KGS

All Exams

Explore All Exams at KGS

All Exams
News Highlights made simple.

News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

DAINIK JAGRAN

1.

भारत तीसरी सबसे बड़ी एशियाई ताकत, मोदी दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता

दुनिया के शक्ति संतुलन में भारत की बढ़ती ताकत अब एक नई पहचान बना रही है। कभी एशिया की उभरती शक्ति के रूप में देखा जाने वाला भारत आज अमेरिका और चीन के बाद इस क्षेत्र का तीसरा सबसे शक्तिशाली देश है। खास बात यह है कि भारत ने न केवल अपनी तीसरी रैंकिंग बरकरार रखी है, बल्कि चीन के साथ शक्ति का अंतर भी 2018 में एशिया पावर इंडेक्स की शुरुआत के बाद सबसे कम कर लिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है। 


2.

भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल खरीदेंगे 76 आधुनिक हेलीकाप्टर

समुद्री सीमाओं की की सुरक्षा, निगरानी और आपातकालीन अभियानों को और मजबूत बनाने के लिए भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल करीब 15 हजार करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से 76 नए नेवल यूटिलिटी हेलीकाप्टर खरीदने की तैयारी में हैं। ये आधुनिक हेलीकाप्टर लंबे समय से सेवा दे रहे पुराने चीता और चेतक हेलीकाप्टरों की जगह लेंगे। प्रस्तावित योजना के तहत भारतीय नौसेना को 51 और तटरक्षक बल को 25 हेलीकाप्टर मिलेंगे। 


3.

पांच साल में यूरिया उत्पादन में आत्मनिर्भर हो सकता है भारत

फर्टिलाइजर एसोसिएशन आफ इंडिया (एफएआइ) का मानना है कि नई यूरिया निवेश नीति एवं कोयला गैसीकरण योजना से घरेलू यूरिया उत्पादन क्षमता बढ़ेगी और आयात पर निर्भरता कम होगी। संभव है कि अगले पांच वर्षों में यूरिया उत्पादन के मामले में भारत आत्मनिर्भर हो सकता है। अभी सालाना यूरिया उत्पादन करीब 2.93 करोड़ टन है, जबकि खपत 3.96 करोड़ टन है। हालांकि, वैश्विक बाजार में कच्चे माल और उर्वरकों की बढ़ती कीमतों ने चिंता भी बढ़ा दी है। चालू वर्ष में उर्वरक सब्सिडी का बोझ बजट अनुमान से 46 प्रतिशत बढ़कर करीब 2.50 लाख करोड़ रुपये तक हो सकता है। बजट में इसके लिए 1.71 लाख करोड़ रुपये का प्रविधान किया गया है। 


4.

भूस्खलन को लेकर सेंसर व एआइ से मिलेगी पहले चेतावनी

पहाड़ों में भूस्खलन से जान- माल के नुकसान को रोकने के लिए अब आधुनिक तकनीक का सहारा लिया जाएगा। देश के 12.6 प्रतिशत भूभाग यानी करीब चार लाख 33 हजार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में भूस्खलन का खतरा चिह्नित किया गया है। इन संवेदनशील क्षेत्रों में जियोलाजिकल सर्वे आफ इंडिया (जीएसआइ) की ओर से सेंसर आधारित निगरानी व्यवस्था विकसित की जा रही है। सेंसर पहाड़ों की हलचल पर नजर रखेंगे, जबकि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) उपलब्ध आंकड़ों का विश्लेषण कर भूस्खलन की आशंका का आकलन करेगा। 


5.

बैटरी कचरा बनेगा कीमती खनिजों का स्रोत

हाल में भारत सरकार ने लिथियम आयन बैटरियों के कचरे, विशेषकर ब्लैक मास के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया। देश के भविष्य, ऊर्जा सुरक्षा और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के तेजी से बढ़ते बाजार को देखते हुए यह एक बड़ा रणनीतिक निर्णय है। ब्लैक मास वह काला पाउडर होता है, जो पुराने या खराब हो चुके स्मार्टफोन, लैपटाप और इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरियों को पीसने और प्रोसेस करने से प्राप्त होता है। इसी पाउडर में लिथियम, कोबाल्ट, निकेल और मैंगनीज जैसे बेहद कीमती क्रिटिकल मिनरल्स होते हैं। आज लगभग हर घर में लिथियम आयन बैटरियों का इस्तेमाल हो रहा है। इनसे निकलने वाला कचरा भविष्य की आधुनिक तकनीक का एक महत्वपूर्ण आधार बन सकता है। 


6.

सही लाभार्थियों को मिले योजना का लाभ

केंद्रीय वित्त मंत्री ने हाल ही में विश्व बैंक द्वारा जारी गरीबी एवं समानता संबंधी रिपोर्ट के आंकड़े साझा किए हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार पिछले डेढ़ दशक में भारत में गरीबी में व्यापक कमी आई है और बड़ी संख्या में लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने में सफलता मिली है। घरेलू उपभोग में वृद्धि और सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों के विस्तार को इस सुधार के प्रमुख कारकों में माना गया है। ऐसे में केंद्र सरकार द्वारा 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिए जाने का मामला एक बार फिर से चर्चा में है, लिहाजा इसके निहितार्थ को समझना जरूरी है 


7.

चालू वित्त वर्ष में विकास दर सात प्रतिशत रहने का अनुमान : एसएंडपी

चालू और अगले वित्त वर्ष में देश की विकास दर सात प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है। इसके साथ ही भारत 2027 में एशिया-प्रशांत क्षेत्र की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में बना रहेगा। एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने सोमवार को कहा कि अलनीनो के कारण एशिया-प्रशांत क्षेत्र की अर्थव्यवस्थाओं, विशेषकर भारत में खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ने की आशंका है। इसे देखते हुए आरबीआइ दिसंबर में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की एक और बढ़ोतरी कर सकता है। 


8.

एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच हर दो साल में आयोजित करने का भारत का प्रस्ताव

भारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सभ्यतागत संवाद मंच को हर दो साल में आयोजित करने का प्रस्ताव दिया है। इसके लिए स्थान का फैसला सदस्य देश मिलकर करेंगे। नई दिल्ली में आयोजित इस मंच की पहली बैठक के समापन पर जारी 'इंद्रप्रस्थ विज्ञप्ति' में यह प्रस्ताव शामिल किया गया है। 


9.

बांग्लादेश भी बच्चों के इंटरनेट मीडिया उपयोग पर लगाएगा अंकुश

सुप्रीम कोर्ट के हाईकोर्ट डिवीजन ने अधिकारियों को 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के इंटरनेट मीडिया इस्तेमाल को रोकने के लिए अंतरिम दिशा-निर्देश तैयार करने का आदेश दिया है। इसने एल्गोरिदम-आधारित कंटेंट के बच्चों पर पड़ने वाले प्रभावों की जांच के लिए स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति गठित करने का भी निर्देश दिया 


10.

सूर्य के वायुमंडल में पहली बार मिला उत्तर-दक्षिण प्रवाह का प्रमाण, मिलेगी नई जानकारी

सूर्य के ऊपरी वायुमंडल में पहली बार उत्तर-दक्षिण प्रवाह (मेरिडियनल सर्कुलेशन) का पता चला है। यहां प्लाज्मा गैसों का प्रवाह पांच से 15 मीटर प्रति सेकेंड तक पाया गया। यह खोज सूर्य के भीतर और ऊपरी वायुमंडल में होने वाली गतिविधियों, चुंबकीय क्षेत्र और अंतरिक्ष मौसम को समझने में मददगार हो सकती है। आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज), नैनीताल की शोधार्थी सृजना राउत को इस अध्ययन के लिए इंटरनेशनल यूनियन आफ रेडियो साइंस ने यंग साइंटिस्ट अवार्ड-2026 से सम्मानित किया है।


Khan Global Studies App

The most trusted learning platform on your phone

With our training programs, learning online can be a very exciting experience. Take the next step toward achieving your professional and personal objectives.

Download on the App StoreGet it on Google Play
KGS learning dashboard and mobile application
logo
Khan Global Studies Pvt. Ltd. 5th Floor,
A13A, Graphix 1 Tower B, Sector 62,
Noida, Uttar Pradesh 201309

Course Related Query:

Ask Your DoubtsStore Related Query:store@khanglobalstudies.com

Get Free Academic Counseling & Course Details

KGS best learning platform

About Khan Global Studies

We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.


What Makes Us Different

Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.

©Copyright 2026 KhanGlobalStudies