logo

All Exams

Notifications

All Exams

Explore All Exams at KGS

All Exams
News Highlights made simple.

News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

banner-image

DAINIK JAGRAN

1.

15% टैरिफ के बाद अमेरिका से व्यापार समझौते पर 'ग्रहण'

अमेरिका में ट्रंप प्रशासन के टैरिफ को लेकर सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के बाद भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते के वैधानिक दस्तावेज को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया फिलहाल टाल दी गई है। वाणिज्य मंत्रालय के अधिकारियों की टीम इस सप्ताह (23-26 फरवरी) वाशिंगटन में अमेरिकी वाणिज्य विभाग के साथ मसौदे को अंतिम रूप देने वाली थी, लेकिन बदली परिस्थितियों के मद्देनजर इसे अगली तारीख तक स्थगित कर दिया गया है। 


2.

स्थानीय निकायों का पैसा बढ़ा, पर फंड के लिए लगीं तीन शर्तें

स्थानीय निकायों के जरिये लोकल प्रशासन को सशक्त बनाने और शहरों में ढांचागत संसाधन, स्वच्छता, शुद्ध पेयजल सुनिश्चित करने के साथ ही शहरीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 16वें केंद्रीय वित्त आयोग ने स्थानीय निकायों के फंड में इस बार भारी बढ़ोतरी की है, लेकिन फंड मिलने के लिए सख्त शर्तें भी लगाई हैं। केंद्रीय वित्त आयोग ने बेसिक ग्रांट और परफार्मेंस ग्रांट के साथ ही शहरीकरण को बढ़ावा देने के लिए पहली बार शहरीकरण प्रीमियम का अलग से 10,000 करोड़ रुपये का फंड दिया है। 


3.

एम्ब्रेयर के सीईओ ने कहा- भारत में बनाएंगे केसी-390 मिलेनियम विमान

ब्राजील की एयरोस्पेस कंपनी एम्ब्रेयर भारत में केसी-390 मिलेनियम विमान बनाने के लिए तैयार है। कंपनी ने संकेत दिया है कि अगर उसे भारतीय वायुसेना से 80 परिवहन विमानों का अनुबंध मिलता है तो वह अपने केसी-390 मिलेनियम विमानों को भारत में बनाएगी। केसी-390 नई पीढ़ी का परिवहन और हवाई ईंधन भरने वाला बहुउद्देश्यीय विमान है। जेट इंजन से संचालित सह विमान 26 टन तक भार उठा सकता है। यह विमान लंबी दूरी तय कर सकता है। इसका संचालन खर्च भी कम है। विमान की क्रूज गति 470 नाट्स है और यह असमान या छोटे रनवे से उड़ान भरने में सक्षम है। 


4.

एआइ कितनी चुनौती कितने अवसर

दुनिया तेजी से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) की दिशा में आगे बढ़ रही है और ९७७ भारत भी इस क्षेत्र में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराना चाहता है। लेकिन एक सशक्त एआइ इकोसिस्टम केवल साफ्टवेयर या एप बनाने से तैयार नहीं होता। इसके लिए ठोस डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर, गुणवत्तापूर्ण डाटा, प्रशिक्षित मानव संसाधन, दीर्घकालिक निवेश और स्पष्ट पालिसी फ्रेमवर्क की आवश्यकता होती है। 


5.

एआइ पारिस्थितिकी तंत्र से जुड़ता भारत

नई दिल्ली में हालिया संपन्न एआइ इंपैक्ट समिट को केवल एक तकनीकी सम्मेलन कहना इसके महत्व को कम करके आंकना होगा। यह आयोजन उस वैश्विक श्रृंखला का हिस्सा है, जिसकी शुरुआत इंग्लैंड और फ्रांस जैसे तकनीकी रूप से परिपक्व देशों से हुई और जिसे दक्षिण कोरिया जैसे नवाचार-केंद्रित राष्ट्रों ने आगे बढ़ाया। अब इस श्रृंखला में दिल्ली का जुड़ना इस बात का संकेत है कि भारत केवल एआइ का उपभोक्ता नहीं, बल्कि वैश्विक एआइ पारिस्थितिकी तंत्र का सक्रिय सहभागी और संभावित नेतृत्वकर्ता बन चुका है।


6.

उद्योग अनुरूप हो उच्च शिक्षा

भाच रत दुनिया के उन गिने-चुने देशों में है, जहां युवा आबादी सबसे बड़ा जनसांख्यिकीय लाभ मानी जाती है। हर वर्ष लाखों छात्र विश्वविद्यालयों और कालेजों से डिग्रियां लेकर निकलते हैं, लेकिन विडंबना यह है कि इनमें से बड़ी संख्या रोजगार के योग्य नहीं मानी जाती। टीमलीज एडटेक की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार देश के लगभग 75 प्रतिशत उच्च शिक्षण संस्थानों में उद्योग के अनुरूप शैक्षणिक व्यवस्था नहीं है। यह आंकड़ा न केवल शिक्षा व्यवस्था की कमजोरी को उजागर करता है, बल्कि भारत की आर्थिक संभावनाओं पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न लगाता है। 


7.

तीसरी तिमाही में विकास दर 7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान

बेहतर औद्योगिक प्रदर्शन के बावजूद सर्विसेज और कृषि में धीमी वृद्धि के चलते चालू वित्त वर्ष यानी 2025-26 की तीसरी तिमाही में भारत की विकास दर घटकर 7.2% रह जाएगी। दूसरी तिमाही में आर्थिक विकास दर 8.2% थी। रेटिंग एजेंसी इक्रा ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि सर्विसेज की विकास दर दूसरी तिमाही के 9.2% से घटकर तीसरी तिमाही में 7.8% रहने का अनुमान है।


8.

एशिया-प्रशांत क्षेत्र का डाटा सेंटर हब बन सकता है भारत

अगर भारत बिजली और ग्रिड चुनौतियों को हल करने में कामयाब हो जाता है तो वह एशिया-प्रशांत क्षेत्र का डाटा सेंटर हब बन सकता है। डेलाइट दक्षिण एशिया के चीफ ग्रोथ आफिसर देबाशीष मिश्रा ने इंडिया एआइ इंपैक्ट समिट में पेश की गई रिपोर्ट पर हुए कहा कि वैश्विक डाटा खपत में भारत की हिस्सेदारी लगभग 20 प्रतिशत है, लेकिन यहां दुनिया के पांच प्रतिशत से भी कम डाटा सेंटर है। इस स्थिति में इस क्षेत्र में विस्तार की काफी गुंजाइश है। 


9.

नेतन्याहू के 'हेक्सागन' गठबंधन का हिस्सा बनेगा भारत

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत को एक "वैश्विक शक्ति" और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपना "व्यक्तिगत मित्र" बताते हुए राजनयिक मोर्चे पर पश्चिम एशिया मैं 'हेक्सागन' (षट्‌कोण) गठबंधन की परिकल्पना साझा की है। इसमें भारत, अरब राष्ट्र, अफ्रीकी देश, ग्रीस, साइप्रस और एशियाई देशों को शामिल करने की योजना है। नेतन्याहू के अनुसार, यह उन देशों का समूह होगा जो कट्टरपंथी शिया और सुन्नी खतरों के खिलाफ साझा दृष्टिकोण रखते हैं। रविवार को कैबिनेट बैठक के दौरान नेतन्याहू ने घोषणा की कि पीएम मोदी 25-26 फरवरी की इजरायल की दो दिवसीय यात्रा पर रहेंगे। 


footer image

The most trusted learning platform on your phone

With our training programs, learning online can be a very exciting experience! Take the next step toward achieving your professional and personal objectives

app-storeplay-store
logo
Khan Global Studies Pvt. Ltd. 5th Floor,
A13A, Graphix 1 Tower B, Sector 62,
Noida, Uttar Pradesh 201309

Course Related Query:

Ask Your DoubtsStore Related Query:store@khanglobalstudies.com

Get Free Academic Counseling & Course Details

KGS best learning platform

About Khan Global Studies

We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.


What Makes Us Different

Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.

Copyright 2026 KhanGlobalStudies

Have a question?

Get Free academic Counseling & Course Details

floatButton
DAINIK JAGRAN (23 Feb 2026) | Daily News Highlights