logo

All Exams

Notifications

All Exams

Explore All Exams at KGS

All Exams
News Highlights made simple.

News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

banner-image

DAINIK JAGRAN

1.

परिसीमन के बाद लोकसभा में होंगे 850 सदस्य

सरकार ने संसद तथा विधानसभाओं में महिला आरक्षण लागू करने के लिए 131वें संविधान संशोधन विधेयक में लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने और 2011 की जनगणना के आधार पर लोकसभा सीटों के परिसीमन का प्रस्ताव किया है। लोकसभा की प्रस्तावित 850 में से 815 सीटें राज्यों से होंगी जिनका सीधे चुनाव होगा। केंद्र शासित प्रदेशों के लिए लोकसभा में 35 सीटें होंगी, मगर विधेयक में इनके सीधे निर्वाचन का जिक्र नहीं है, बल्कि इस बारे में निर्णय संसद पर छोड़ा गया है। 


2.

2029 में महिला आरक्षण लागू हुआ तो और मजबूत व जीवंत होगा लोकतंत्र : मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि उन्हें यह उचित लगता है कि लोकसभा में महिलाओं के लिए सीटों की संख्या बढ़ाई जाए। अगर 2029 में लोकसभा और विभिन्न विधानसभाओं के चुनाव महिलाओं को आरक्षण के साथ हुए तो भारतीय लोकतंत्र और भी अधिक मजबूत एवं जीवंत हो जाएगा।


3.

वाहन 10% से ज्यादा ओवरलोड तो दोगुना शुल्क

नेशनल हाईवे पर ओवरलोड होकर चलने वाले वाहनों की अब खैर नहीं। अब यदि वाहन 10 प्रतिशत से ज्यादा ओवरलोड पाया गया तो दोगुना शुल्क चुकाना होगा। यही नहीं, यदि वाहन 40 प्रतिशत से ज्यादा ओवरलोड पाया गया तो ऐसे वाहन से चार गुना शुल्क वसूला जाएगा। सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने, वाहन के निर्धारित लोड सीमाओं का पालन सुनिश्चित करने और सड़कों के उचित रखरखाव के मकसद से सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने यह कदम उठाया है। नए नियम 15 अप्रैल से प्रभावी होंगे। 


4.

कई समस्याओं का समाधान है जनगणना

कल्याणकारी राज्य की भूमिका में जनगणना की भूमिका बड़ी महत्वपूर्ण मानी गई है। सदियों पहले अपनी रचना अर्थशास्त्र में कौटिल्य ने भी यह उल्लेख किया था कि यदि राज्य बेहतर शासन प्रदान करना चाहता है तो उसे अपनी जनता की भलीभांति जानकारी होनी चाहिए। कौटिल्य का मानना था कि जो राज्य अपने लोगों की गणना नहीं करता, वह अंधकार में शासन करता है। कोविड और कतिपय अन्य कारणों से भारत में भी निरंतर चली आ रही जनगणना की राह में जो अंधकार उत्पन्न हुआ था, वह अंततः छंट गया और इस महीने की शुरुआत से देश में जनगणना की विधिवत शुरुआत भी हो गई है। चूंकि भारत विश्व का सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश है, इसलिए गणना की यह प्रक्रिया भी उसी अनुपात में बहुत विस्तारित रहने वाली है। इसमें 30 लाख से अधिक गणना करने वाले, पर्यवेक्षक और अधिकारी महीनों तक 140 करोड़ भारतीयों से 33 प्रश्न पूछेंगे। देश के सात हजार से अधिक शहरों और छह लाख से अधिक गांवों में चलने वाली यह विश्व की सबसे बड़ी प्रशासनिक कवायद होने जा रही है। इस जनगणना की एक विशेषता यह भी है कि यह पूरी तरह डिजिटल रूप में की जाएगी। 


5.

सतत शहरीकरण का अनुकरणीय माडल

श्रीलंका की वाणिज्यिक राजधानी कोलंबो एक तरफ जहां उभरते अंतरराष्ट्रीय व्यावसायिक केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ इसकी अनेक व्यवस्थाएं कुशल नगरीय प्रबंधन और नागरिक अनुशासन का नजीर पेश करती हैं। सुदृढ़ यातायात व्यवस्था, उत्कृष्ट जल निकासी प्रणाली, सतत शहरीकरण और अनुशासित जीवनशैली की दिशा में यह दुनिया का आदर्श माडल बन सकता है। इतना ही नहीं, यहां की नगर नियोजन प्रणाली में दीर्घकालिक सोच स्पष्ट दिखाई देती है, जहां विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए रखने का गंभीर प्रयास किया गया है। 


6.

भारत के मून मिशन की चुनौतियां

अंतरिक्ष का कोई भी प्रयोग या मिशन वैसे ही चुनौतीपूर्ण होता है। यदि यान और यात्रियों को किसी बाहरी (अंतरिक्षीय) सतह पर उतारना हो और वहां से पृथ्वी पर वापस लाना हो तो चुनौतियां कई गुना ज्यादा बढ़ जाती हैं। भारत ने अपने चंद्रयान अभियानों में अब तक इस्तेमाल में लाए गए आर्बिटर, लैंडर और रोवर्स को पृथ्वी पर वापस नहीं लाया है, पर यदि भविष्य में इसरो अपने अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर भेजता है तो उन्हें सुरक्षित पृथ्वी पर वापस लाने की चुनौती होगी। इसके लिए इसरो को नासा के माडल के मुताबिक क्रू माड्यूल बनाने होंगे। 


7.

भारत ने गैर-खाड़ी देशों से कच्चे तेल की खरीद बढ़ाई

सरकार ने तीन सप्ताह पहले दावा किया था कि देश में 74 दिनों का कच्चा तेल उपलब्ध है। हालांकि, दैनिक जागरण के पास जो जानकारी है, उसके मुताबिक भारतीय रिफाइनरियों, पेट्रोल पंप और रणनीतिक भंडार मिलाकर कम से कम 60 दिनों का भंडार अभी भी है। पेट्रोलियम मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, 'पश्चिम एशिया संघर्ष की शुरुआत होने के साथ ही भारतीय रिफाइनरियों को जहां से भी क्रूड मिल रहा है, वहां से खरीद रही हैं। मार्च में भारत ने गैर खाड़ी देशों जैसे रूस और अमेरिका से तेल खरीद कई गुना बढ़ा दी है। ये दोनों देश भारत के शीर्ष पांच तेल आपूर्तिकर्ता देशों में आ चुके हैं। रूस से अब भारत औसतन 20 लाख बैरल प्रतिदिन तेल की खरीद कर रहा है। इससे पहले रूस से इतनी ज्यादा क्रूड की खरीद अप्रैल, 2023 (21 लाख बैरल प्रति दिन) में की गई थी। 


8.

जार्जिया मेलोनी का आया सख्त रुख, इटली ने इजरायल से रक्षा समझौता निलंबित किया

पश्चिम एशिया में बढ़ते जार्जिया मेलोनी ने इजरायल के साथ रक्षा सहयोग समझौते को निलंबित कर बड़ा संदेश दिया है। यह कदम उन दोनों देशों के रिश्तों में आई खटास को उजागर करता है, जो अब तक यूरोप में इजरायल के मजबूत सहयोगियों में गिने जाते थे। इटली सरकार का यह फैसला ऐसे समय आया है जब उसने हाल के हफ्तों में इजरायल की लेबनान में सैन्य कार्रवाई की खुलकर आलोचना की थी। इन हमलों में सैकड़ों लोगों की मौत और हजारों के घायल होने की खबरें सामने आई हैं। स्थिति तब और तनावपूर्ण हो गई जब इजरायली बलों ने संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत तैनात इतालवी सैनिकों के पास चेतावनी के तौर पर गोलीबारी की, जिससे एक सैन्य वाहन को नुकसान पहुंचा। 


9.

आइएमएफ ने भारत की विकास दर का अनुमान बढ़ाकर 6.5% किया

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आइएमएफ) ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि का अनुमान थोड़ा बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया है। जनवरी के उसके अनुमान से यह 0.1 प्रतिशत ज्यादा है। आइएमएफ ने यह भी चेतावनी दी है कि बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव (खासकर पश्चिम एशिया में चल रहा संघर्ष) वैश्विक विकास दर को ना केवल धीमा कर सकता है बल्कि महंगाई को भी बढ़ा सकता है। 


10.

होर्मुज नाकेबंदी खोलने के लिए अमेरिका पर दबाव बना रहा सऊदी अरब

पश्चिम एशिया में जारी तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकेबंदी के बीच सऊदी अरब अब अमेरिका की रणनीति को लेकर चिंतित नजर आ रहा है। रिपोर्टों के मुताबिक, रियाद ने अमेरिकी प्रशासन पर दबाव डाला है कि वह ईरान के बंदरगाहों की नाकेबंदी की योजना को छोड़कर फिर से बातचीत की राह अपनाए। वाल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब को डर है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर दबाव और बढ़ाया, तो तेहरान जवाबी कार्रवाई करते हुए अन्य महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों को भी बाधित कर सकता है। 


11.

जयशंकर-इजरायली विदेश मंत्री ने पश्चिम एशिया के हालात व होर्मुज पर की चर्चा

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को इजरायली समकक्ष गिदोन सार से टेलीफोन पर बात की। इस दौरान पश्चिम एशिया की स्थिति व होर्मुज स्ट्रेट पर चर्चा की गई। इसके अलावा जयशंकर की पश्चिम एशिया संकट को लेकर आस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वांग से भी फोन पर वार्ता हुई। 


12.

ट्रंप बोले, ईरान से अगले दौर की वार्ता दो दिनों में संभव

होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी नाकेबंदी व पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है। अमेरिका-ईरान के बीच दूसरे दौर की वार्ता की तैयारियों के बीच खबर है कि ये वार्ता विदेश मंत्री स्तर पर हो सकती है। बैठक की अगुआई अमेरिका की तरफ से विदेश मंत्री मार्को रुबियो व ईरान से विदेश मंत्री अब्बास अराघची कर सकते हैं। 


13.

बच्चों में बढ़ रहा अवसाद और साइबर बुलिंग का खतरा

हाल ही में जारी की गई 'लांसेट कमीशन आन एडोलसेंट हेल्थ' की एक रिपोर्ट ने एक गंभीर चेतावनी दी है। रिपोर्ट के अनुसार, साल 2030 तक दुनिया भर में एक अरब से अधिक किशोर ऐसी परिस्थितियों में जी रहे होंगे, जहां अवसाद, मोटापा और गंभीर चोटें उनके जीवन के लिए एक बड़ा खतरा बन जाएंगी। राहत की बात केवल यह है जा सकता है, लेकिन अगर हमने अभी ध्यान नहीं दिया, तो आने वाले कुछ ही सालों में ये विकराल रूप ले लेंगी। 


footer image

The most trusted learning platform on your phone

With our training programs, learning online can be a very exciting experience! Take the next step toward achieving your professional and personal objectives

app-storeplay-store
logo
Khan Global Studies Pvt. Ltd. 5th Floor,
A13A, Graphix 1 Tower B, Sector 62,
Noida, Uttar Pradesh 201309

Course Related Query:

Ask Your DoubtsStore Related Query:store@khanglobalstudies.com

Get Free Academic Counseling & Course Details

KGS best learning platform

About Khan Global Studies

We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.


What Makes Us Different

Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.

Copyright 2026 KhanGlobalStudies

Have a question?

Get Free academic Counseling & Course Details

floatButton