KGS

All Exams

Explore All Exams at KGS

All Exams
News Highlights made simple.

News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

DAINIK JAGRAN

1.

बिहार के हितों को देखते हुए फरक्का पर नए करार की हो सकती है बात

बांग्लादेश के साथ फरक्का जल समझौते की अवधि खत्म होने से पहले सरकार के सामने बिहार के हितों को नए सिरे से शामिल करने की चुनौती है। वर्ष 1996 में भारत-बांग्लादेश के बीच हुआ गंगा जल बंटवारा समझौता 12 दिसंबर 2026 को समाप्त होने जा रहा है। बिहार लगातार मांग करता रहा है कि नए करार में राज्य की पानी की जरूरत और सिल्टेशन की समस्या को ध्यान में रखा जाए।


2.

नौसेना की और बढ़ेगी ताकत, बेड़े में शामिल होंगे दो और एमक्यू-9बी सी गार्डियन ड्रोन

भारतीय नौसेना की क्षमता और बढ़ने वाली है। इसके बेड़े में दो नए एमक्यू-9बी सी गार्डियन ड्रोन शामिल होने वाले हैं। इसके लिए रक्षा मंत्रालय ने अमेरिकी रक्षा कंपनी से अहम डील की है। मंत्रालय ने सोमवार को घोषणा की कि उसने भारतीय नौसेना के लिए 1,943 करोड़ रुपये की लागत से दो एमक्यू-9बी सी गार्डियन (हाई-एल्टीट्यूड लांग-एंड्योरेंस अनमैन्ड एयरक्राफ्ट) लीज पर लेने के लिए अमेरिकी रक्षा कंपनी जनरल एटामिक्स एयरोनाटिकल सिस्टम्स के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।


3.

राष्ट्रपति मुर्मु ने केरल का नाम केरलम करने वाले बिल को दी मंजूरी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने केरल का नाम बदलकर केरलम करने वाले विधेयक को मंजूरी दे दी है, और अब यह विधेयक कानून बन गया है। लोकसभा ने 'केरल (नाम परिवर्तन) बिल, 2026' पास किया और अगले दिन राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी।


4.

परमाणु दुर्घटना के क्षतिपूर्ति निर्धारण में क्या कोर्ट को अलग रखा है

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा है कि परमाणु दुर्घटना की स्थिति में उचित मुआवजा तय करने की प्रक्रिया से क्या न्यायालय को अलग रखा गया है। कोर्ट ने केंद्र से शांति अधिनियम (सस्टेनेबल हानेंसिंग एंड एडवांसमेंट आफ न्यूक्लियर एनर्जी) के प्रविधानों के बारे में स्पष्ट जवाब मांगा है।


5.

चुनाव में काला धन लोकतंत्र के लिए खतरा, सुप्रीम कोर्ट ने जांच तेज करने को कहा

सुप्रीम कोर्ट ने चुनावों में काले धन के इस्तेमाल को लोकतंत्र और कानून के शासन के लिए गंभीर खतरा बताया है। सोमवार को जस्टिस संजय करोल और एनके सिंह की पीठ ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया में गलत तरीके से कमाया गया पैसा मतदाताओं की स्वतंत्र पसंद को प्रभावित कर सकता है। अदालत ने चुनाव के दौरान अवैध धन और संपत्ति की बरामदगी से जुड़े मामलों की जांच समय पर पूरी करने और मुकदमों का जल्द निपटारा सुनिश्चित करने के लिए कई निर्देश जारी किए।


6.

भारत व नेपाल ड्रोन से सुलझाएंगे सीमा पर जमीन का विवाद

भारत और नेपाल के बीच लंबे समय से उलझे सीमा पार जमीन के मामले को सुलझाने के लिए अब तकनीक का सहारा लिया जाएगा। दोनों देशों के सर्वे अधिकारियों ने सीमा के दोनों तरफ खेती, मकान और अन्य तरह के कब्जे की वास्तविक स्थिति का तीन वर्ष में सर्वेक्षण पूरा करने पर सहमति जताई है। इसके लिए पहली बार यूएवी-ड्रोन से हवाई तस्वीरें ली जाएंगी। दोनों देशों के अधिकारी इन तस्वीरों और जमीन से जुटाए गए आंकड़ों का संयुक्त रूप से विश्लेषण करेंगे।


7.

ब्रेन ड्रेन की दिशा में अमेरिका

पिछले कुछ दशकों से अमेरिका भारतीय छात्रों के लिए उच्च शिक्षा और करियर की बुलंदियों को छूने का सबसे पसंदीदा गंतव्य रहा है, पर हाल में जारी हुई दो प्रमुख रिपोर्ट ने न केवल भारतीय छात्रों, बल्कि पूरे शिक्षा जगत में एक चिंता की लहर पैदा कर दी है। अमेरिका की कठोर वीजा नीतियां और अनिश्चित प्रशासनिक वातावरण भारतीय छात्रों के लिए एक बड़ी बाधा बनकर उभर रहे हैं। यह स्थिति न केवल व्यक्तिगत करियर के लिए, बल्कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था और नवाचार के भविष्य के लिए भी एक बड़ा खतरा है।


8.

इलेक्ट्रानिक्स उपकरण मैन्यूफैक्चरिंग के 31 प्रस्तावों को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रानिक्स उपकरण मैन्यूफैक्चरिंग से जुड़े 31 निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इलेक्ट्रानिक्स व आइटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को इसकी घोषणा की। इस प्रस्तावों के तहत देश के 10 राज्यों में उपकरण मैन्यूफैक्चरिंग संयंत्रों की स्थापना की जाएगी। लेकिन इन राज्यों में बिहार शामिल नहीं हैं।


9.

बेरोजगारी दर जुलाई में घटकर 5.1% रही

इस वर्ष जुलाई में 15 वर्ष और इससे अधिक आयु के व्यक्तियों में कुल बेरोजगारी दर घटकर 5.1 प्रतिशत रही है, जो इसी वर्ष जून में 5.5 प्रतिशत थी। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की ओर से जारी किए गए आवधिक श्रम बल सर्वे में यह जानकारी सामने आई है।


10.

मक्का समझौता कितना मजबूत, सुरक्षा में अलग-अलग हित बड़ी चुनौती

सऊदी अरब, तुर्किए और पाकिस्तान के बीच हुआ मक्का रक्षा समझौता पश्चिम एशिया की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नई चर्चा छेड़ रहा है। समझौते के तहत किसी एक सदस्य देश पर हमला बाकी दोनों पर हमला माना जाएगा और तीनों मिलकर उसका मुकाबला करेंगे। पाकिस्तान के लिए इसे बड़ी कूटनीतिक और रणनीतिक उपलब्धि माना जा रहा है, क्योंकि भारत के साथ उसके लंबे समय से तनावपूर्ण संबंध हैं। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि इस समझौते को अभी पश्चिम एशिया के 'नाटो' के रूप में देखना जल्दबाजी होगी।


11.

सस्ती ग्रीन हाइड्रोजन के लिए नए कैटलिस्ट का विकास

बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के कारण दुनिया कई तरह की परेशानियों से जूझ रही है। ऐसे में स्वच्छ ऊर्जा की पर्याप्त उपलब्धता एक बड़ी जरूरत है। इस दिशा में इंडियन इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी (आइआइटी), मुंबई के शोधकर्ताओं ने कम लागत वाला और अत्यधिक टिकाऊ एक नए कैटलिस्ट (उत्प्रेरक) विकसित किया है, जो ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पादन की लागत को कम कर सकता है। उत्प्रेरक ऐसा पदार्थ होता है, जो किसी रासायनिक प्रतिक्रिया की गति को आवश्यकतानुसार तेज या धीमा कर सकता है।


12.

शोधकर्ताओं ने की नए क्वांटम पदार्थ के 'रूप' की भविष्यवाणी

आस्ट्रेलिया के शोधकर्ताओं ने एक नई प्रकार की क्वांटम पदार्थ की भविष्यवाणी की है, जो अल्ट्राकोल्ड कणों के व्यवहार को चुनौती देती है। अध्ययन के अनुसार, सही परिस्थितियों में बोसोन और फर्मियन के मिश्रण से स्थिर, सेल्फ बांडेड "क्वांटम ड्रापलेटों" का निर्माण संभव है।


Khan Global Studies App

The most trusted learning platform on your phone

With our training programs, learning online can be a very exciting experience. Take the next step toward achieving your professional and personal objectives.

Download on the App StoreGet it on Google Play
KGS learning dashboard and mobile application
logo
Khan Global Studies Pvt. Ltd. 5th Floor,
A13A, Graphix 1 Tower B, Sector 62,
Noida, Uttar Pradesh 201309

Course Related Query:

Ask Your DoubtsStore Related Query:store@khanglobalstudies.com

Get Free Academic Counseling & Course Details

KGS best learning platform

About Khan Global Studies

We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.


What Makes Us Different

Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.

©Copyright 2026 KhanGlobalStudies