KGS

All Exams

Explore All Exams at KGS

All Exams
News Highlights made simple.

News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

DAINIK JAGRAN

1.

गंगा बाढ़ क्षेत्र की नई परिभाषा तय, 'निर्माण मुक्त क्षेत्र' शब्द हटाया

केंद्र सरकार ने गंगा और उसकी सहायक नदियों के "सक्रिय बाढ़ बाढ़ क्षेत्र" को फिर से परिभाषित किया है और बाढ़ के लौटने की अवधि (रिटर्न पीरियड) के आधार पर नियामक और चेतावनी क्षेत्र बनाए हैं। जल शक्ति मंत्रालय ने सात अगस्त को जारी अधिसूचना के जरिये 'गंगा नदी (पुनरुद्धार, संरक्षण और प्रबंधन) प्राधिकरण आदेश, 2016' में संशोधन किया है। इस अधिसूचना को 10 अगस्त को राजपत्र में प्रकाशित किया गया। गजट में प्रकाशन की तिथि से यह

आदेश प्रभावी हो गया।


2.

विपक्ष के विरोध के बीच संयुक्त संसदीय समिति को भेजा गया एफसीआरए बिल

विपक्ष के जबरदस्त विरोध के बीच सरकार ने विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक 2026 यानी एफसीआरए बिल को संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) को भेज दिया। विपक्षी दलों द्वारा विधेयक को वापस लेने की मांग के बावजूद लोकसभा ने ध्वनिमत से जेपीसी के गठन का प्रस्ताव पारित किया। प्रस्तावित 31 सदस्यीय जेपीसी में लोकसभा के 21 और राज्यसभा के 10 सांसद शामिल होंगे।


3.

प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया के खिलाफ तमिलनाडु विस ने पारित किया प्रस्ताव

तमिलनाडु विधानसभा में बुधवार को प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया के खिलाफ और लोकसभा सीटों की संख्या को 543 पर स्थायी रूप से बनाए रखने की मांग को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया गया। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय द्वारा लाए गए इस प्रस्ताव में जनसंख्या नियंत्रण उपायों को सफलतापूर्वक लागू करने वाले दक्षिणी राज्यों के राजनीतिक अधिकारों की रक्षा करने पर विशेष जोर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देना कोई रियायत नहीं, बल्कि उनका मौलिक और लोकतांत्रिक अधिकार है।


4.

भारत दुनिया के 60% से अधिक जंगली एशियाई हाथियों का घर : मोदी

पीएम नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को विश्व हाथी दिवस के मौके पर कहा कि दुनिया के 60 प्रतिशत से अधिक जंगली एशियाई हाथी भारत में हैं। उनके लिए देश में 33 रिजर्व हैं, जो उनके संरक्षण की कोशिशों को मजबूत करते हैं। सिंक्रोनस आल इंडिया पापुलेशन एस्टीमेशन आफ एलिफेंट्स 2021-25 के अनुसार, भारत में 22,000 से अधिक जंगली हाथी हैं।


5.

वैश्विक शिक्षा का बदलता हुआ भूगोल

अमेरिका में बाहरी छात्रों के लिए ओपीटी पर एक लाख डालर शुल्क लगाने का प्रस्ताव वैश्विक उच्च शिक्षा और ज्ञान आर्थिकी पर नई बहस का केंद्र बन गया है। एक पक्ष इसे अमेरिकी रोजगार और राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा का उपाय मानता है, जबकि दूसरा पक्ष इसे वैश्विक प्रतिभा, अनुसंधान और नवाचार आधारित ज्ञान अर्थव्यवस्था के लिए प्रतिकूल कदम मानता है। भारत जैसे युवा देश के लिए यह केवल विदेश में शिक्षा का प्रश्न नहीं, बल्कि मानव पूंजी, प्रतिभा प्रवाह, करियर गतिशीलता और भविष्य की वैश्विक प्रतिस्पर्धा से जुड़ा है


6.

बैंक के लिए ब्याज दर निर्धारण संबंधी मसौदा नियम जारी

आरबीआइ ने बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) के लिए ब्याज दर निर्धारण के नियमों में समानता लाने के उद्देश्य से बुधवार को दिशानिर्देशों का मसौदा जारी किया। फिलहाल ऋण पर ब्याज दरों से संबंधित नियामकीय व्यवस्था वाणिज्यिक बैंकों पर लागू है, जबकि एनबीएफसी मुख्य रूप से आचरण से जुड़े नियमों के दायरे में आते हैं।


7.

खाने-पीने की चीजों की कीमतें बढ़ने से जुलाई में महंगाई दर 4.45% पर पहुंची

जुलाई में प्याज और अदरक जैसी रसोई की जरूरी चीजें महंगी होने से खुदरा महंगाई दर बढ़कर 4.45 प्रतिशत हो गई। यह लगातार दूसरा महीना है जब महंगाई दर आरबीआइ के औसत लक्ष्य से ऊपर रही है। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआइ) आधारित खुदरा मुद्रास्फीति जून में 4.38 प्रतिशत के स्तर पर थी। जुलाई का यह आंकड़ा जनवरी से लागू हुई नई सीरीज (जिसका आधार वर्ष 2024 है) के बाद से सबसे ज्यादा है।


8.

वैश्विक इकोनमी के विकास का प्रमुख इंजन हैं ब्रिक्स देशों की अर्थव्यवस्थाएं

केंद्रीय वित्त तथा कारपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को कहा कि ब्रिक्स देशों की इकोनमी वैश्विक अर्थव्यवस्था के विकास का प्रमुख इंजन हैं और बड़े पैमाने पर निजी पूंजी जुटाने में उन्हें एक जैसी संरचनात्मक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। सीतारमण यहां ब्रिक्स के सदस्य देशों के वित्त मंत्रियों एवं केंद्रीय बैंक के गवर्नर (एफएमसीबीजी) की बैठक में 'द रोल आफ द न्यू डेवलपमेंट बैंक इन मोबिलाइजिंग प्राइवेट कैपिटल इन मेंबर कंट्रीज' विषय पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित कर रही थीं।


9.

दो अमेरिकी राज्यों ने 15 अगस्त को भारत स्वतंत्रता दिवस घोषित किया

अमेरिका के दो राज्यों न्यूयार्क और न्यू जर्सी ने 15 अगस्त को भारत स्वतंत्रता दिवस घोषित किया है। न्यूयार्क की गवर्नर कैथी होचुल ने राज्य में 15 अगस्त 2026 को भारत स्वतंत्रता दिवस घोषित करते हुए एक आदेश जारी किया, जबकि न्यू जर्सी की गवर्नर मिकी शेरिल ने भी ऐसी ही घोषणा की। न्यूयार्क में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने कहा कि ये घोषणाएं 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले की गई हैं और ये भारत की आजादी की यात्रा और भारत व अमेरिका के साझा लोकतांत्रिक मूल्यों को रेखांकित करती हैं। न्यूयार्क और न्यू जर्सी पड़ोसी राज्य हैं और यहां अमेरिका के सबसे बड़े और सबसे प्रभावशाली भारतीय-अमेरिकी समुदाय रहते हैं। यहां रहने वाले भारतीय मूल के लोग व्यापार, स्वास्थ्य सेवा, टेक्नोलाजी, शिक्षा और जनसेवा जैसे क्षेत्रों में अहम योगदान दे रहे हैं।


10.

बाइपोलर विकार के लिए प्रभावी उपचारों की पहचान

शोधकर्ताओं ने 116 विभिन्न बाइपोलर विकार उपचारों पर आधारित 77 मेटा विश्लेषणों की समीक्षा की है और आयु समूहों और मूड के स्टेप के आधार पर सबसे प्रभावी उपचारों की पहचान की है। बाइपोलर विकार एक मानसिक विकार है, जो मूड, ऊर्जा स्तर और गतिविधि में अत्यधिक उतार-चढ़ाव से पहचाना जाता है। यह विकार अवसाद का कारण बन सकता है, जिसमें मूड और ऊर्जा का स्तर कम होता है या उन्माद, जिसमें मूड और गतिविधि का स्तर उच्च होता है।


11.

भारतीय विज्ञानी दीपक धर ने जीता प्रतिष्ठित 2026 डिराक मेडल जीता

भारतीय भौतिक विज्ञानी दीपक धर को स्टैटिस्टिकल मैकेनिक्स में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रतिष्ठित 2026 डिराक मेडल से नवाजा गया है। यह थियोरेटिकल फिजिक्स के क्षेत्र में दुनिया के सबसे बड़े सम्मानों में से एक है। यह भौतिकी की वह शाखा है, जो प्राकृतिक घटनाओं को समझाने और उनकी भविष्यवाणियां करने के लिए गणितीय माडल और अमूर्त अवधारणाओं का उपयोग करती है। इटली की संस्था इंटरनेशनल सेंटर फार थियोरेटिकल फिजिक्स (आइसीटीपी) ने कहा कि धर उन चार भौतिक विज्ञानियों में से एक हैं, जिन्हें इस साल यह मेडल मिला है।


Khan Global Studies App

The most trusted learning platform on your phone

With our training programs, learning online can be a very exciting experience. Take the next step toward achieving your professional and personal objectives.

Download on the App StoreGet it on Google Play
KGS learning dashboard and mobile application
logo
Khan Global Studies Pvt. Ltd. 5th Floor,
A13A, Graphix 1 Tower B, Sector 62,
Noida, Uttar Pradesh 201309

Course Related Query:

Ask Your DoubtsStore Related Query:store@khanglobalstudies.com

Get Free Academic Counseling & Course Details

KGS best learning platform

About Khan Global Studies

We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.


What Makes Us Different

Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.

©Copyright 2026 KhanGlobalStudies