षणिक वर्ष 2024-25) के अनुसार अमेरिका में 3.6 लाख भारतीय पढ़ते हैं। चीन 2.6 लाख छात्रों के साथ दूसरे स्थान पर है।
16.
अत्यधिक जलवायु खतरों जैसे कि गंभीर सूखा और तीव्र वर्षा, जो आमतौर पर तीन या चार डिग्री सेल्सियस की वैश्विक तापमान वृद्धि से जुड़े होते हैं। यह दो डिग्री सेल्सियस की मध्यम तापमान वृद्धि के तहत भी हो सकते हैं। यह खाद्य उत्पादन, वनों और घनी आबादी वाले शहरी क्षेत्रों के लिए खतरा पैदा कर सकता है। एक अध्ययन में यह जानकारी सामने आई।
17.
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बांबे (आइआइटी बांबे) के शोधकर्ताओं ने एक डीएनए आधारित रणनीति विकसित की है जो दवा प्रतिरोधी बैक्टीरिया को फिर से एंटीबायोटिक्स के प्रति संवेदनशील बना सकती है। आइआइटी बांबे के प्रोफेसर रुचि आनंद व प्रोफेसर पी आई प्रदीपकुमार के नेतृत्व में दो हालिया अध्ययनों ने एक ऐसी रणनीति प्रस्तुत की है, जो न केवल एक और एंटीबायोटिक विकसित करने पर केंद्रित है, बल्कि पहले से मौजूद एंटीबायोटिक्स की सुरक्षा पर ध्यान देती है।

Course Related Query:
Ask Your DoubtsStore Related Query:store@khanglobalstudies.comNCERT Books
Resources
We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.
Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.
Get Free academic Counseling & Course Details
