Explore All Exams at KGS


All Exams
Explore All Exams at KGS
Khan Sir Courses
Geography I Polity I History | World Map I Indian Map I Economics I Biology
UPSC & State PSC
UPSC I BPSC I UP-PSC I MP-PSC

Judiciary
CLAT
State Exams
UP I Bihar I MP | Rajasthan
NEET | JEE | CUET
NEET | JEE | CUET
Defence Exams
NDA I CDS I CAPF I AFCAT I SSB I Agniveer
Police Exams
UP SI | Bihar SI | Delhi Police | UP Constable
SSC Exams
CGL I CPO I CHSL I MTS I SSC GD I Delhi Police
Foundation Courses
Physics I Chemistry I Biology I History I Geography I Polity I NCERT I Math I English | Map I Reasoning
Railway Exams
RRB | RPF
Teaching Exams
TET | Teaching | UGC
Banking Exams
SBI | RBI | IBPS
Engineering Exams
Civil | Electrical | Mechanical
UGC NET
UGC NET/JRF
News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies
1.
मंत्रिमंडल ने ऐतिहासिक नार्थ और साउथ ब्लाक परिसर में 'युगे युगीन भारत म्यूजियम' के विकास को मंजूरी दी है। इसकी अनुमानित लागत 3,230 करोड़ रुपये है। करीब 1,78,509 वर्ग मीटर क्षेत्र में विकसित होने वाला यह संग्रहालय दुनिया का सबसे बड़े डिस्प्ले क्षेत्र वाला संग्रहालय होगा। इसका निर्माण नार्थ व साउथ ब्लाक भवनों का पुनः उपयोग करते हुए किया जाएगा। इस दौरान दोनों इमारतों की वास्तुशिल्प विशेषताओं और ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित रखा जाएगा।
2.
म्यांमार से होने वाली ड्रग्स तस्करी की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को चौंकाने वाले तथ्य मिले हैं। जांच में पता चला है कि म्यांमार से आने वाली ड्रग्स के बदले पैसे नहीं दिए जाते, बल्कि भारत से डीजल, पेट्रोल, कपड़े, आटा और खाद्य तेल भेजे जाते हैं। यानी इस धंधे में सीमा के आर-पार पैसे के बजाय वस्तुओं का लेनदेन होता है। ईडी म्यांमार से होने ड्रग्स तस्करी के तीन मामलों की मनी लांड्रिंग रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत जांच कर रही है। म्यांमार, थाईलैंड व लाओस को दुनिया में सबसे अधिक ड्रग्स उत्पादन के लिए 'गोल्डेन ट्राएंगल' के नाम से जाना जाता है, जिसे भारत सरकार ने अब 'डेथ ट्राएंगल' का नाम दिया है।
3.
शहरों को स्वच्छ रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान में इस बार सबसे पहले ऐसे शहरों को पुरस्कृत किया गया है, जिन्होंने खुद स्वच्छता में श्रेष्ठ रहने के साथ ही अपने आसपास के किसी एक छोटे शहर को स्वच्छ बनाने के लिए भी काम किया है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में 'शहर की जोड़ी' के नाम से दिए गए पुरस्कार में पहला पुरस्कार अहमदाबाद (मॅटर सिटी) और साणंद (मॅटी सिटी) की जोड़ी को दिया गया है। दूसरा पुरस्कार इंदौर (मॅटर सिटी) और देपालपुर (मॅटी सिटी) को और तीसरा पुरस्कार तिरुपति (मेंटर सिटी) व कुप्पम (मेंटी सिटी) को दिया गया है। नेशनल क्लीन सिटी की श्रेणी में नवी मुंबई ने पहला, सूरत ने दूसरा और विजयवाड़ा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
4.
देश के आंतरिक मोर्चों पर सुरक्षा व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ करने एवं उग्रवाद-आतंकवाद रोधी अभियानों को और अधिक अजेय व धारदार बनाने की दिशा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने महत्वपूर्ण और दूरदर्शी कदम उठाया है। अपने 86 वर्षों के गौरवशाली इतिहास और 246 बटालियनों की विशाल क्षमता के साथ, यह प्रतिष्ठित सुरक्षा बल अब अपनी मारक क्षमता को कई गुना बढ़ाने के लिए अपने बेड़े में अत्याधुनिक कामिकाजे' ड्रोन प्रणालियों को शामिल करने की योजना पर तेजी से काम कर रहा है। यह तकनीक न केवल सुरक्षाबलों के जोखिम को कम करेगी, बल्कि जंग के मैदान और रणनीतिक आपरेशनों में दुश्मनों के छक्के छुड़ाने में भी मददगार साबित होगी।
5.
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि भारतीय प्रवासी सिर्फ भारत के अतीत से जुड़े नहीं हैं, बल्कि वे देश के वर्तमान का अभिन्न हिस्सा व भविष्य के अहम हितधारक भी हैं। उन्होंने भारतीय प्रवासियों को भारत व दुनिया के बीच 'जीवित सेतु' करार दिया है। जयशंकर बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ बुधवार को 19वें प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) की वेबसाइट के लांच समारोह को संबोधित कर रहे थे। प्रवासी भारतीय दिवस सात से नौ जनवरी, 2027 तक कोलकाता में आयोजित होगा। बंगाल सरकार इस आयोजन की सह-मेजबानी करेगी।
6.
नौसेना के गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट आइएनएस बेतवा को और ताकतवर बनाया जाएगा। रक्षा मंत्रालय ने नौसेना के जहाज बेतवा की मरम्मत व प्रणोदन प्रणाली में बदलाव के लिए कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड संग 498.58 करोड़ रुपये का करार किया है। इसके तहत ब्रह्मपुत्र श्रेणी के फ्रिगेट आइएनएस बेतवा के भाप-आधारित सिस्टम को डीजल इंजन-सिस्टम से बदला जाएगा। युद्धपोत की प्रणोदन प्रणाली को आधुनिक बनाया जाएगा। युद्धपोत में आधुनिक हथियार प्रणाली लगाई जाएगी। यह परियोजना भारतीय नौसेना के युद्धपोतों के रखरखाव व आधुनिकीकरण की स्वदेशी क्षमता को मजबूत करेगी।
7.
बंगाल की खाड़ी में एक महीने के अंदर 'अर्णब' व 'मुरासू' के बाद तीसरा चक्रवात 'अकवान' बनने की आशंका है। इसे लेकर मौसम विज्ञानी सतर्क हैं। अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में 'अर्णब' ने आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में दस्तक दी थी। वहीं नवंबर की शुरुआत में 'मुरासू' ने पूर्वी तट को प्रभावित किया था। 'अकवान' को लेकर निगरानी शुरू हो गई है। यह नाम ईरान ने प्रस्तावित किया है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, 12 नवंबर तक दक्षिण अंडमान सागर और उससे सटी दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवात विकसित होने की संभावना है। इसके प्रभाव से 13 नवंबर तक बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन सकता है। समुद्र की अनुकूल परिस्थितियां और पर्याप्त तापमान इस प्रणाली को मजबूती दे सकते हैं।
8.
सुप्रीम कोर्ट ने 'फोरम शापिंग' की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि केवल इस आधार पर कि एक से अधिक अदालतों को क्षेत्रीय अधिकार प्राप्त है, किसी खास अदालत को चुनना उचित नहीं ठहराया जा सकता। न ही इससे हाई कोर्ट के बीच वरिष्ठता की धारणा को बढ़ावा दिया जा सकता है। बताते चलें, अपनी पसंद या फायदे को देखते हुए किसी खास अदालत में मुकदमा दायर करने की प्रथा को 'फोरम शापिंग' कहा जाता है।
9.
साइबर सुरक्षा प्रदान करने का दावा करने वाली भारतीय कंपनी 'ई-मुद्रा' से हाल ही में एक चूक हो गई, जिससे गूगल, एपल, माइक्रोसाफ्ट और मोजिला ने उसे तुरंत ब्लाक कर दिया। ठीक उसी समय वेबसाइटों की तकनीकी भाषा 'पीएचपी' में खामियां मिलते ही 75 प्रतिशत से अधिक वेबसाइटें, सरकारी पोर्टल, आनलाइन भुगतान प्रणालियां, ई-कामर्स प्लेटफार्म आदि की सुरक्षा में सेंध की आशंका गहरा गई। इससे डिजिटल विश्व में एक बार फिर भरोसे का संकट पैदा हुआ
10.
जर्नल आफ डेवलपमेंट इकोनमिक्स में प्रकाशित एक हालिया शोध से पता चलता है कि यह तस्वीर धुंधली है। गैर-कृषि क्षेत्र एक जैसा नहीं है। इसका बड़ा हिस्सा असंगठित है, यानी छोटे उद्यम छोटी दुकानें, निर्माण मजदूर, छोटी वर्कशाप और स्वरोजगार। इसके मुकाबले संगठित क्षेत्र में बड़े उद्यम आते हैं। राष्ट्रीय आंकड़ों के आधार पर जब हम कामगारों की शिक्षा, साल में काम के घंटों और उत्पादन में श्रम के हिस्से का अंतर ध्यान में रखते हैं, तो खेती और असंगठित गैर-कृषि क्षेत्र के बीच उत्पादकता का अंतर लगभग खत्म हो जाता है।
11.
मूडीज रेटिंग्स ने मजबूत खपत, निवेश के बेहतर माहौल और बेहतर आर्थिक बुनियाद के चलते चालू वित्त वर्ष के लिए विकास अनुमान को 6.5 प्रतिशत से बढ़ाकर सात प्रतिशत कर दिया है।
12.
भारत में नवीकरणीय ऊर्जा के त्वरित विस्तार से 2011 से 2025 के दौरान कोयले और प्राकृतिक गैस के आयात पर 100 अरब डालर (करीब 9.4 लाख करोड़ रुपये) से अधिक की बचत हुई है। अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आइईए) ने यह बचत 2030 तक बढ़कर करीब 240 अरब डालर (22.6 लाख करोड़ रुपये) होने का अनुमान जताया है।
आइईए की 'इंडिया रिन्यूएबल एनर्जी मार्केट रिपोर्ट 2026' के मुताबिक, नवीकरणीय ऊर्जा अपनाने से वर्ष 2030 तक कोयले और प्राकृतिक गैस के आयात पर सालाना बचत करीब 35 अरब डालर (3.3 लाख करोड़ रुपये) पहुंच सकती है। यह राशि वित्त वर्ष 2024-25 में गैर-कोकिंग कोयले और प्राकृतिक गैस के वास्तविक आयात खर्च से भी अधिक होगी।
13.
दुर्लभ खनिजों के मामले में आत्मनिर्भर होने की कोशिश के तहत भारत ने भी अब प्राथमिक सेल, प्राथमिक बैटरी और इलेक्ट्रिक एक्यूमुलेटर के अवर्गीकृत अपशिष्ट, स्क्रैप (सीसा, कैडमियम या पारा नहीं) के निर्यात पर प्रतिबंध लगा कर चीन को बड़ा झटका दिया है। विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने 10 नवंबर को अधिसूचना जारी कर लिथियम आयन बैटरी ब्लैक मास समेत इस श्रेणी की निर्यात नीति को 'मुक्त' से 'प्रतिबंधित' कर दिया।

Course Related Query:
Ask Your DoubtsStore Related Query:store@khanglobalstudies.comNEET | JEE | CUET
NCERT Books
Resources
We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.
Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.