You're all caught up—no notifications available.
Explore All Exams at KGS

All Exams
Explore All Exams at KGS
Khan Sir Courses
Geography I Polity I History | World Map I Indian Map I Economics I Biology
UPSC & State PSC
UPSC I BPSC I UP-PSC I MP-PSC
State Exams
UP I Bihar I MP | Rajasthan
NEET | JEE | CUET | Boards
NEET | JEE | CUET | Boards
Defence Exams
NDA I CDS I CAPF I AFCAT I SSB I Agniveer
Police Exams
UP SI | Bihar SI | Delhi Police | UP Constable
SSC Exams
CGL I CPO I CHSL I MTS I SSC GD I Delhi Police
Foundation Courses
Physics I Chemistry I Biology I History I Geography I Polity I NCERT I Math I English | Map I Reasoning
Railway Exams
RRB | RPF
Teaching Exams
TET | Teaching | UGC
Banking Exams
SBI | RBI | IBPS
Engineering Exams
Civil | Electrical | Mechanical
UGC NET
UGC NET/JRF
News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

1.
सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल में चल रही मतदाता सूची की विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआइआर) प्रक्रिया में ममता सरकार और चुनाव आयोग द्वारा एक-दूसरे पर लगाए जा रहे आरोपों पर खेद व्यक्त करते हुए एसआइआर प्रक्रिया पूरी करने के लिए न्यायिक अधिकारियों की तैनाती का असाधारण आदेश दिया है।
2.
ट्रेड डील को लेकर जारी असमंजसता दूर करने के बाद भारत-अमेरिका के संबंधों में दिनों दिन नए भरोसे का संचार हो रहा है। इस क्रम में भारत ने शुक्रवार को अमेरिका के नेतृत्व वाले रणनीतिक गठबंधन पैक्स सिलिका में शामिल होने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए। यह कदम एआइव दुर्लभ खनिजों की सुरक्षित, मजबूत व विश्वसनीय सप्लाई चेन बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
3.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मध्यावधि चुनावों से पहले सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने अपने ऐतिहासिक फैसले में शुक्रवार को ट्रंप द्वारा दुनिया के देशों पर मनमाने तरीके से लगाए टैरिफ को खारिज कर दिया, जिन्हें उन्होंने राष्ट्रीय आपातकाल में इस्तेमाल के लिए बने कानून के तहत लगाया था। शीर्ष अदालत ने कहा, इस कानून के तहत राष्ट्रपति को टैरिफ लगाने का अधिकार नहीं है।
4.
वायु गुणवत्ता की सटीक निगरानी के लिए सीएक्यूएम ने 46 नए वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्र स्थापित करने की मंजूरी दी है। इनमें से 14 दिल्ली में, 16 हरियाणा में, एक राजस्थान में और 15 उत्तर प्रदेश में लगाए जाएंगे।
5.
विशाखापट्टनम में शुक्रवार को इंडियन ओशन नेवल सिम्पोजियम के नौसेना प्रमुखों का सम्मेलन हुआ। इस दौरान एक ऐतिहासिक पल भी आया, जब भारतीय नौसेना ने रायल थाई नेवी से इंडियन ओशन नेवल सिम्पोजियम की अध्यक्षता संभाली। 16 साल बाद भारत फिर से इस मंच की कमान पर लौटा है। इससे पहले भारत ने 2008 से 2010 तक इसकी पहली अध्यक्षता की थी। अब फिर भारत इस मंच को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी निभाएगा।
6.
पैक्स सिलिका में भारत के शामिल होने के कुछ ही देर बाद भारत और अमेरिका ने एआइ के भविष्य को लेकर एक महत्वाकांक्षी संयुक्त घोषणापत्र भी जारी किया। इसमें दोनों देशों ने स्पष्ट किया है कि 21वीं सदी की पहचान केवल साफ्टवेयर या एल्गोरिदम से नहीं बल्कि एआइ के भौतिक ढांचे जैसे क्रिटिकल मिनरल्स, ऊर्जा, कंप्यूटिंग क्षमता और सेमीकंडक्टर निर्माण से तय होगी। इसीलिए एआइ का विकास भरोसेमंद सहयोग, आर्थिक सुरक्षा और मुक्त उद्यम के सिद्धांतों पर आधारित होना चाहिए।
7.
एआइ पर हमारी निर्भरता निरंतर बढ़ती जा रही है। ऐसे में डाटा सेंटर बेहद महत्वपूर्ण बन चुके हैं। साथ ही, उन्हें संभालना और उनकी सुरक्षा तब और भी जरूरी हो गई है, जब इसे लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, एआइ से जुड़े एप्स और वेबसाइटों के बढ़ते उपयोग, कंप्यूटिंग, दिग्गज टेक कंपनियों के अपने तौर-तरीके एवं एआइ माडल को चलाने से लेकर प्राइवेसी एवं सुरक्षा प्रदान करने वाले कानून आदि की महत्ता व्यापक रूप से बढ़ गई है, लिहाजा डिजिटल इंडिया में डाटा सेंटर की महत्ता को भी समझना होगा
8.
सूक्ष्म एवं लघु उद्यम (एमएसई) से जुड़े निर्यातकों की लागत को कम करने के लिए सरकार अब लाजिस्टिक सहायता भी देने जा रही है। वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को एक्सपोर्ट प्रमोशन मिशन के तहत निर्यातकों के लिए सात नए प्रोत्साहन की शुरुआत की। इसके तहत माइक्रो व छोटे निर्यातकों को विभिन्न अंतरराष्ट्रीय बाजार के अनुरूप अपने उत्पाद को बनाने के लिए भी सालाना 25 लाख तक की मदद दी जाएगी।
9.
काशी काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के विज्ञानियों ने चिकित्सा और सौंदर्य प्रसाधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। धान के खेतों की मिट्टी में प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले सायनोबैक्टीरिया से फाइकोसायनिन नामक बहुमूल्य नीला वर्णक (पिगमेंट) निकालने में सफलता मिली है। इसे शोधकर्ता 'नीला सोना' मान रहे हैं। यह शोध बीएचयू के वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद सिन्हा और उनकी टीम ने किया है।

Course Related Query:
Ask Your DoubtsStore Related Query:store@khanglobalstudies.comNCERT Books
Resources
We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.
Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.
Get Free academic Counseling & Course Details
