Explore All Exams at KGS


All Exams
Explore All Exams at KGS
Khan Sir Courses
Geography I Polity I History | World Map I Indian Map I Economics I Biology
UPSC & State PSC
UPSC I BPSC I UP-PSC I MP-PSC

Judiciary
CLAT
State Exams
UP I Bihar I MP | Rajasthan
NEET | JEE | CUET
NEET | JEE | CUET
Defence Exams
NDA I CDS I CAPF I AFCAT I SSB I Agniveer
Police Exams
UP SI | Bihar SI | Delhi Police | UP Constable
SSC Exams
CGL I CPO I CHSL I MTS I SSC GD I Delhi Police
Foundation Courses
Physics I Chemistry I Biology I History I Geography I Polity I NCERT I Math I English | Map I Reasoning
Railway Exams
RRB | RPF
Teaching Exams
TET | Teaching | UGC
Banking Exams
SBI | RBI | IBPS
Engineering Exams
Civil | Electrical | Mechanical
UGC NET
UGC NET/JRF
News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies
1.
बच्चों-किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए ब्रिक्स देशों ने मिलाया हाथ
मानसिक परेशानी से जूझ रहे बच्चों और किशोरों के सामने कई बार बीमारी से बड़ी चुनौती समाज का डर, भेदभाव और लोगों की गलत धारणाएं होती हैं। परिवार में मानसिक परेशानी की बात छिपाना, बच्चों की भावनाओं को नजरअंदाज करना और उन्हें कमजोर समझना समय पर उपचार मिलने में बाधा बनता है। मानसिक बीमारी से जुड़ी इस भावना को खत्म करने और बच्चों-किशोरों के लिए मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ बनाने के लिए ब्रिक्स देशों ने साझा प्रयासों पर जोर दिया है। ब्रिक्स देशों के प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए कजाखस्तान और मलेशिया ने भी सहमति जताई।
2.
ब्रह्मोस के लिए वियतनाम ने किया समझौता, कई अन्य देश भी इच्छुक
पिछले साल आपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को घुटनों पर लाने वाली ब्रह्मोस मिसाइल में कई देश रुचि दिखा रहे हैं। फिलीपींस को इस मिसाइल की आपूर्ति हो चुकी है तो वियतनाम ने इसके लिए समझौता किया है। ब्रह्मोस एयरोस्पेस के सीईओ और एमडी जयतीर्थ आर जोशी ने शुक्रवार को कहा, कंपनी ने फिलीपींस को ब्रह्मोस मिसाइलों की आपूर्ति की है और वियतनाम के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। दक्षिण-पूर्व एशिया के कई अन्य देशों ने भी इसमें दिलचस्पी दिखाई है।
3.
भारत में होगा एससीओ सम्मेलन, पाकिस्तान को भेजा गया आमंत्रण
भारत 20 से 22 नवंबर तक दिल्ली के ऐतिहासिक पुराना किला में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) का पहला सिविलाइजेशनल डायलाग फोरम आयोजित कर रहा है। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को बताया कि चीन समेत कई देशों ने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। आमंत्रण पाकिस्तान को भी है। शेखावत पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर आशावान हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 नवंबर को इस फोरम का उद्घाटन करेंगे।
4.
टीबी के खिलाफ भारत की बड़ी कामयाबी, मौतों में 38% की कमी
भारत में तपेदिक (टीबी) के खिलाफ चल रही लड़ाई में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। वर्ष 2015 के बाद से देश में टीबी से होने वाली मौतों में 38 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। यह गिरावट वैश्विक स्तर पर दर्ज 35 प्रतिशत की कमी से भी अधिक है। दवा-संवेदनशील टीबी के मरीजों में इलाज की सफलता दर बढ़कर 94 प्रतिशत हो गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की वैश्विक टीबी रिपोर्ट 2026 में 12 नवंबर को जारी ये आंकड़े बीमारी पर काबू पाने के भारत के प्रयासों को रेखांकित करते हैं।
5.
भारत आज दुनिया की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था : गोयल
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार देर शाम भारत मंडपम में 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि किसी भी देश की प्रगति के लिए विकास के साथ अपनी विरासत और सांस्कृतिक पहचान को भी सहेजकर रखना जरूरी है। भारत आज विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और अपनी समृद्ध परंपराओं को भी आगे बढ़ा रहा है।
6.
मप्र के स्मारकों से अब तक 142 धरोहर चोरी, देश में सर्वाधिक
देश में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) के संरक्षित स्मारकों से प्राचीन मूर्तियां, शिल्प, शिलालेख, धातु की कलाकृतियां और स्थापत्य के ऐतिहासिक हिस्सों की चोरी के मामलों में मध्य प्रदेश पहले स्थान पर है। वर्ष 1960 से अब तक चोरी हुई 488 धरोहरों में 142 यानी 29.1 प्रतिशत मध्य प्रदेश के हैं। जबकि राजस्थान से 91 और उत्तर प्रदेश से 86 धरोहर चोरी हुई हैं। यह जानकारी एएसआइ की एक रिपोर्ट में सामने आई है। चोरी की गई अधिकतर धरोहरें अब तक बरामद नहीं हो सकी हैं। प्रदेश के गुना, ग्वालियर, मुरैना, शिवपुरी, भिंड, विदिशा, रायसेन, कटनी, खंडवा, सतना, दमोह और बड़वानी जिलों के मंदिरों से शिवलिंग, विष्णु और गणेश प्रतिमाएं, जैन तीर्थंकरों की मूर्तियां, यक्ष प्रतिमाएं और मंदिरों के स्थापत्य हिस्से भी चोरी किए जा चुके हैं।
7.
रासायनिक खेती से मुक्त हुआ लद्दाख
हाल में लद्दाख को भारत का पहला शत प्रतिशत जैविक केंद्र शासित प्रदेश घोषित किया गया है। लेह और कारगिल जिलों में चरणबद्ध तरीके से कृषि को रासायनिक उर्वरकों, कीटनाशकों और मिट्टी को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों से मुक्त करने के निरंतर प्रयासों के बाद यह गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। लद्दाख में जैविक खेती की दिशा में कड़ा कदम इस साल जुलाई में उठाया गया था, जब प्रशासन ने कृषि एवं उद्यानिकी क्षेत्र में रासायनिक तथा कृत्रिम उर्वरकों और कीटनाशकों की खरीद, बिक्री, भंडारण, प्रचार, वितरण और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया।
8.
किसान को मिले सीधे सब्सिडी का पूरा लाभ
भारत में कृषि सब्सिडी के कई प्रकारों में से एक महत्वपूर्ण प्रकार इनपुट सब्सिडी है। इनपुट सब्सिडी में उर्वरक सब्सिडी सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है। वर्ष 2025-26 के संशोधित अनुमानों के अनुसार, कुल कृषि सब्सिडी 4,14,614 करोड़ रुपये रही, जिसमें उर्वरक सब्सिडी 1,86,460 करोड़ रुपये रही। उर्वरक सब्सिडी में अधिकांश न्यूट्रीएंट आधारित सब्सिडी है और एक अन्य प्रकार यूरिया सब्सिडी है। इस वर्ष खरीफ मौसम के लिए न्यूट्रीएंट आधारित सब्सिडी के लिए 41,533 करोड़ रुपये का प्रविधान केंद्रीय कैबिनेट ने किया, जो पिछले खरीफ मौसम (2025) में 37,216 करोड़ रुपये से 4317 करोड़ रुपये अधिक था।
9.
अक्टूबर में निर्यात 45% बढ़कर 49 अरब डालर के पार
तमाम वैश्विक चुनौतियों के बावजूद निर्यात में लगातार बढ़ोतरी जारी है। अक्टूबर में वस्तु निर्यात 49.47 अरब डालर रहा जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 45 प्रतिशत अधिक है। वाणिज्य मंत्रालय के मुताबिक यह निर्यात किसी माह में होने वाला अब तक का सबसे अधिक निर्यात है। हालांकि अक्टूबर में आयात भी 89.35 अरब डालर का किया गया, जिससे अक्टूबर का व्यापार घाटा 39.88 अरब डालर रहा जो पिछले 12 माह में सबसे अधिक है।
10.
ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में हो कटौती: गुटेरस
तुर्किये में जलवायु सम्मेलन काप-31 के पहले सप्ताह में सदस्य देशों के बीच जीवाश्म ईंधन को लेकर मतभेद हावी रहे। इसके बीच संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने शुक्रवार को ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन में तत्काल और भारी कटौती का आह्वान किया। वार्ता के पहले सप्ताह के समापन पर पर्यवेक्षकों ने कहा कि जीवाश्म ईंधन के बड़े उत्पादक और उपभोक्ता किसी ऐसे समझौते का विरोध कर रहे हैं, जिसमें नए बाध्यकारी लक्ष्य तय किए जाएं या फिर तेल, गैस व कोयले का उपयोग बंद करने की बात हो।
11.
करीब 65 लाख साल पुराना जीवाश्म मिलने से फिर चर्चा में नर्मदा घाटी
मध्य प्रदेश के रायसेन जिले की नर्मदा घाटी फिर प्रागितिहास (जब मनुष्य को लेखन कला का ज्ञान नहीं था) को लेकर सुर्खियों में है। यहां पतई गांव में नर्मदा नदी के किनारे मिट्टी में दबी दांतों वाले विशाल जबड़े की संरचना मिली है। जबलपुर के जीवाश्म विशेषज्ञ डा. वीके खन्ना ने मौके पर पहुंचकर जीवाश्म की जांच की। उन्होंने दांतों की बनावट के आधार पर इसे विलुप्त हो चुके प्राचीन हाथी मैमथ या स्टेगोडान का जीवाश्म बताया है, जिसकी उम्र लगभग 65 लाख वर्ष आंकी गई है।

Course Related Query:
Ask Your DoubtsStore Related Query:store@khanglobalstudies.comNEET | JEE | CUET
NCERT Books
Resources
We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.
Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.