You're all caught up—no notifications available.
Explore All Exams at KGS

All Exams
Explore All Exams at KGS
Khan Sir Courses
Geography I Polity I History | World Map I Indian Map I Economics I Biology
UPSC & State PSC
UPSC I BPSC I UP-PSC I MP-PSC
State Exams
UP I Bihar I MP | Rajasthan
NEET | JEE | CUET | Boards
NEET | JEE | CUET | Boards
Defence Exams
NDA I CDS I CAPF I AFCAT I SSB I Agniveer
Police Exams
UP SI | Bihar SI | Delhi Police | UP Constable
SSC Exams
CGL I CPO I CHSL I MTS I SSC GD I Delhi Police
Foundation Courses
Physics I Chemistry I Biology I History I Geography I Polity I NCERT I Math I English | Map I Reasoning
Railway Exams
RRB | RPF
Teaching Exams
TET | Teaching | UGC
Banking Exams
SBI | RBI | IBPS
Engineering Exams
Civil | Electrical | Mechanical
UGC NET
UGC NET/JRF
News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

1.
इजरायल की संसद नेसेट ने पीएम मोदी को 'स्पीकर आफ द नेसेट मेडल' से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें भारत व इजरायल के संबंधों को मजबूती प्रदान करने में व्यक्तिगत नेतृत्व प्रदान करने के लिए दिया गया है। इस तरह से पीएम मोदी दुनिया के उन गिने-चुने नेताओं में शुमार हो गए हैं, जिन्हें इजरायल और फलस्तीन की सरकारों ने अपना अपना सर्वश्रेष्ठ नागरिक सम्मान दिया है। वर्ष 2018 में पीएम मोदी को 'द ग्रेड कालर आफ द स्टेट आफ फलस्तीन' सम्मान दिया गया था।
2.
सरकार ने नए आयकर अधिनियम, 2025 के तहत मसौदा आयकर नियम और फार्म जारी किए हैं। इसमें किराया भत्ते (एचआरए) के दावों में पारदर्शिता बढ़ाने, विदेशी आय पर कर क्रेडिट के दावों की कड़ी जांच और आडिट की जिम्मेदारी बढ़ाने का प्रस्ताव शामिल है। सभी हितधारकों से मिली सलाह के आधार पर अंतिम नियम और फार्म अगले महीने अधिसूचित किए जाएंगे। नियमों के मसौदे के मुताबिक, नए फार्म 124 में करदाता को यह बताना होगा कि वह जिस मकान मालिक को किराया दे रहा है, उससे उनका कोई पारिवारिक या कोई अन्य संबंध तो नहीं है। फिलहाल एचआरए का दावा करते समय कर्मचारी अपने नियोक्ता को किराये का अनुमानित विवरण देता है, लेकिन मकान मालिक के साथ संबंध की जानकारी देना अनिवार्य नहीं है।
3.
भारतीय नौसेना 27 फरवरी को चेन्नई बंदरगाह पर आइएनएस अंजदीप को शामिल करके अपनी तटीय रक्षा को और मजबूत करने के लिए तैयार है। डाल्फिन हंटर के नाम से प्रसिद्ध आइएनएस अंजदीप पनडुब्बी रोधी युद्धक उथले जलयान परियोजना के तहत निर्मित किए जा रहे आठ पोतों में से तीसरा है।
अंजदीप का निर्माण कोलकाता स्थित गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स द्वारा किया गया है। यह अत्याधुनिक पोत है, जिसे विशेष रूप से तटीय और उथले जल क्षेत्रों की चुनौतियों का सामना करने के लिए डिजाइन किया गया है। 77 मीटर लंबे इस पोत में उच्च गति वाला वाटर-जेट प्रणोदन प्रणाली है, जो इसे त्वरित प्रतिक्रिया और निरंतर संचालन के लिए 25 समुद्री मील की अधिकतम गति प्राप्त करने में सक्षम बनाता है। इस पोत के डाल्फिन हंटर इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इसका मुख्य उद्देश्य तटीय क्षेत्रों में दुश्मन की पनडुब्बियों का पता लगाना, पीछा करना और उन्हें निष्क्रिय करना है।
4.
नई दिल्ली में हालिया संपन्न एआइ इंपैक्ट समिट में रोबोट डाग विवाद ने भारत के उभरते तकनीकी आत्मविश्वास और संस्थागत सत्यनिष्ठा के मध्य उपस्थित सूक्ष्म अंतराल को उजागर किया है। वैश्विक एआइ परिदृश्य में अग्रसर होते भारत के लिए यह प्रसंग केवल एक प्रशासनिक त्रुटि नहीं, बल्कि ज्ञान-संस्कृति, सत्यापन और शैक्षणिक उत्तरदायित्व पर गंभीर विमर्श का अवसर बनकर उभरा है। जब नवाचार की गति प्रतिष्ठा की आकांक्षा से आगे निकल जाती है, तब शिक्षा व्यवस्था को आत्ममंथन की आवश्यकता अनिवार्य हो जाती है
5.
नीति आयोग की एक रिपोर्ट के अनुसार, एसेट मोनेटाइजेशन (संपत्ति मुद्रीकरण) पहल के तहत अगले पांच से दस सालों में भारत की जीडीपी में लगभग 40 लाख करोड़ रुपये की वृद्धि होने की उम्मीद है। रिपोर्ट में बताया गया है कि एसेट मोनेटाइजेशन से इन्फ्रास्ट्रक्चर में निवेश को बढ़ावा देने और मौजूदा सार्वजनिक संपत्ति को किराये पर देकर पैसा जुटाने और उसका प्रयोग नए प्रोजेक्ट में करके आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाए जाने की उम्मीद है। नीति आयोग ने कहा है कि नेशनल मोनेटाइजेशन पाइपलाइन (एनएमपी) या राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन 2.0 का मकसद वित्त वर्ष 2025-26 से वित्त वर्ष 2029-30 तक यानी पांच साल के समय में 12 सेक्टर्स में एसेट्स के मोनेटाइजेशन के जरिये 16.72 लाख करोड़ रुपये हासिल करना है। इस लक्ष्य में 5.8 लाख करोड़ रुपये का निजी क्षेत्र का निवेश भी शामिल है।
6.
वैश्विक जलवायु परिवर्तन के कारण हो रही तापमान वृद्धि से निपटने, उसे दो डिग्री सेल्सियस कम करने के उद्देश्य से भारत पेरिस समझौते में तय किए अपने निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति की और मजबूती से आगे बढ़ रहा है। भारत ने वर्ष 2015 में पेरिस समझौते के तहत 2030 तक अपनी उत्सर्जन तीव्रता (प्रति उत्पादन होने वाले प्रदूषण की मात्रा) को 2005 के मुकाबले 45 प्रतिशत तक कम कर देश की कुल बिजली उत्पादन क्षमता का 50 प्रतिशत गैर-जीवाश्म (सौर, हाइड्रो, न्यूक्लियर और पवन उर्जा) स्रोतों से हासिल करना और जंगलों व हरित क्षेत्रों के माध्यम से 2.5 अरब टन अतिरिक्त कार्बन सोखने की क्षमता को वर्ष 2030 तक विकसित करने का लक्ष्य निर्धारित किया था।
7.
आयरन डोम को दुनिया की सबसे उन्नत शार्ट-रेंज एयर डिफेंस सिस्टम में से एक माना जाता है यह कम दूरी की मिसाइलों, राकेट और ड्रोन को हवा में ही मार गिराता है हाल के संघर्षों में इसने सैकड़ों मिसाइलों और ड्रोन को इंटरसेप्ट कर अपनी क्षमता साबित की है
8.
युद्ध की बढ़ती आशंका के बीच अमेरिका और ईरान गुरुवार को तीसरे दौर की परमाणु वार्ता करेंगे। ईरानी प्रतिनिधिमंडल तेहरान के परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत करने के लिए जेनेवा रवाना हो गया है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने बुधवार को कहा कि उनके देश को वार्ता से अच्छे परिणाम की संभावना है।
9.
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) कानपुर के शोधकर्ताओं ने सौर गतिविधियों और तूफानों का सटीक पूर्वानुमान लगाने के लिए दुनिया का पहला उडी डाटा आधारित माडल विकसित किया है। यह माडल पिछले 30 वर्षों के उपग्रह डेटा का उपयोग करके सूर्य के आंतरिक चुंबकीय क्षेत्र का नक्शा बनाता है, जिससे पृथ्वी के सैटेलाइट, कम्युनिकेशन और पावर ग्रिड को सौर तूफानों से बचाने में मदद मिलेगी। यह आगामी सौर चक्र के चरम का तीन साल पहले तक सटीक अनुमान लगाने में सक्षम है। सौर गतिविधि, जिसमें सौर तूफान शामिल हैं को आंतरिक डायनामो प्रक्रिया के चक्रीय तीव्रता और कमजोरी द्वारा नियंत्रित होती है, जो सूर्य के चुंबकीय क्षेत्र का निर्माण करती है।

Course Related Query:
Ask Your DoubtsStore Related Query:store@khanglobalstudies.comNCERT Books
Resources
We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.
Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.
Get Free academic Counseling & Course Details
