logo

All Exams

Notifications

All Exams

Explore All Exams at KGS

All Exams
News Highlights made simple.

News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

banner-image

DAINIK JAGRAN

1.

जल्द खत्म हो सकता है युद्धः ट्रंप

पश्चिम एशिया में युद्ध समाप्त करने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद में वार्ता के दूसरे दौर की तैयारियां की जा रही हैं। बातचीत के प्रति सकारात्मक संकेत देते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध जल्द ही समाप्त हो सकता है और दो हफ्ते के युद्धविराम को संभवतः आगे बढ़ाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने दुनिया से अगले दो शानदार दिनों पर नजर रखने को कहा। पहले दौर की वार्ता में अमेरिका का नेतृत्व करने वाले उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि उन्हें वर्तमान स्थितियां सकारात्मक महसूस हो रही हैं। साथ ही स्पष्ट किया कि ईरान परमाणु हथियार नहीं रख सकता।


2.

नारी शक्ति वंदन व परिसीमन बिल पारित होने का सरकार को विश्वास

सरकार द्वारा संसद के विशेष सत्र में लाए जा रहे नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक और परिसीमन विधेयक को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच राजनीतिक संघर्ष तय है। लेकिन, विपक्ष की अब तक की तैयारी के बीच सरकार को विश्वास है कि वह निष्कंटक रूप से दोनों विधेयकों को पारित कराने में सफल हो जाएगी। इसका आधार न सिर्फ छोटे दलों के साथ गृह मंत्री अमित शाह की पहले ही हो चुकी विस्तृत वार्ता है, बल्कि सत्ता पक्ष का मानना है कि जब संसद में दोनों विधेयकों की जानकारी विस्तार से साझा करते हुए आश्वस्त कर दिया जाएगा कि परिसीमन में किसी राज्य के साथ भेदभाव नहीं होगा, तब विपक्ष के सामने समर्थन न करने का कोई ठोस कारण नहीं होगा। माना जा रहा है कि गुरुवार को खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चर्चा में हिस्सा लेंगे और शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह चर्चा का जवाब दे सकते हैं।


3.

परिसीमन से बदल जाएगा लोकसभा सीटों का भूगोल और गणित

केंद्र सरकार लोकसभा की सीटें 543 से बढ़ाकर 850 करने और महिलाओं को एक-तिहाई आरक्षण लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इसके साथ ही परिसीमन बहस के केंद्र में आ गया है। राजनीति में परिसीमन का अर्थ निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं को दोबारा निर्धारित करना होता है। यह केवल सीटों का गणित नहीं, बल्कि सत्ता संतुलन तय करने वाली प्रक्रिया भी है। लोकसभा एवं विधानसभाओं की सीटें किस राज्य में कितनी होंगी और उनकी सीमाएं कैसी होंगी, यह परिसीमन से ही तय होता है। स्वाभाविक है कि परिसीमन से लोकसभा सीटों का गणित और भूगोल दोनों बदल जाएगा।


4.

वाणिज्यिक जहाजों पर हमला अस्वीकार्य

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को जापान की मेजबानी में हुई 'एजेक प्लस' बैठक में साफ कहा कि वाणिज्यिक जहाजों पर हमले पूरी तरह अस्वीकार्य हैं। पश्चिम एशिया संघर्ष में पिछले आठ हफ्तों में दर्जन भर से ज्यादा जहाजों पर हमले हुए हैं। हमले ईरान और अमेरिका दोनों तरफ से किये गये हैं। जयशंकर ने यह बात इसलिए भी उठाई है कि वैश्विक शिपिंग उद्योग में काम करने वाले भारतीयों की संख्या काफी ज्यादा है। उन्होंने कहा कि इन अशांत समय में पश्चिम एशिया की स्थिति पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। हम सभी संघर्ष को लेकर चिंतित हैं और शीघ्र सामान्य स्थिति बहाल होने की कामना करते हैं। हम नागरिकों, बुनियादी ढांचे और वाणिज्यिक शिपिंग को निशाना बनाने का कड़ा विरोध करते हैं 


5.

देश में अब माओवादी हिंसा से प्रभावित कोई जिला नहीं: गृह मंत्रालय

केंद्र सरकार ने पहली बार आधिकारिक तौर पर राज्य सरकारों को सूचित किया है कि भारत में वामपंथी उग्रवाद की उत्पत्ति के पांच दशकों से अधिक समय के बाद देश में कोई भी वामपंथी हिंसा प्रभावित जिला नहीं है। यह घोषणा गृह मंत्रालय द्वारा इस महीने की शुरुआत में आयोजित उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा के बाद की गई है। यह समीक्षा 2015 में तैयार की गई 'वामपंथी उग्रवाद से निपटने के लिए राष्ट्रीय नीति और कार्य योजना' के तहत की गई थी।


6.

समानता का जयघोष है महिला आरक्षण

लोकतांत्रिक व्यवस्था में न्याय की अवधारणा समानता की नींव पर टिकी होती है। यदि महिला और पुरुष के राजनीतिक प्रतिनिधित्व में असमानता होगी तो वह व्यवस्था सच्चे अर्थों में लोकतांत्रिक नहीं कहलाएगी। नारी शक्ति वंदन अधिनियम राजनीतिक समानता का जयघोष है। इससे भारतीय नारी को नीति निर्धारण के सर्वोच्च मंचों पर न्यायसंगत स्थान मिलेगा। इससे लोकतंत्र को व्यापक प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। इस अधिनियम की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि देखें तो इसका सफर 30 वर्षों से भी ज्यादा लंबा रहा। 


7.

माओवाद उन्मूलन के साथ बढ़ी जिम्मेदारी

पिछले एक दशक से भी अधिक समय से जारी प्रयासों के परिणामस्वरूप माओवाद की समस्या से निपटने में पूरी तरह सफलता प्राप्त हुई है। हमारी लोकतांत्रिक और संवैधानिक व्यवस्था के लिए यह एक बड़ी जीत है। भले ही इसके लिए प्रयास काफी लंबे समय से हो रहा था, परंतु वर्तमान केंद्र सरकार ने इस मुद्दे को व्यापक रूप से गतिशील बनाते हुए माओवादियों की चहुंओर घेराबंदी की और विविध प्रकार के उपायों से इन्हें नियंत्रित करने में कामयाब हुई है। हालांकि इन्हें मुख्यधारा में समाहित करने की सरकार और समाज की जिम्मेदारी और बढ़ गई है


8.

बीते वित्त वर्ष में 860 अरब डालर का रिकार्ड निर्यात

अमेरिकी टैरिफ और पश्चिम एशिया में उथल-पुथल जैसी चुनौतियों के बावजूद गत वित्त वर्ष 2025-26 में 860.09 अरब डालर का रिकार्ड निर्यात किया गया। यह निर्यात वित्त वर्ष 2024-25 में होने वाले 825 अरब डालर की तुलना में 4.22 प्रतिशत अधिक है। 860 अरब डालर में 441.78 अरब डालर वस्तु निर्यात रहा तो 418.31 अरब डालर का सेवा निर्यात किया गया। 


9.

व्यापार समझौते पर अमेरिका से अगले सप्ताह से फिर बातचीत

अमेरिका के साथ व्यापार समझौते के वैधानिक दस्तावेज को अंतिम रूप देने के लिए अगले सप्ताह वाणिज्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों का दल रवाना हो रहा है। अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत अभी भारत समेत दुनिया के समस्त देशों के लिए अमेरिका में 10 प्रतिशत का शुल्क नियम लागू है। इस नियम से पहले भारत पर अमेरिका ने 25 प्रतिशत का पारस्परिक शुल्क तो रूस से तेल खरीदने के कारण 25 प्रतिशत का शुल्क जुर्माने के रूप में लगा रखा था। 


10.

थोक मुद्रास्फीति तीन साल के शीर्ष पर

पश्चिम एशिया संकट के बीच ईंधन, बिजली एवं मैन्यूफैक्चरिंग वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी से मार्च में मुद्रास्फीति लगातार पांचवें महीने बढ़कर तीन साल के उच्चस्तर 3.88 प्रतिशत पर पहुंच गई। थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआइ) आधारित मुद्रास्फीति फरवरी में 2.13 प्रतिशत और मार्च 2025 में 2.25 प्रतिशत थी। डब्ल्यूपीआइ के अनुसार, ईंधन और बिजली श्रेणी में मुद्रास्फीति मार्च में बढ़कर 1.05 प्रतिशत हो गई जबकि फरवरी में इसमें 3.78 प्रतिशत की गिरावट (डिफ्लेशन) दर्ज की गई थी। कच्चे पेट्रोलियम में मुद्रास्फीति मार्च में बढ़कर 51.57 प्रतिशत हो गई जबकि पिछले महीने इसमें 1.29 प्रतिशत की गिरावट थी। 


11.

यूएनएससी में वीटो शक्ति वाले सदस्यों की संख्या बढ़ाने की जरूरतः भारत

भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में वीटो प्राप्त स्थायी सदस्यों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया है। भारत ने कहा कि सुरक्षा परिषद में कोई भी सुधार अगर वीटो शक्ति वाले स्थायी सदस्यों की श्रेणी में विस्तार के साथ नहीं किया जाता है तो संयुक्त राष्ट्र की इस इकाई में मौजूदा असंतुलन और असमानताएं बनी रहेंगी।


12.

चीन को ज्यादा तेल-गैस की आपूर्ति को रूस तैयार

रूस ने चीन को आश्वस्त किया है कि वह उसे ज्यादा मात्रा में तेल और गैस की आपूर्ति के लिए तैयार है। इस आशय का बयान बीजिंग पहुंचे रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने दिया है। माना जा रहा है कि पश्चिम एशिया में बनी स्थिति पर चर्चा के साथ लावरोव ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रस्तावित चीन दौरे के संबंध में चीनी नेताओं से बात की है।


13.

ईरान के परिष्कृत यूरेनियम मामले में सहयोग दे सकता है रूस

रूस ने ईरान के परिष्कृत यूरेनियम को लेकर बनी तनाव की स्थिति को दूर करने में सहयोग करने की पेशकश की है। चीन यात्रा पर आए रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि रूस 60 प्रतिशत तक शोधित यूरेनियम को लेकर पैदा हुई तनाव की स्थिति को दूर कर सकता है। इसके लिए रूस इस शुद्ध यूरेनियम को तकनीक के इस्तेमाल से ईंधन के रूप में उपयोग लायक बना सकता है।


14.

अमेरिका ने एमक्यू-4सी ट्राइटन ड्रोन 'नष्ट' होने की बात स्वीकारी

अमेरिका ने एक एमक्यू-4सी ट्राइटन मानवरहित हवाई वाहन (एचएएल) के "नष्ट" होने की बात स्वीकारी है। अमेरिकी नौसेना सुरक्षा कमान द्वारा दुर्घटना को लेकर जारी हालिया रिपोर्ट में यह पुष्टि की गई है। इसमें कहा गया है कि यह फारस की खाड़ी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अमेरिकी युद्ध विभाग द्वारा उपयोग की जाने वाली वर्गीकरण प्रणाली के तहत, 25 लाख अमेरिकी डालर से अधिक की क्षति वाली किसी भी घटना को क्लास ए दुर्घटना के रूप में वर्गीकृत किया जाता है। 


15.

इजरायल संग लेबनान की वार्ता राष्ट्रीय स्तर पर विभाजन बढ़ा रही: हिज्बुल्ला

हिज्बुल्ला ने बुधवार को कहा कि इजरायल के साथ वार्ता करने का लेबनानी सरकार का निर्णय लेबनान में विभाजन बढ़ा रही। यह देश में गहरे ध्रुवीकरण को रेखांकित करता है, क्योंकि ईरान समर्थित समूह इजरायल के साथ युद्ध छेड़े हुए है। हिज्बुल्ला से जुड़े हसन फदलल्ला ने कहा कि अमेरिका की मध्यस्थता से लेबनान की वाशिंगटन स्थित राजदूत व उनके इजरायली समकक्ष के बीच हुई बैठक लेबनान की राष्ट्रीय पहचान या 'वहां के लोगों की पसंद' को प्रतिबिंबित नहीं करती है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो द्वारा आयोजित यह बैठक दशकों बाद दोनों देशों के बीच पहला प्रत्यक्ष संपर्क था, जो 1948 में इजरायल की स्थापना के बाद से युद्ध की स्थिति में हैं।


16.

त्वचा कैंसर के लिए जोखिम के पैटर्न को पहचानेगा एआइ

एक नए अध्ययन में बुधवार को यह बात सामने आई, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) उन लोगों में शुरुआती खतरे के पैटर्न की पहचान कर सकता है, जिन्हें मेलानोमा होने का ज्यादा खतरा है। एआइ माडल प्रारंभिक चरण के मेलेनोमा और अन्य त्वचा कैंसर का पता लगाने में ज्यादा सटीकता दिखा सकते हैं। यह अध्ययन स्वीडन की वयस्क जनसंख्या के लिए नियमित रूप से एकत्रित रजिस्ट्री डाटा पर आधारित था। विश्लेषण किए गए डाटा में उम्र, लिंग, निदान, दवाओं का उपयोग और सामाजिक-आर्थिक स्थिति शामिल थी। इस अध्ययन में शामिल 6,036,186 व्यक्तियों में से 38,582 (0.64 प्रतिशत) लोगों को अध्ययन के पांच वर्षों के दौरान मेलेनोमा विकसित हो गया। एआइ न केवल संदिग्ध घावों की पहचान करता है, बल्कि यह रोगी के मेटाडेटा (उम्र, लिंग) और डर्मोस्कोपिक छवियों के संयोजन का उपयोग करके उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों की पहचान कर सकता है, जिससे पांच साल में कैंसर होने का अनुमान लगाया जा सकता है।


17.

चिकित्सा जानकारी में चैटबाट्स की जानकारी गलत व अधूरी

पांच चैटबाट्स के स्वास्थ्य और चिकित्सा संबंधी प्रश्नों के उत्तरों का विश्लेषण करने पर यह सामने आया है कि चिकित्सा जानकारी का एक बड़ा हिस्सा गलत और अधूरा है। ये निष्कर्ष द ब्रिटिश मेडिकल जर्नल (बीएमजे) ओपन में प्रकाशित हुए हैं, जिसमें यह भी दर्शाया गया है कि लगभग आधे उत्तर ऐसे थे जो विज्ञान और गैर विज्ञान आधारित दावों के बीच गलत संतुलन प्रस्तुत करते थे। एक 'समस्याग्रस्त जवाब' उसे माना गया, जो आम यूजर्स को ऐसे इलाज की ओर ले जा सकता है जो शायद असरदार न हो या अगर बिना किसी विशेषज्ञ की सलाह के उस पर अमल किया जाए, तो उससे नुकसान हो सकता है।


footer image

The most trusted learning platform on your phone

With our training programs, learning online can be a very exciting experience! Take the next step toward achieving your professional and personal objectives

app-storeplay-store
logo
Khan Global Studies Pvt. Ltd. 5th Floor,
A13A, Graphix 1 Tower B, Sector 62,
Noida, Uttar Pradesh 201309

Course Related Query:

Ask Your DoubtsStore Related Query:store@khanglobalstudies.com

Get Free Academic Counseling & Course Details

KGS best learning platform

About Khan Global Studies

We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.


What Makes Us Different

Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.

Copyright 2026 KhanGlobalStudies

Have a question?

Get Free academic Counseling & Course Details

floatButton