Explore All Exams at KGS

All Exams
Explore All Exams at KGS
Khan Sir Courses
Geography I Polity I History | World Map I Indian Map I Economics I Biology
UPSC & State PSC
UPSC I BPSC I UP-PSC I MP-PSC
State Exams
UP I Bihar I MP | Rajasthan
NEET | JEE | CUET
NEET | JEE | CUET
Defence Exams
NDA I CDS I CAPF I AFCAT I SSB I Agniveer
Police Exams
UP SI | Bihar SI | Delhi Police | UP Constable
SSC Exams
CGL I CPO I CHSL I MTS I SSC GD I Delhi Police
Foundation Courses
Physics I Chemistry I Biology I History I Geography I Polity I NCERT I Math I English | Map I Reasoning
Railway Exams
RRB | RPF
Teaching Exams
TET | Teaching | UGC
Banking Exams
SBI | RBI | IBPS
Engineering Exams
Civil | Electrical | Mechanical
UGC NET
UGC NET/JRF
News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies
1.
प्रीमियम ग्रेड के पेट्रोल में एथनाल का मिश्रण नहीं: सरकार
सरकार ने गुरुवार को कहा, सरकारी फ्यूल रिटेलर्स द्वारा बेचे जाने वाले प्रीमियम ग्रेड के पेट्रोल की आपूर्ति बिना एलनाथ मिश्रण के जारी रहेगी। यह भी कहा कि पेट्रोल में एथनाल मिश्रण को 20 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ाने का कोई फैसला नहीं लिया गया है। ई० या ई10 की आपूर्ति फिर से शुरू करने का भी कोई प्रस्ताव नहीं है।
2.
मोदी ने बांग्लादेश के पीएम को ब्रिक्स सम्मेलन के लिए दिया निमंत्रण
बांग्लादेश के साथ रिश्तों को नई मजबूती देने की दिशा में भारत ने अहम कूटनीतिक कदम उठाया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सितंबर 2026 में नई दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान को निमंत्रण भेजा है। दोनों देशों के बीच इस मुद्दे पर संवाद पहले ही शुरू हो चुका है। बहुत ज्यादा संभावना है कि रहमान इसे स्वीकार करते हुए नई दिल्ली पहुंचेंगे। यह यात्रा उनके पीएम पद संभालने के बाद भारत की पहली आधिकारिक यात्रा होगी, जो दोनों पड़ोसियों के बीच द्विपक्षीय संबंधों में एक नया अध्याय जोड़ सकती है।
3.
हवा में ही दुश्मन को राख करेगी 'कुशा', मिसाइल का परीक्षण
आपरेशन सिंदूर के बाद लगातार देश की सैन्य ताकतों में इजाफा हो रहा है। इसी कड़ी में डीआरडीओ ने गुरुवार को ओडिशा तट स्थित एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली स्वदेशी मिसाइल 'कुशा' (एलआर-एसएएम) का पहला सफल उड़ान परीक्षण किया। यह मिसाइल हवा में ही दुश्मन को राख कर देगी। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, परीक्षण के दौरान मिसाइल ने उच्च गति और अधिक ऊंचाई पर उड़ रहे इलेक्ट्रानिक लक्ष्य को सफलतापूर्वक निशाना बनाकर अपनी क्षमता साबित की।
4.
पर्यावरण के लिए चुनौती बनी एआइ
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआइ आज आधुनिक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती तकनीक में से एक है। स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, उद्योग, अंतरिक्ष, रक्षा और संचार से लेकर रोजमर्रा के जीवन तक इसका उपयोग बढ़ रहा है। चैटबाट, एआइ सर्च, तस्वीर और वीडियो बनाने वाली तकनीक अब हमारी डिजिटल जिंदगी का हिस्सा बन चुकी हैं, लेकिन एआइ के विकास का एक पर्यावरणीय पक्ष भी है, जिस पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। आम लोगों को लगता है कि एआइ केवल मोबाइल या कंप्यूटर पर काम करता है, लेकिन इसके पीछे बड़े-बड़े डाटा सेंटरों में हजारों शक्तिशाली सर्वर लगातार चलते रहते हैं। एआइ माडल को प्रशिक्षित करने और उपयोगकर्ताओं के सवालों के जवाब देने के लिए बहुत अधिक कंप्यूटिंग शक्ति चाहिए। इससे सर्वर गर्म होते हैं और उन्हें ठंडा रखने के लिए बड़ी मात्रा में ऊर्जा और कुछ मामलों में पानी की भी जरूरत पड़ती है। दुनिया पहले ही जलवायु परिवर्तन, अनियमित वर्षा, बढ़ती आबादी और तेज शहरीकरण के कारण जल संकट का सामना कर रही है। ऐसे में डाटा सेंटरों की बढ़ती जल आवश्यकता नई चिंता पैदा कर रही है। इसलिए एआइ के विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण का संतुलन जरूरी है।
5.
डेंगू के विरुद्ध जगी नई उम्मीद
भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिलना निःसंदेह सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआइ) द्वारा तकेदा की क्यूडेंगा (टीएके-003) वैक्सीन को स्वीकृति ऐसे समय मिली है, जब डेंगू देश की सबसे तेजी से फैलने वाली वेक्टर जनित बीमारियों में शामिल हो चुका है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार आज विश्व की लगभग आधी आबादी डेंगू संक्रमण के खतरे वाले क्षेत्रों में रहती है तथा प्रतिवर्ष 10 से 40 करोड़ संक्रमण होने का अनुमान है। भारत वैश्विक डेंगू बोझ का लगभग एक-तिहाई वहन करता है। राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीवीबीडीसी) के अनुसार पिछले दो दशकों में देश में डेंगू के मामलों में लगभग 11 गुना वृद्धि हुई है।
6.
वैश्विक राजनीति में भरोसे का शिल्पकार
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का इंडोनेशिया, आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के हालिया दौरे ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भारत अब वैश्विक राजनीति में केवल दर्शक या मध्यस्थ नहीं, बल्कि एक शिल्पकार की भूमिका में है। यह एक ऐसे नए भारत का उदय है जो अपनी नीतियों में गंभीर, अपनी सुरक्षा के प्रति अडिग और अपने वैश्विक मित्रों के साथ भावनात्मक और रणनीतिक भरोसे से बंधा हुआ है। इस दौरे में नेताओं के बीच गहरी आत्मीयता देखने को मिली, जिसने वैश्विक मंच पर भारत की कूटनीतिक शक्ति को बढ़ा दिया है
7.
सिर्फ निर्यात वाले ई-कामर्स प्लेटफार्म में 100 प्रतिशत विदेशी निवेश को सरकार की मंजूरी
ई-कामर्स के जरिये निर्यात को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार ने गुरुवार को बड़ा कदम उठाया। अब इन्वेटरी (भंडारण) आधारित ई-कामर्स प्लेटफार्म अगर भारत में बनी वस्तुओं या उत्पादों का निर्यात करते हैं तो उन्हें आटोमेटिक रूट 100 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआइ) हासिल करने की मंजूरी दे दी गई है।
8.
सभी पैक्ड फूड में चीनी की मात्रा के लिए कलर-कोडेड संकेतक हों
देश में पैकेट वाले फूड के बढ़ते उपयोग के बीच संसद की एक स्थायी समिति ने कहा है कि सभी पैक्ड फूड उत्पादों में चीनी की मात्रा के लिए कलर-कोडेड संकेतक होने चाहिए, जो तीन रंगों (लाल, पीला और हरा) के फार्मेंट का इस्तेमाल कर अधिक, मध्यम व कम शुगर लेवल को दिखाएं। समिति ने भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआइ) को फ्रंट-आफ-पैक न्यूट्रिशन लेबलिंग (एफओपीएनएल) नियमों को निश्चित समयसीमा में अधिसूचित करने का भी गुरुवार को निर्देश दिया। इससे उपभोक्ताओं को पैक्ड फूड के पैकैट पर उस खाद्य उत्पाद के पोषक तत्वों की जानकारी आसानी से मिल सकेगी।
9.
जयशंकर ने आसियान देशों के समक्ष उठाया साइबर स्कैम गिरोहों का मुद्दा
भारत ने आसियान क्षेत्र के कई देशों में सक्रिय साइबर स्कैम गिरोहों का मुद्दा गुरुवार को जोरदार तरीके से उठाया। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मनीला में आयोजित 21वें ईस्ट एशिया समिट में भाग लेते हुए आजाद, सभी के लिए समान अवसरों वाले और समृद्ध इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की स्थापना के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने क्षेत्रीय स्थिरता, आसियान की केंद्रीय भूमिका व समुद्री सुरक्षा पर बल देते हुए आतंकवाद का मुद्दा भी उठाया जो कि वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है। कहा कि आज की अनिश्चित और अस्थिर वैश्विक व्यवस्था में आपसी निर्भरता और साझा हित प्रतिस्पर्धा व विरोध के साथ-साथ चल रहे हैं।
10.
ट्रंप बोले- सऊदी अरब से शर्तों के साथ किया गया परमाणु समझौता
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा, सऊदी अरब के साथ असैन्य परमाणु समझौते के तहत यह जरूरी है कि इस देश को अब्राहम संधि के तहत इजरायल के साथ अपने संबंधों को सामान्य करने होंगे। ट्रंप ने सऊदी अरब के साथ इस समझौते को मंजूरी दी है। ट्रंप ने इंटरनेट मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, इस समझौते में यूरेनियम संवर्धन की अनुमति नहीं है। हालांकि परमाणु अप्रसार विशेषज्ञों ने इस समझौते पर चिंता जताते हुए कहा कि इससे परमाणु सामग्री को हथियार बनाने लायक स्तर तक संवर्धन रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय नहीं है।
11.
भारत की पाक को दो टूक, आतंकवाद जारी रहने तक सिंधु जल संधि रहेगी निलंबित
भारत ने संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में पाकिस्तान की टिप्पणियों पर कड़ा जवाब दिया है और साफ शब्दों में दो टूक कहा कि कि सीमा पार से आतंकवाद जारी रहने तक सिंधु जल संधि निलंबित रहेगी। भारत ने कहा कि - जब सीमा पार आतंकवाद का इस्तेमाल सरकारी नीति के हथियार के रूप में किया जाता है तो सिंधु जल संधि के तहत सहयोग की उम्मीद नहीं जा सकती। भारत ने यह भी दोहराया कि जम्मू-कश्मीर देश का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा हमेशा था, है और रहेगा। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने इस सिंधि को निलंबित कर दिया था।
12.
एंटीबायोटिक दवाओं का ज्यादा इस्तेमाल
दुनिया के अधिकांश देशों में एंटीबायोटिक दवाओं का जरूरत से ज्यादा और कई मामलों में गलत इस्तेमाल हो रहा है। नए अंतरराष्ट्रीय अध्ययन में पाया गया है कि लगभग सभी देश विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की 'वाच' श्रेणी की एंटीबायोटिक्स का आवश्यकता से अधिक उपयोग कर रहे हैं। यही प्रवृत्ति एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस (दवाओं के प्रति बैक्टीरिया प्रतिरोध विकसित होना) जैसी वैश्विक समस्या को बढ़ा रही है। यह अध्ययन प्रतिष्ठित जर्नल 'द लैंसेट पब्लिक हेल्थ' में प्रकाशित हुआ है। इसमें यूके की यूनिवर्सिटी आफ लंदन सहित कई संस्थानों के शोधकर्ताओं ने एक ऐसा फ्रेमवर्क तैयार किया है, जिसकी मदद से देश यह आकलन कर सकेंगे कि उनकी स्वास्थ्य जरूरतों के अनुरूप एंटीबायोटिक्स का इस्तेमाल हो रहा है या नहीं।

Course Related Query:
Ask Your DoubtsStore Related Query:store@khanglobalstudies.comNEET | JEE | CUET
NCERT Books
Resources
We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.
Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.