Explore All Exams at KGS

All Exams
Explore All Exams at KGS
Khan Sir Courses
Geography I Polity I History | World Map I Indian Map I Economics I Biology
UPSC & State PSC
UPSC I BPSC I UP-PSC I MP-PSC
State Exams
UP I Bihar I MP | Rajasthan
NEET | JEE | CUET
NEET | JEE | CUET
Defence Exams
NDA I CDS I CAPF I AFCAT I SSB I Agniveer
Police Exams
UP SI | Bihar SI | Delhi Police | UP Constable
SSC Exams
CGL I CPO I CHSL I MTS I SSC GD I Delhi Police
Foundation Courses
Physics I Chemistry I Biology I History I Geography I Polity I NCERT I Math I English | Map I Reasoning
Railway Exams
RRB | RPF
Teaching Exams
TET | Teaching | UGC
Banking Exams
SBI | RBI | IBPS
Engineering Exams
Civil | Electrical | Mechanical
UGC NET
UGC NET/JRF
News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies
1.
कारगिल विजय दिवस पर लद्दाख के द्रास से गरजते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान से बातचीत नहीं होगी, यदि कोई संवाद होगा तो वह सिर्फ गुलाम जम्मू कश्मीर के मुद्दे पर ही होगा, जो भारत का अभिन्न अंग है, जिस पर पाक ने कब्जा कर रखा है।
2.
निष्पक्ष-विश्वसनीय एवं पारदर्शी परीक्षा प्रणाली विकसित करना तथा विद्यार्थियों का विश्वास बहाल करना अब केंद्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल दिखाई देता है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने रविवार को जारी अपने वीडियो संदेश में स्पष्ट किया कि सरकार सिर्फ पेपर लीक के दोषियों पर कार्रवाई तक ही सीमित नहीं रहना चाहती है, बल्कि पूरी परीक्षा व्यवस्था में संरचनात्मक सुधार की दिशा में आगे बढ़ रही है। इसके लिए उन्होंने प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ और इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता में हाई पावर टास्क फोर्स गठित करने की घोषणा की है।
3.
ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में जब भारत को पहले स्वर्ण पदक का इंतजार था, तब मंच पर उतरीं स्टार भारोत्तोलक साइखोम मीराबाई चानू और मणिपुर की इस एथलीट ने अपनी 'गोल्डन हैटट्रिक' लगाते हुए भारत की झोली में पहला सोने का तमगा डाला। टोक्यो ओलिंपिक की रजत पदक विजेता मीराबाई ने रविवार को महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग में रिकार्ड तोड़ प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। चानू से पहले भारोत्तोलक ऋषिकांत सिंह ने रजत पदक जीता।
4.
राजस्थान और बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने दो अलग-अलग निम्न दबाव (लो-प्रेशर) के क्षेत्रों ने मानसून को फिर से मजबूती दे दी है। साथ ही पहाड़ों में एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है। इन तीनों मौसम प्रणालियों के असर से अगले दो-तीन दिनों में उत्तर भारत के राज्यों में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। बंगाल की खाड़ी और राजस्थान के सिस्टम एक दूसरे को मजबूती दे रहे हैं, जिससे उत्तर भारत में नमी की आपूर्ति बढ़ने वाली है और वर्षा का दायरा विस्तृत होगा।
5.
फुटपाथ पर सो रहे लोगों को सड़क हादसे के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। दिल्ली हाई कोर्ट ने एक फैसले में यह टिप्पणी करते हुए कहा, फुटपाथ पर सोना या आराम करना किसी भी तरह से ऐसी लापरवाही नहीं है, जिसके आधार पर पीड़ितों के मुआवजे में कटौती की जाए। कोर्ट ने मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण (एसएसीटी) के उस आदेश को रद कर दिया, जिसमें पीड़ितों को 50 प्रतिशत सहभागी लापरवाही का दोषी मानते हुए मुआवजा आधा कर दिया गया था।
6.
भारत अब केवल अपनी रक्षा जरूरतें पूरी करने वाला देश नहीं रह गया है, चल्कि एक भरोसेमंद वैश्विक रक्षा साझेदार के रूप में तेजी से उभरा है। रक्षा उत्पादन, रक्षा निर्यात और मित्र देशों के साथ रणनीतिक सहयोग के क्षेत्र में भारत लगातार ऊंचाइयां छू रहा है। भारत की रक्षा तकनीक और सैन्य उपकरणों पर दुनिया का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। हम अब रक्षा आयातक से आगे बढ़कर निर्यातक की भूमिका में आ गए है।
7.
फ्रांस की सरकार भारत द्वारा 114 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद के बारे में भेजे गए लेटर आफ रिक्वेस्ट (एलओआर) पर अगस्त के मध्य तक अपना जवाब देगी। रक्षा मंत्रालय के अफसरों ने कहा, फ्रांसीसी अधिकारियों ने इस साल मई में भारत द्वारा भेजे गए एलओआर पर जवाब देने के लिए अगस्त तक का समय मांगा है। फ्रांसीसी पक्ष से जवाब मिलने के बाद, दोनों पक्ष कीमत व अन्य अहम पहलुओं पर बातचीत करेंगे। ज्ञात हो, इस डील के तहत, 94 राफेल जेट भारत में फ्रांसीसी कंपनी डसाल्ट एविएशन द्वारा भारतीय कंपनी के साथ मिलकर बनाए जाएंगे। ये विमान भारतीय वायु सेना की जरूरतों को पूरा करने के लिए बेहद जरूरी हैं, क्योंकि पुराने विमानों (जैसे मिग) को हटाने और एलसीए मार्क 1ए और एलसीए मार्क 2 जैसे स्वदेशी विमानों को शामिल करने में हो रही देरी के कारण वायु सेना के स्क्वाड्रन की संख्या कम हो रही है।
8.
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश में 2014-2015 की आइटीआइ इंस्ट्रेक्टर (प्रशिक्षक) भर्ती प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण फैसला दिया है। शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया है कि चयन समिति बीच में भर्ती नियम या कटआफ अंक नहीं बदल सकती। इसके साथ ही कोर्ट ने पात्र उम्मीदवारों पर नए सिरे से विचार करने और नियुक्ति देने का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने पीड़ित उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए दो सप्ताह में संपर्क करने को कहा है। कोर्ट के इस फैसले से 200 से ज्यादा उम्मीदवारों को लाभ मिलेगा।
9.
हाल में मध्य प्रदेश विधानसभा ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक को मंजूरी दी। इसके साथ ही मध्य प्रदेश भी उत्तराखंड, गुजरात और असम की उस श्रेणी में शामिल हो गया, जिन्होंने समान नागरिक संहिता की दिशा में ठोस पहल की है। इन पहलों ने समान नागरिक संहिता पर राष्ट्रीय विमर्श को नई गति प्रदान की है। इसी क्रम में बंगाल ने भी समान नागरिक संहिता का प्रारूप तैयार करने के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित कर इस विषय पर अपनी पहल का संकेत दिया है।
10.
ताजमहल, आगरा का किला, फतेहपुर सीकरी के बाद सारनाथ का नाम यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल होने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश के सांस्कृतिक महत्व की आधिकारिक मान्यता और सघन हुई है। विश्व धरोहर समिति के 48वें सत्र में महात्मा बुद्ध की प्रथम उपदेश स्थली सारनाथ को यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल का दर्जा दिया है। अपने ऐतिहासिक संदर्भों के लिए सारनाथ का इस सूची में शामिल होना उत्तर प्रदेश के लिए वैश्विक उपलब्धि है। बौद्ध धर्म का प्रमुख स्थल धमेख स्तूप सारनाथ को और भी महत्वपूर्ण बनाता है। सारनाथ में चौखंडी स्तूप, सारनाथ संग्रहालय समेत बौद्ध कला और संस्कृति से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण संरचनाएं भी हैं। यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में किसी स्थल के शामिल होने से कई प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लाभ मिलते हैं।
11.
केंद्र सरकार ने पहली बार पेयजल के साथ कृषि और पशुपालन की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए देश के सभी गांवों को जल समृद्ध बनाने की राष्ट्रीय पहल शुरू की है। पंचायती राज मंत्रालय ने जल सुरक्षा योजना की नियमावली तैयार की है। इसके तहत ग्राम पंचायतें अपने गांवों का जल बजट तैयार करेंगी।
12.
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब तकनीकी जगत से कहीं बहुत आगे बढ़ चुका है। इसने दर्शन, शिक्षा, मीडिया, न्याय, चिकित्सा और लोकतंत्र के अब तक के कायम तमाम ढांचों को हिला दिया है। चिंताजनक यह कि इस कारण निरंतर नए सवाल भी उठ रहे हैं। इन सबके बीच एआइ टूल्स को 'बुद्धिमान' मानने वालों की दुनिया में कोई कमी नहीं है। लेकिन भारतीय ज्ञान परंपरा एक मूलभूत प्रश्न उठाती है कि क्या स्मृति ही बुद्धि है? यानी क्या याद रखने और उसके अर्थ-संदर्भ को समझते हुए मानवीय दृष्टि से समाधान करने में कोई अंतर नहीं है
13.
निर्यात के लिए भारत अब अमेरिका व यूरोप जैसे परंपरागत बाजार पर ही निर्भर नहीं है। यही वजह है कि वैश्विक उथल-पुथल के बावजूद भारतीय निर्यात में चालू वित्त वर्ष 2026-27 में दहाई अंक की बढ़ोतरी चल रही है। वाणिज्य मंत्रालय के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष के अप्रैल-मई के दौरान अफ्रीकी देशों को निर्यात पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 53 प्रतिशत तो आसियान (एसोसिएशन आफ साउथ ईस्ट नेशंस) देशों को 67 प्रतिशत बढ़ा है। इस अवधि में नाफ्टा (नार्थ अमेरिका फ्री ट्रेड एग्रीमेंट) देशों (अमेरिका, कनाडा व मैक्सिको) को निर्यात सिर्फ 2.3 प्रतिशत तो यूरोप को चार प्रतिशत बढ़ा है।
14.
प्रतिस्पर्धा कानून के उल्लंघनों को "व्यापार करने की एक साधारण लागत" के रूप में आत्मसात होने से रोकने के लिए प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआइ) को दंड निर्धारण दिशा निर्देशों को सख्ती से लागू करना चाहिए। राज्यसभा की अधीनस्थ विधायी समिति ने कहा कि ये दिशानिर्देश दंड लगाने के समय बार-बार प्रतिस्पर्धा कानून के उल्लंघनों को एक बढ़ाने वाले कारक के रूप में शामिल करते हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ऐसे अपराध भविष्य में नहीं हों।
15.
भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक और आत्मीय संबंधों को और अधिक सुगम बनाने की दिशा में नेपाल सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। नेपाल ने भारत सरकार से यह अनुरोध किया कि उसके बायोमेट्रिक 'राष्ट्रीय पहचान पत्र' (नेशनल आइडेंटिटी कार्ड) को दोनों देशों के बीच यात्रा में वैध दस्तावेज के रूप में स्वीकार किया जाए।
16.
भारत और नेपाल के बीच के मधुर रिश्तों और मजबूत सांस्कृतिक बंधनों में एक नया और सुखद अध्याय जुड़ गया है। नेपाल राष्ट्र बैंक (एनआरबी) ने भारत की नोटबंदी के लगभग एक दशक बाद बड़ा कदम उठाते हुए अपने नागरिकों और भारतीय पर्यटकों को 200 और 500 रुपये के भारतीय नोट नेपाल लाने और ले जाने की अनुमति दे दी है।
17.
चीन के दक्षिणी प्रांत ग्वांगडोंग में रविवार तड़के आए टाइफून नोल के कारण हुई बारिश और बाढ़ की वजह से 10 लोगों की मौत हो गई और 32 अन्य घायल हो गए। नोल इस साल चीन से टकराने वाला 12वां और सबसे शक्तिशाली टाइफून है।
18.
जलवायु परिवर्तन, बढ़ते तापमान और खेती की बढ़ती लागत के बीच छत्तीसगढ़ के बस्तर में विकसित 'नेचुरल ग्रीनहाउस' माडल ने विज्ञानी जगत का ध्यान आकर्षित किया है। किसान डा. राजाराम त्रिपाठी के 25 वर्षों के अनुसंधान और खेतों में किए गए प्रयोगों पर आधारित इस माडल पर शोध प्रतिष्ठित विज्ञानी जर्नल करेंट हार्टिकल्चर के अप्रैल-जून के अंक में प्रकाशित हुआ है। यह शोध प्रकृति आधारित, कम लागत और टिकाऊ खेती के प्रभावी विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के रहने वाले राजाराम त्रिपाठी का परिवार वर्षों से बस्तर में रह रहा है।

Course Related Query:
Ask Your DoubtsStore Related Query:store@khanglobalstudies.comNEET | JEE | CUET
NCERT Books
Resources
We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.
Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.