KGS

All Exams

Explore All Exams at KGS

All Exams
News Highlights made simple.

News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

DAINIK JAGRAN

1.

आम लोगों की सेहत रहेगी दुरुस्त, रोजगार होगा और चुस्त

सरकार आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) के तहत सरकारी अस्पतालों में इलाज के दायरे का विस्तार करने जा रही है। इसके तहत हेल्थ बेनिफिट पैकेज की संख्या 23 से बढ़ाकर 112 करने का प्रस्ताव है। स्वास्थ्य राष्ट्रीय प्राधिकरण (एनएचए) के सूत्रों के अनुसार, 89 अतिरिक्त उपचार पैकेज की पहचान की है, जिनमें गंभीर एनीमिया, हाई ब्लड प्रेशर, ब्रोंकाइटिस, गैस्ट्रोएंटेराइटिस, दस्त, पेचिश, मूत्र मार्ग के संक्रमण, गुर्दे का दर्द, तेज बुखार वाली बीमारियां, मधुमेह से जुड़े उपचार, गर्भाशय निकालने, बायोप्सी, हाइड्रोसील, बवासीर, सिस्ट और लिपोमा का उपचार शामिल हैं। 


2.

वीबी-जीरामजी योजना में पात्रों को मिल सकेगा रोजगार

केंद्र सरकार ने ग्रामीण रोजगार कार्यक्रम के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए "विकसित भारत- रोजगार और आजीविका मिशन ग्रामीण" (वीबी-जीरामजी) एक्ट 2025 के तहत जिला स्तर के लोकपालों, अपीलीय प्राधिकरणों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा जारी इन दिशा-निर्देशों का उद्देश्य श्रमिकों की शिकायतों का समयबद्ध और निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करना है। इससे पात्र लोगों को रोजगार मिल सकेगा।


3.

'हिंद प्रशांत को लेकर भारत-जापान प्रतिबद्ध'

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भारत और जापान के बीच हर क्षेत्र में मजबूत और प्रगाढ़ संबंधों की वकालत करते हुए कहा है कि बदलते वैश्विक हालात में दोनों देशों के बीच भरोसेमंद साझेदारी करना अब समय की जरूरत बन गई है। उन्होंने कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र के दो प्रमुख देश होने के नाते भारत और जापान पूरे क्षेत्र को शांतिपूर्ण, स्थिर और समान अवसर वाला बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को टोक्यो पहुंचे, जहां 19 नवंबर को भारत-जापान टू प्लस टू वार्ता होनी है। इसमें जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी और विदेश मंत्री तोशीमित्सु मोतेगी हिस्सा लेंगे। यह बैठक सैन्य सहयोग, हिंद-प्रशांत में रणनीतिक साझेदारी और विश्वसनीय आपूर्ति श्रृंखला पर फोकस करेगी। 


4.

नेपाल के पीएम बालेन्द्र शाह पहली बार आ रहे भारत, सोमवार को मोदी से द्विपक्षीय बैठक

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह अपनी पहली आधिकारिक भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंच रहे हैं। सोमवार को उनकी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक होने वाली है। इसमें भारत की तरफ से नेपाल में हाल ही में आई भोटेकोशी बाढ़ से हुए भारी नुकसान के मद्देनजर बड़ी राहत सहायता की घोषणा किए जाने की संभावना है। दोनों पीएम कुछ अहम ढांचागत परियोजनाओं का उद्घाटन या शिलान्यास भी कर सकते - हैं।


5.

ऐतिहासिक गैस उत्सर्जन का बोझ विकासशील देशों पर डालना गलत

भारत ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (सीओपी31) में वैश्विक जलवायु कार्रवाई में समानता की जोरदार पैरवी की। कहा, ऐतिहासिक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन के परिणामों का बोझ विकासशील देशों पर डालना अनुचित है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने भारत का राष्ट्रीय वक्तव्य देते हुए कहा, वैश्विक तापमान में वृद्धि कुछ देशों में दो शताब्दियों के औद्योगीकरण और आर्थिक विकास के दौरान लगातार हुए उत्सर्जन का परिणाम है।


6.

अंडमान में जेलों से जुड़े दो औपनिवेशिक कानून खत्म

अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह ने जेल प्रशासन में सुधार के लिए औपनिवेशिक काल के दो कानूनों को हटा नया नियामक ढांचा लागू किया है। इसमें जेलों के प्रबंधन में आधुनिक तकनीक के प्रयोग और सुरक्षा व्यवस्था की मजबूती पर जोर दिया गया है। कानून मंत्रालय ने मंगलवार को अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह कारागार एवं सुधारात्मक सेवाएं विनियमन, 2026 प्रकाशित किया। इसके तहत जेल अधिनियम-1894, कैदी अधिनियम-1900 और कैदियों के स्थानांतरण अधिनियम-1950 को निरस्त कर दिया गया है। 


7.

केंद्र बना रहा माडल पुलिस एक्ट, ड्रग्स के अवैध कारोबार रोकने व एआइ पर रहेगा अधिक जोर

जुलाई 2024 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) सहित तीन कानूनों में नए प्रविधानों को देखते हुए अब केंद्र सरकार माडल पुलिस एक्ट तैयार कर रही है। यह केंद्र सरकार के 1861 के पुलिस एक्ट की जगह लेगा। अपराध की चुनौतियों के मद्देनजर इसमें बड़े स्तर पर परिवर्तन किया जा रहा है। गृह मंत्रालय की पहल पर ब्यूरो आफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट (बीपीआरएंडडी) इसमें अपराधों की बदलती प्रकृति और तकनीक के अनुरूप प्रविधान शामिल करेगा। 


8.

'जिला न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति उम्र 62 वर्ष करने को प्रस्ताव प्रस्तुत करें'

सुप्रीम कोर्ट ने देश भर के की जिला न्यायिक अधिकारियों सेवानिवृत्ति की आयु में एकरूपता लाने पर विशेष जोर दिया है। कोर्ट ने बुधवार को सभी राज्यों से कहा कि वे इन अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु को 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष करने के संबंध में "सकारात्मक और रचनात्मक प्रस्ताव" लेकर सामने आएं। 


9.

कायम है क्वाड की महत्ता

मनीला शिखर सम्मेलन में कई पहल की गईं। ये पहल क्वाड के विस्तारित होते रणनीतिक और आर्थिक एजेंडे को दर्शाती हैं। इस सिलसिले में 2027 में भारत की मेजबानी में मुंबई में आयोजित होने वाले पहले 'क्वाड बिजनेस लीडर्स फोरम' का उद्देश्य वाणिज्यिक साझेदारी को प्रगाढ़ बनाना, निवेश आकर्षित करना और क्षेत्रीय आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत बनाना होगा। यह मंच नई दिल्ली को हिंद-प्रशांत क्षेत्र में एक प्रमुख आर्थिक साझेदार के रूप में स्थापित करने का अवसर भी प्रदान करता है 


10.

खेती को लाभकारी बनाने की ठोस पहल

भारत की कृषि व्यवस्था का एक बड़ा हिस्सा आज भी मानसून पर निर्भर है। ऐसे में जलवायु संकट का सीधा असर किसानों की आय, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और देश की खाद्य सुरक्षा पर पड़ता है। खेती में बीज, खाद, सिंचाई, कृषि उपकरण और श्रम पर होने वाला निवेश फसल तैयार होने से पहले ही किया जाता है। यदि प्राकृतिक आपदा के कारण फसल नष्ट हो जाए तो किसान के समक्ष न केवल आय का संकट पैदा होता है, बल्कि अगली फसल की तैयारी भी मुश्किल हो जाती है। लिहाजा सरकारें इस दिशा में ठोस कदम उठा रही हैं 


11.

जून 2027 तक 75 आधार अंक बढ़ सकता है रेपो रेट

गोल्डमैन सैक्स का मानना है कि आरबीआइ जून 2027 तक रेपो रेट में 75 आधार अंकों की वृद्धि कर सकता है। उसका कहना है कि खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों और व्यापक होते महंगाई के दबाव के चलते आरबीआइ को मौद्रिक नीति सख्त करनी पड़ सकती है। रेपो रेट में इस वृद्धि से भारत की वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर कैलेंडर वर्ष 2026 के अनुमानित 7.9 प्रतिशत से घटकर कैलेंडर वर्ष 2027 में 7.2 प्रतिशत पर आ सकती है।


12.

नासा के वायजर-1 ने बनाया रिकार्ड, धरती से एक प्रकाश-दिवस दूर पहुंचा

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के अंतरिक्षयान वायजर-1 ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह अंतरिक्ष में और प्रवेश करते हुए धरती से एक प्रकाश-दिवस की दूरी तक पहुंच गया है। यह ऐसा रिकार्ड है, जहां धरती से भेजा गया कोई दूसरा अंतरिक्षयान नहीं पहुंचा है। 


Khan Global Studies App

The most trusted learning platform on your phone

With our training programs, learning online can be a very exciting experience. Take the next step toward achieving your professional and personal objectives.

Download on the App StoreGet it on Google Play
KGS learning dashboard and mobile application
logo
Khan Global Studies Pvt. Ltd. 5th Floor,
A13A, Graphix 1 Tower B, Sector 62,
Noida, Uttar Pradesh 201309

Course Related Query:

Ask Your DoubtsStore Related Query:store@khanglobalstudies.com

Get Free Academic Counseling & Course Details

KGS best learning platform

About Khan Global Studies

We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.


What Makes Us Different

Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.

©Copyright 2026 KhanGlobalStudies

DAINIK JAGRAN (19 Nov 2026) | Daily News Highlights