KGS

All Exams

Explore All Exams at KGS

All Exams
News Highlights made simple.

News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

JANSATTA

1.

मूडीज ने भारत की वृद्धि दर का अनुमान सात फीसद किया

रेटिंग एजंसी मूडीज ने बुधवार को चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान पहले के 6.5 फीसद से बढ़ाकर सात फीसद कर दिया। एजेंसी ने कहा कि व्यापक आर्थिक गतिविधियों में तेजी, मजबूत खपत और ऊर्जा आपूर्ति के झटकों को झेलने की क्षमता से वृद्धि दर के अनुमान में यह बढ़ोतरी की गई है। मूडीज रेटिंग्स ने रिपोर्ट में इस बात को लेकर आगाह भी किया कि निकट अवधि में आर्थिक वृद्धि के समक्ष जोखिम बने हुए हैं। 


2.

अहमदाबाद और साणंद को मिला 'स्वच्छ जोड़ी शहर' का पुरस्कार

स्वच्छता के क्षेत्र में गुजरात के अहमदाबाद और साणंद ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2025-26 के तहत 'स्वच्छ शहर जोड़ी' श्रेणी में अहमदाबाद और साणंद की जोड़ी ने देश में पहला स्थान हासिल किया है। इस श्रेणी में मध्य प्रदेश के इंदौर और देपालपुर की जोड़ी दूसरे, जबकि आंध्र प्रदेश के तिरुपति और कुप्पम की जोड़ी तीसरे स्थान पर रही। पर्वतीय शहरों की श्रेणी में उत्तराखंड के रुद्रपुर ने पहला स्थान हासिल किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को दिल्ली में ये पुरस्कार दिए। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की इस पहल का उद्देश्य स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले शहरों के अनुभव और कार्यप्रणाली को दूसरे शहरों तक पहुंचाना है। इसके तहत बेहतर प्रदर्शन करने वाले शहर को 'मेंटर सिटी' और दूसरे शहर को 'मेंटी सिटी' बनाया जाता है। अहमदाबाद-साणंद की जोड़ी में अहमदाबाद 'मेंटर सिटी' और साणंद 'मेंटी सिटी' है। 


3.

टिकाऊ अर्थव्यवस्था में संतुलन की दृष्टि

आर्थिक विकास की वास्तविक कसोटी यही है कि सामान्य नागरिक स्वयं को कितना सुरक्षित और सक्षम महसूस करता है। गरीबों को राहत, उद्योगों को प्रोत्साहन और मध्य वर्ग को आर्थिक स्थिरता प्रदान करना परस्पर विरोधी लक्ष्य नहीं हैं। बल्कि इन्हीं तीन स्तंभों के बीच संतुलन स्थापित करके एक मजबूत, समावेशी और टिकाऊ अर्थव्यवस्था का निर्माण किया जा सकता है। मध्य वर्ग और छोटे कारोबारियों की चुनौतियों को समझना किसी राजनीतिक बहस का विषय नहीं, बल्कि देश की आर्थिक सेहत का अनिवार्य प्रश्न है। यही वह वर्ग है जो कर चुकाता है, रोजगार देता है, उपभोग बढ़ाता है और भविष्य के लिए बचत करता है। 


4.

सरकार ने 'स्टैंड-अप इंडिया' और मुद्रा योजना की अवधि 2031 तक बढ़ाई

देश के छोटे उद्यमियों, महिलाओं और वंचित वर्ग के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को महिलाओं, अनुसूचित जातियों (एससी) और अनुसूचित जनजातियों (एसटी) के बीच उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए 'स्टैंड-अप इंडिया' योजना और प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) के तहत दिए जाने वाले कर्ज के लिए ऋण गारंटी कोष को 9,000 करोड़ से अधिक के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इन दोनों कार्यक्रमों को पांच साल के लिए बढ़ा दिया गया है, जो अब 31 मार्च 2031 तक प्रभावी रहेंगे।


5.

पहली बार नवीकरणीय ऊर्जा की स्थापित क्षमता कोयला आधारित बिजली उत्पादन क्षमता से अधिक हुई

देश में पहली बार नवीकरणीय ऊर्जा की स्थापित क्षमता कोयला आधारित बिजली उत्पादन क्षमता से अधिक हो गई है। हालांकि, इस वर्ष गर्मियों में बिजली की खपत में हुई अतिरिक्त वृद्धि का करीब 73 फीसद हिस्सा कोयला आधारित बिजलीघरों से पूरा किया गया। ऊर्जा एवं स्वच्छ वायु अनुसंधान केंद्र (सीआरईए) की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।


6.

लिथियम-आयन बैटरी के 'ब्लैक मास' के निर्यात पर रोक

भारत ने घरेलू पुनर्चक्रण तथा महत्त्वपूर्ण खनिजों की पुनर्प्राप्ति को मजबूत करने के लिए लिथियम-आयन बैटरी के 'ब्लैक मास' के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। आधिकारिक बयान में बुधवार को यह जानकारी दी गई। 'ब्लैक मास' वह पाउडर जैसा पदार्थ है, जो इस्तेमाल की अवधि पूरी कर चुकी लिथियम-आयन बैटरियों और बैटरी विनिर्माण के कचरे को टुकड़ों में काटने से प्राप्त होता है। इसमें लिथियम, कोबाल्ट, निकेल और मैंगनीज सहित महत्त्वपूर्ण खनिजों की पुनर्प्राप्ति योग्य मात्रा होती है।  


7.

'युगे युगीन भारत' संग्रहालय को विकसित करने को मिली मंजूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) की बैठक में दिल्ली के नार्थ और साउथ ब्लाक परिसरों के पुनः उपयोग के माध्यम से एवं 3230 करोड़ रुपए की कुल अनुमानित परियोजना लागत से 'युगे युगीन भारत' संग्रहालय के विकास को मंजूरी दी गई।

प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संग्रहालयों के मानकों पर खरा उतरने वाला 'युगे युगीन भारत' संग्रहालय दुनिया का सबसे बड़ा 'डिस्प्ले क्षेत्र' वाला संग्रहालय होगा। अधिकारियों के अनुसार इसे एक ऐसे महत्त्वपूर्ण संग्रहालय के रूप में परिकल्पित किया गया है जो भारत की समृद्ध सभ्यतागत विरासत की निरंतरता, विविधता और संपन्नता को प्रदर्शित करेगा। इसमें देश की मूर्त और अमूर्त सांस्कृतिक विरासत को एक एकीकृत कहानी के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। 


8.

आइएनएस बेतवा की प्रणोदन प्रणाली बदलेगी

भारतीय नौसेना के युद्धपोत आइएनएस बेतवा की क्षमता और परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए रक्षा मंत्रालय ने 498.58 करोड़ रुपए का अनुबंध किया है। इसके तहत युद्धपोत की सामान्य मरम्मत और प्रणोदन प्रणाली का आधुनिकीकरण किया जाएगा। रक्षा मंत्रालय ने यह अनुबंध कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड के साथ किया है। आइएनएस बेतवा भारतीय नौसेना के ब्रह्मपुत्र श्रेणी का युद्धपोत है। परियोजना के तहत इसकी मौजूदा भाप आधारित प्रणोदन प्रणाली को हटाकर डीजल इंजन आधारित प्रणाली लगाई जाएगी। इसके अलावा युद्धपोत की लड़ाकू क्षमता बढ़ाने के लिए आधुनिक हथियार प्रणाली भी स्थापित की जाएगी। इस परियोजना को भारतीय नौसेना के जहाजों की मरम्मत और रखरखाव क्षमता को स्वदेशी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है। खासतौर पर जटिल प्रणोदन प्रणाली में बदलाव और नौसैनिक प्लेटफार्मों के आधुनिकीकरण से जुड़ी घरेलू तकनीकी क्षमताओं को बढ़ावा मिलेगा।


9.

रूस-यूक्रेन शांति वार्ता

बड़ी संख्या में युद्धबंदियों की रिहाई पर दोनों पक्ष सहमत

अबू धाबी में रूस और यूक्रेन के बीच वार्ता में शामिल अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि दोनों पक्ष बड़ी संख्या में युद्धबंदियों की रिहाई पर सहमत हो गए हैं। यह वार्ता अमेरिका की मध्यस्थता में हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर ने अबू धाबी में दो दिन की वार्ता समाप्त होने के बाद कहा, सकारात्मक बातों में से एक यह है कि हम बड़ी संख्या में युद्धबंदियों की मानवीय रिहाई पर सहमत हुए हैं। इसकी संख्या को अंतिम रूप हम कल देंगे।


10.

बिम्सटेक देशों के स्वास्थ्य मंत्रियों की पहली बैठक

श्रीलंका को 100 अतिरिक्त एंबुलेंस देगा भारत

श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में आयोजित बिम्सटेक देशों के स्वास्थ्य मंत्रियों की पहली बैठक आयोजित की गई। इसमें सभी सदस्य देशों ने सार्वजनिक स्वास्थ्य को लेकर साझा मंत्रिस्तरीय घोषणा-पत्र सर्वसम्मति से स्वीकार किया। इसके साथ ही सार्वजनिक स्वास्थ्य पर संशोधित कार्ययोजना (2026-2030) को भी अपनाया गया। बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने किया। 


11.

भारत और नार्वे की बड़ी पहल

औद्योगिक अपशिष्टों का निर्माण क्षेत्र में किया जाएगा इस्तेमाल

भारत और नार्वे ने औद्योगिक कचरे को उपयोगी संसाधनों में बदलकर निर्माण क्षेत्र में इस्तेमाल करने के लिए एक महत्वपूर्ण संयुक्त पहल की है। नई दिल्ली में सीमेंट एवं निर्माण क्षेत्र में अपशिष्ट प्रबंधन पर आयोजित संवाद संवाद के दौरान दोनों देशों ने सीमेंट और बुनियादी ढांचा क्षेत्र में अपशिष्ट प्रबंधन और संसाधनों को दोबारा हासिल करने की संभावनाओं पर गहन चर्चा की।


12.

विश्व के नेताओं ने अधिक मजबूत व त्वरित कार्रवाई का आह्वान किया

तुर्किये के अंताल्या शहर में आयोजित संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन में बुधवार को विश्व नेताओं ने औपचारिक बातचीत शुरू की। विश्व के नेता गत एक साल में आई विनाशकारी बाढ़, लू और जलवायु से जुड़ी अन्य आपदाओं के मद्देनजर 'ग्लोबल वार्मिंग' को रोकने के लिए ठोस कदमों पर सहमति बनाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन अमेरिका, चीन और भारत समेत दुनिया में सबसे अधिक कार्बन उत्सर्जन करने वाले कुछ देशों के नेता सीओपी 31 शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं हुए। उनकी अनुपस्थिति के बीच कुछ देशों के नेता और संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी जलवायु कार्रवाई के लिए दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं जबकि एक नई रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि देशों के जलवायु वादों और वास्तव में होने वाली उत्सर्जन कटौती के बीच का अंतर बढ़ता जा रहा है।  


Khan Global Studies App

The most trusted learning platform on your phone

With our training programs, learning online can be a very exciting experience. Take the next step toward achieving your professional and personal objectives.

Download on the App StoreGet it on Google Play
KGS learning dashboard and mobile application
logo
Khan Global Studies Pvt. Ltd. 5th Floor,
A13A, Graphix 1 Tower B, Sector 62,
Noida, Uttar Pradesh 201309

Course Related Query:

Ask Your DoubtsStore Related Query:store@khanglobalstudies.com

Get Free Academic Counseling & Course Details

KGS best learning platform

About Khan Global Studies

We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.


What Makes Us Different

Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.

©Copyright 2026 KhanGlobalStudies