logo

All Exams

Notifications

All Exams

Explore All Exams at KGS

All Exams
News Highlights made simple.

News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

banner-image

DAINIK JAGRAN

1.

सर्विकल कैंसर से बचाव के लिए 14 साल की हर लड़की को लगेगा टीका

स्वस्थ्य नारी, सशक्त समाज की अवधारणा को मजबूती देने के लिए मोदी सरकार लगातार बड़े कदम उठा रही है। महिलाओं में बढ़ते सर्विकल कैंसर के मामलों के मद्देनजर अब वह वैक्सीनेशन अभियान शुरू करने जा रही है। इसके तहत देशभर की 14 साल की लड़कियों को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन मुफ्त दी जाएगी। यह सिंगल डोज टीका होगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक देश में हर साल करीब डेढ़ करोड़ लड़कियां 14 साल की उम्र में पहुंचती हैं, इन सभी को यह टीका लगाया जाएगा।


2.

अब केरलम होगा केरल राज्य का नया नाम

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को केरल सरकार के उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी, जिसमें राज्य का नाम बदलकर 'केरलम' करने की मांग की गई थी। यह फैसला केरल में विधानसभा चुनावों से पहले और पीएमओ परिसर 'सेवा तीर्थ' नच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिमंडल की पहली बैठक में लिया गया।


3.

पीएम मोदी की इजरायल यात्रा आज से, रणनीतिक रिश्तों को मिलेगी गति

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को दो दिवसीय इजरायल यात्रा पर जाएंगे। नौ वर्षों में यह उनकी दूसरी यात्रा होगी। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, विशेषकर अमेरिका और ईरान के बीच दिनों-दिन बिगड़ते संबंधों के बीच हो रही इस यात्रा को भारत-इजरायल रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। उनके दौरे से पहले इजरायल के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर भी बात आगे बढ़ सकती है। इस मुद्दे पर चार दिवसीय बैठक जारी है, जो 26 फरवरी को खत्म होगी।


4.

सुप्रीम कोर्ट ने 2021 के अपने आदेश पर उठाए सवाल, स्वतः संज्ञान मामला किया बंद

प्रदूषण मुक्त पानी के अधिकार को मौलिक अधिकार बताते हुए सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को प्रदूषित नदियों के पुनरुद्धार पर अपनी 2021 की स्वतः संज्ञान कार्यवाही बंद कर दी। साथ ही नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की मुख्य पीठ को मामला फिर से खोलने और लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया। शीर्ष अदालत ने 13 जनवरी, 2021 के अपने आदेश पर भी सवाल उठाया, जिसमें गंदे पानी से नदियों के दूषित होने पर स्वतः संज्ञान लेकर लेकर समानांतर कार्यवाही शुरू करने का आदेश दिया गया था, जबकि नई दिल्ली स्थित एनजीटी पहले से इसी तरह के एक मामले को देख रहा था।


5.

क्या 'नोटा' प्रविधान के कारण चुनावों में 'योग्य' नेताओं का चयन हुआ: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक महत्वपूर्ण जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए 'नोटा' के प्रभाव पर गंभीर सवाल उठाए। कोर्ट ने पूछा कि क्या विधानसभा और आम चुनावों में 'नोटा' के विकल्प ने "निर्वाचित नेताओं की गुणवत्ता" में सुधार किया है? चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जोयमाल्या बागची की पीठ ने स्पष्ट किया कि 'नोटा' (उपरोक्त में से कोई नहीं) अपने आप में कोई इकाई नहीं बन सकता क्योंकि अधिकतम वोट मिलने के बावजूद वह किसी रिक्त सीट को नहीं भर सकता।


6.

मुफ्त की योजनाओं का बढ़ता बोझ

चुनावों के अवसर पर रेवड़ी की घोषणाएं सभी राजनीतिक दल बढ़ चढ़कर करते हैं। इन फ्रीबीज के दो तरह के प्रभाव देखने में आते हैं। एक तो ये मतदाताओं के निष्पक्ष निर्णय को प्रभावित करते हैं और दूसरा, इन्हें पूरा करने के लिए अर्थव्यवस्था पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है, परंतु अब सर्वोच्च न्यायालय ने इन चुनावी रेवड़ियों के बांटे जाने पर गंभीर चिंता जताई है। प्रधानमंत्री मोदी भी मुफ्त की इन योजनाओं पर लगातार चिंता जताते रहे हैं। लिहाजा अब इस कुप्रवृत्ति पर रोक लगाना जरूरी हो गया है


7.

तीसरी तिमाही में 8.1% हो सकती है जीडीपी वृद्धि दर

मंगलवार को एसबीआइ की तरफ से जारी रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में जीडीपी विकास दर 8.1 प्रतिशत से अधिक रह सकती है। एसबीआइ का मानना है कि घरेलू स्तर पर आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के साथ जीडीपी मापने के लिए आधार वर्ष में होने वाले बदलाव की वजह से आर्थिक विकास की दर आठ प्रतिशत के पार जा सकती है।


8.

यूक्रेन को परमाणु हथियार देने की योजना बना रहे ब्रिटेन और फ्रांस

रूस की एक खुफिया एजेंसी ने मंगलवार को यह दावा किया कि ब्रिटेन और फ्रांस गोपनीय तरीके से यूक्रेन को परमाणु हथियार देने की योजना बना रहे हैं। रूसी विदेश खुफिया सेवा ने यह दावा ऐसे समय किया, जब यूक्रेन पर रूस के हमले को चार साल पूरे हो गए हैं और यह युद्ध पांचवें वर्ष में प्रवेश कर गया है।


9.

चीन से सुपरसोनिक मिसाइलें खरीदने की तैयारी में ईरान

अमेरिका के साथ युद्ध की बढ़ती आशंका के बीच ईरान अपने हथियारों के जखीरे को बढ़ाने में जुटा है। वह चीन से सुपरसोनिक मिसाइलें खरीदने जा रहा है। यह बताया जा रहा है कि ईरान और चीन एंटी-शिप क्रूज मिसाइल समझौते के करीब हैं। यह खबर ऐसे समय आई है, जब अमेरिका और ईरान के बीच तनातनी बढ़ती जा रही है। हालांकि सैन्य टकराव टालने के लिए कूटनीतिक प्रयास भी किए जा रहे हैं।


10.

हिमाचल की पहाड़ियों में भारत-अमेरिका ने चलाया कठिन सैन्य अभ्यास

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के बकलोह में मंगलवार से भारत और अमेरिका की सेनाओं का तीन सप्ताह का संयुक्त सैन्य अभ्यास आरंभ हो गया। इस दौरान दोनों देशों की सेनाओं ने सैन्य पराक्रम दिखाया। भारतीय सेना के अधिकारियों ने कहा कि 'वज्र प्रहार' के 16वें संस्करण का उद्देश्य पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्रों में संयुक्त विशेष अभियान चलाने की क्षमता को मजबूत करना तथा दोनों सेनाओं के बीच तालमेल को और बेहतर बनाना है।


11.

डायबिटीज, हृदय रोग में बीएमआइ और उम्र की अहम भूमिका

एक नए अध्ययन में पाया गया है कि जीन समय के साथ बच्चे के बीडी मास इंडेक्स (बीएमआइ) को कैसे प्रभावित कर सकते हैं। अध्ययन में कहा गया है कि 10 वर्ष की आयु में बीएमआइ और एक से 18 वर्ष की आयु के बीच समग्र वृद्धि दर आगे चलकर डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्राल और हृदय रोग के जोखिम से जुड़े हो सकते हैं। यह शोध प्रतिष्ठित जर्नल नेचर कम्युनिकेशंस में प्रकाशित हुआ है।


footer image

The most trusted learning platform on your phone

With our training programs, learning online can be a very exciting experience! Take the next step toward achieving your professional and personal objectives

app-storeplay-store
logo
Khan Global Studies Pvt. Ltd. 5th Floor,
A13A, Graphix 1 Tower B, Sector 62,
Noida, Uttar Pradesh 201309

Course Related Query:

Ask Your DoubtsStore Related Query:store@khanglobalstudies.com

Get Free Academic Counseling & Course Details

KGS best learning platform

About Khan Global Studies

We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.


What Makes Us Different

Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.

Copyright 2026 KhanGlobalStudies

Have a question?

Get Free academic Counseling & Course Details

floatButton