logo

All Exams

Notifications

All Exams

Explore All Exams at KGS

All Exams
News Highlights made simple.

News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

banner-image

DAINIK JAGRAN

1.

ट्रंप : होर्मुज खोलो वरना करेंगे बत्ती गुल, ईरानः ...तो पानी के लिए कर देंगे मोहताज

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच पिछले तीन हफ्ते से जारी युद्ध और भीषण होने की दिशा में बढ़ गया है। ईरान द्वारा इजरायल के अरद और डिमोना पर शनिवार को किए गए घातक मिसाइल हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया। कहा कि ऐसा न होने पर ईरान के बिजली संयंत्रों को तबाह करके पूरे देश - को अंधेरे में डुबो देंगे। 


2.

नया रिकार्ड : सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले नेता बने मोदी

तीन बार गुजरात के मुख्यमंत्री और फिर उसके बाद लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में दायित्व संभाल रहे नरेन्द्र मोदी के नाम अब एक और रिकार्ड दर्ज हो गया है। अब तक इन दोनों कार्यकाल को मिलाकर वह सर्वाधिक 8,931 दिनों से शासन के मुखिया के पद पर आसीन रहने वाले देश के पहले नेता बन गए हैं। मोदी ने यह रिकार्ड सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग के 8,930 दिनों के रिकार्ड को तोड़कर कायम किया है। 


3.

रात में भी जहां चाहेंगे, पहुंचेगी सूरज की रोशनी

अब अमावस की रात में भी अंतरिक्ष से उतारी गई सूरज की रोशनी धरती को रोशन कर सकती है। रिफ्लेक्ट आर्बिटल नाम के अमेरिकी स्टार्टअप ने दावा किया है कि वह उपग्रहों पर लगे विशाल परावर्तक शीशों के माध्यम से रात में पृथ्वी के चुनिंदा हिस्सों पर सूरज की रोशनी पहुंचा सकेगा। कंपनी के अनुसार इस सेवा के लिए अब तक लगभग 2.6 लाख आवेदन मिल चुके हैं। इसकी शुरुआती कीमत प्रति घंटे लगभग 5,000 डालर, यानी करीब 4.5 से 4.7 लाख रुपये रखी गई है। 


4.

भूखंडों के शब्दों की उलझन दूर करेगी त्रिभाषा राजस्व शब्दावली

उत्तरी राज्यों में एक भूखंड को 'खसरा', दक्षिण और पश्चिम के अधिकांश हिस्सों में 'सर्वेक्षण संख्या' तो पूर्व के कुछ हिस्सों में 'खेसरा संख्या' और पूर्वोत्तर में 'दाग' कहा जाता है। भूमि प्रशासन में विभिन्न राज्यों में ऐसे विभिन्न शब्दों का उपयोग होता है। इससे न सिर्फ केंद्रीय योजनाओं के राज्यों में सहज क्रियान्वयन में तकनीकी उलझन होती है, बल्कि कोई व्यक्ति अन्य राज्य में भूमि का सौदा करे तो उसे शब्दावली समझने में परेशानी होती है और प्रशासनिक प्रक्रिया व न्यायालय के सामने भी चुनौती होती है। 


5.

आस्ट्रेलिया में काकाडू नौसैनिक अभ्यास में शामिल हुआ भारतीय युद्धपोत नीलगिरि

भारतीय नौसेना का युद्धपोत आइएनएस नीलगिरि आस्ट्रेलिया में आयोजित सैन्य अभ्यास काकाडू के समुद्री चरण में भाग ले रहा है। नौसेना ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि पश्चिमी प्रशांत में विदेशी तैनाती के दौरान आइएनएस नीलगिरि ने काकाडू अभ्यास में हिस्सा लिया है। इसका उद्देश्य सहयोगी देशों की नौसेनाओं के बीच आपसी तालमेल, सहयोग और समुद्री समझ को और मजबूत करना है। अभ्यास काकाडू आस्ट्रेलिया की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास है, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र की कई नौसेनाएं हिस्सा लेती हैं। 


6.

ग्लेशियर बजा रहे अलार्म, पिघलने की दर दोगुनी

हिंदूकुश हिमालय (एचकेएच) क्षेत्र के ग्लेशियरों को लेकर आई नई रिपोर्ट ने चिंता बढ़ा दी है। इंटरनेशनल सेंटर फार इंटीग्रेटेड माउंटेन डेवलपमेंट (आइसीमोड) की ओर से जारी अध्ययन रिपोर्ट में सामने आया है कि बीते तीन दशकों में ग्लेशियरों का क्षरण पहले के अनुमान से कहीं तेज हुआ है। हाल के वर्षों में यह प्रक्रिया और भी तेजी पकड़ चुकी है। 


7.

विवाहित को दूसरे से विवाह करने या लिव-इन में रहने का अधिकार नहीं: हाई कोर्ट

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अपने महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि शादी या लिव-इन रिलेशनशिप के लिए दो वयस्क इंसानों की सहमति जरूरी है और किसी को इनकी निजी स्वतंत्रता में दखल देने का अधिकार नहीं है। 


8.

विश्व पर मंडराता मंदी का खतरा

अगर ईरान युद्ध लंबा खिंचा तो दुनिया में मंदी का डर और गहराता जाएगा। वैश्विक जीडीपी को चार से पांच प्रतिशत की क्षति पहुंचना कोई बड़ी बात नहीं होगी


9.

नौ साल के 'रिपोर्ट कार्ड' पर 'मिशन 2027' की बिसात

वर्ष 2027 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी के साल में योगी सरकार ने विपक्ष के मुद्दों की धार कम करने के लिए अपनी तमाम उपलब्धियों का दांव चला है। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के नौ साल पूरे होने पर पत्रकार वार्ता में महज उपलब्धियों का बखान नहीं किया गया, बल्कि 2027 के विधानसभा चुनाव में हैट-ट्रिक लगाने की स्पष्ट राजनीतिक भूमिका भी नजर आई।


10.

मार्च में अब तक विदेशी निवेशकों ने 88,180 करोड़ रुपये के शेयर बेचे

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, कमजोर होते रुपये और भारत की वृद्धि पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के असर को देखते हुए विदेशी निवेशकों ने मार्च में अब तक शेयर बाजार से 88,180 करोड़ रुपये (लगभग 9.6 अरब डालर) निकाले हैं। 2026 में अब तक कुल एफपीआइ निकासी एक लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गई है। यह भारी बिकवाली फरवरी में आई तेजी के बाद हुई, जब विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआइ) ने 22,615 करोड़ रुपये का निवेश किया था। एनएसडीएल के आंकड़ों के मुताबिक, यह 17 महीनों में सबसे ज्यादा मासिक निवेश था।


11.

आतंक को खाद-पानी देने वाला पाकिस्तान खुद भुगतने लगा नतीजा

भारत के खिलाफ आतंकवाद की फसल उगाने वाले पाकिस्तान में इस जहरीली पौध ने इतनी गहरी जड़ें जमा ली हैं कि वह इस इस्लामिक देश को अब जड़ से तबाह करने लगी हैं। आतंकवाद के बोलबाले वाला पाकिस्तान 2025 में इससे संबंधित मौतों में छह प्रतिशत की वृद्धि के बाद पहली बार 'वैश्विक आतंकवाद सूचकांक' में आधिकारिक रूप से नंबर एक हो गया है।


12.

दुनिया के 58% देशों के स्कूलों में मोबाइल पर प्रतिबंध

यूनेस्को की ग्लोबल एजुकेशन मानिटरिंग (जीईएम) टीम की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया के आधे से अधिक देशों (करीब 58 प्रतिशत) ने स्कूलों में मोबाइल फोन के प्रयोग पर पूर्ण या आंशिक प्रतिबंध लगा दिया है। यह आंकड़ा सिर्फ नीतिगत बदलाव नहीं, बल्कि बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और गिरते शैक्षणिक स्तर को लेकर वैश्विक स्तर पर मची बेचैनी का प्रमाण है।


footer image

The most trusted learning platform on your phone

With our training programs, learning online can be a very exciting experience! Take the next step toward achieving your professional and personal objectives

app-storeplay-store
logo
Khan Global Studies Pvt. Ltd. 5th Floor,
A13A, Graphix 1 Tower B, Sector 62,
Noida, Uttar Pradesh 201309

Course Related Query:

Ask Your DoubtsStore Related Query:store@khanglobalstudies.com

Get Free Academic Counseling & Course Details

KGS best learning platform

About Khan Global Studies

We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.


What Makes Us Different

Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.

Copyright 2026 KhanGlobalStudies

Have a question?

Get Free academic Counseling & Course Details

floatButton
DAINIK JAGRAN (23 Mar 2026) | Daily News Highlights