logo

All Exams

Notifications

All Exams

Explore All Exams at KGS

All Exams
News Highlights made simple.

News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

banner-image

JANSATTA

1.

केरल का नाम बदलकर केरलम करने के प्रस्ताव को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

राज्य का नाम बदलने वाले विधेयक को राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद विधानसभा की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। संविधान के अनुच्छेद तीन में मौजूदा राज्यों के नाम परिवर्तन का प्रावधान है। अनुच्छेद तीन के अनुसार, संसद विधि द्वारा किसी भी राज्य का नाम बदल सकती है। केरल विधानसभा के प्रस्ताव में कहा गया है कि मलयालम भाषा में राज्य का नाम केरलम है।


2.

ब्रह्मांड के ज्ञात विशाल तारे डब्ल्यूओएच जी-64 में महाविस्फोट संभव

ब्रह्मांड के सबसे बड़े ज्ञात तारों में से एक डब्ल्यूओएच जी-64 में वर्ष 2014 में बड़ा परिवर्तन दर्ज किया गया और नए शोध के अनुसार इसमें विस्फोट होने की आशंका है। एथेंस की राष्ट्रीय वेधशाला के गोंजालो मुन्योस सांचेज के नेतृत्व में किए गए अध्ययन में कहा गया है कि यह तारा अपनी लाल विशाल अवस्था से दुर्लभ पीली अतिविशाल अवस्था में आ चुका है। डब्ल्यूओएच जी 64 की खोज 1970 के दशक में लार्ज मैनेलैनिक क्लाउड में हुई थी, जो हमारी आकाशगंगा के निकट स्थित एक बौनी आकाशगंगा है। यह तारा अत्यंत चमकीला और असाधारण रूप से विशाल है, जिसका आकार सूर्य की त्रिज्या से लगभग 1,500 गुना अधिक आंका गया है।


3.

किशोरियों के लिए चलेगा कैंसर रोधी एचपीवी टीकाकरण अभियान

महिलाओं में रोके जा सकने वाले कैंसर को खत्म करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, केंद्र सरकार जल्द ही 14 वर्ष की आयु की लड़कियों को लक्षित करते हुए राष्ट्रव्यापी 'ह्यूमन पैपिलोमावायरस' (एचपीवी) टीकाकरण कार्यक्रम शुरू करेगी। इस कार्यक्रम के तहत एकल खुराक के रूप में 'गार्डासिल' नामक 'क्वाड्रिवेलेंट एचपीवी वैक्सीन' का इस्तेमाल किया जाएगा। यह टीका गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर का कारण बनने वाले एचपीवी टाइप 16 और 18 से सुरक्षा प्रदान करता है। इसके साथ ही यह टाइप 6 और 11 से भी सुरक्षा प्रदान करता है।


4.

अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में आठ फीसद की दर से बढ़ेगी अर्थव्यवस्था : 

नए आधार वर्ष 2022-23 की संशोधित शृंखला के तहत चालू वित्त वर्ष की अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 8.1 फीसद के करीब रहने की उम्मीद है। मंगलवार को जारी एक रपट में यह अनुमान लगाया गया। चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में देश की अर्थव्यवस्था आठ फीसद की दर से बढ़ी है। पिछले महीने राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के पहले अग्रिम अनुमान के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद में 7.4 फीसद की वृद्धि का अनुमान लगाया गया है, जबकि पिछले वित्त वर्ष में वृद्धि दर 6.5 फीसद थी। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए जीडीपी के दूसरे अग्रिम अनुमान 27 फरवरी को जारी किए जाएंगे।


5.

भारत व जीसीसी ने मुक्त व्यापार समझौते के लिए बातचीत शुरू की

भारत और पश्चिम एशिया के छह देशों के समूह खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) ने प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए बातचीत शुरू कर दी है। जीसीसी में सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), कतर, कुवैत, ओमान और बहरीन शामिल हैं। वाणिज्य मंत्रालय ने कहा, 'भारत-जीसीसी एफटीए पर जारी संयुक्त वक्तव्य के साथ एक व्यापक और दोनों पक्षों के लिए लाभकारी समझौते की दिशा में औपचारिक रूप से वार्ता शुरू हो गई है।'


6.

प्रधानमंत्री की इजराइल यात्रा आज से, मजबूत होंगे रणनीतिक संबंध

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार से इजराइल का दो दिवसीय दौरा करेंगे, जिसका उद्देश्य अमेरिका और ईरान के बीच बिगड़ते संबंध सहित पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच, द्विपक्षीय रक्षा और व्यापार सहयोग को प्रगाढ़ करना है। भारत और इजराइल विज्ञान और प्रौद्योगिकी, नवाचार, रक्षा और सुरक्षा, व्यापार और निवेश, कृषि, जल और दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों के क्षेत्र में मजबूत सहयोग के साथ एक सुदृढ़ रणनीतिक साझेदारी साझा करते हैं।


7.

भारत, इजराइल में एफटीए के लिए वार्ता का पहला दौर शुरू

भारत और इजराइल ने वाणिज्यिक संबंधों को मजबूत करने और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए बातचीत का पहला दौर शुरू कर दिया है। एक आधिकारिक बयान में मंगलवार को यह जानकारी दी गई। पिछले साल नवंबर में दोनों देशों ने समझौते के लिए औपचारिक रूप से बातचीत शुरू करने के लिए संदर्भकी शर्तों (टीओआर) पर हस्ताक्षर किए थे।


footer image

The most trusted learning platform on your phone

With our training programs, learning online can be a very exciting experience! Take the next step toward achieving your professional and personal objectives

app-storeplay-store
logo
Khan Global Studies Pvt. Ltd. 5th Floor,
A13A, Graphix 1 Tower B, Sector 62,
Noida, Uttar Pradesh 201309

Course Related Query:

Ask Your DoubtsStore Related Query:store@khanglobalstudies.com

Get Free Academic Counseling & Course Details

KGS best learning platform

About Khan Global Studies

We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.


What Makes Us Different

Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.

Copyright 2026 KhanGlobalStudies

Have a question?

Get Free academic Counseling & Course Details

floatButton