KGS

All Exams

Explore All Exams at KGS

All Exams
News Highlights made simple.

News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

JANSATTA

1.

एफसीआरए विधेयक संयुक्त समिति को भेजने की तैयारी

सरकार विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक 2026 (एफसीआरए) को संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) को भेजने की तैयारी कर रही है। केंद्र सरकार के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक इस विधेयक को जेपीसी को भेजने के लिए सहमति बन चुकी है। इसके लिए बुधवार को सदन में एक प्रस्ताव रखा जाएगा और सदन की मंजूरी के बाद विधेयक जेपीसी के पास चला जाएगा। 


2.

तमिलनाडु विधानसभा में नीट, एफसीआरए विधेयक के खिलाफ प्रस्ताव पारित

तमिलनाडु विधानसभा ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक मात्र सदस्य के विरोध के बीच राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) और विदेशी अंशदान (विनियमन) (एफसीआरए) संशोधन विधेयक, 2026 के खिलाफ प्रस्ताव पारित किए।


3.

चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर बस्ती के लिए नासा का भारत को न्योता

अंतरिक्ष क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़े कदम के तहत नासा ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास मनुष्यों के लिए ठिकाना बनाने के अपने महत्वाकांक्षी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।


4.

दोहरा संकट

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का असर अब केवल तेल, गैस और अन्य वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित होने तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि इससे समुद्र की पारिस्थितिकी पर भी खतरा मंडराने लगा है। होर्मुज जलमार्ग की नाकेबंदी से दुनिया पर आर्थिक असर को लेकर तो आकलन लगातार किया जा रहा है, लेकिन इस क्षेत्र में लंबे समय तक जहाजों की आवाजाही बंद रहने से पैदा होने वाले संभावित पारिस्थितिकी नुकसान पर अब तक कम ही ध्यान दिया गया है। हाल में किए गए एक अध्ययन के मुताबिक, बीती फरवरी से फारस की खाड़ी में खड़े डेढ़ हजार से अधिक वाणिज्यिक जहाज गंभीर पर्यावरणीय खतरा पैदा कर सकते हैं। 


5.

आर्थिक चुनौतियों का बढ़ता दायरा

आर्थिक और व्यापारिक चुनौतियों के बीच एशियाई विकास बैंक की ओर से हाल में जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि पश्चिम एशियाई संकट और लाजिस्टिक खर्च में बढ़ोतरी का भारत की विकास दर पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। रिपोर्ट में भारत की वित्त वर्ष 2026-27 के लिए पूर्व निर्धारित 6.9 फीसद की विकास दर को घटाकर 6.6 फीसद कर दिया गया है। इसी तरह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भी चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की विकास दर का अनुमान घटाकर 6.4 फीसद कर दिया है। हालांकि इस समय भारत आपूर्ति चुनौतियों से निपटने के लिए पहले से बेहतर स्थिति में है, फिर भी चालू वित्त वर्ष में देश की आर्थिक विकास दर को सात फीसद तक ले जाने के लिए रणनीति पूर्वक नए उपायों के साथ आगे बढ़ना होगा। 


6.

निपाह-बंदर बुखार की रोकथाम के लिए जल्द मिलेगा टीका

दक्षिण भारत के कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल, गोवा और तमिलनाडु सहित जंगली इलाकों में हर साल नवंबर से जून के बीच बढ़ने वाले बंदर बुखार (क्यासानूर फारेस्ट डिजीज-केएफडी) व केरल और पश्चिम बंगाल में पैर पसारने वाले निपाह वायरस की रोकथाम के लिए जल्द टीका उपलब्ध होगा। इन दोनों रोगों के इलाज के लिए टीका तैयार हो गया है। फिलहाल इसका मानव परीक्षण चल रहा है। मानव परीक्षण के परिणाम सकारात्मक रहने पर आने वाले समय में इसे आम लोगों के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा


7.

आइएमएफ ने कहा, भारत दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

वैश्विक एजेंसियों के आंकड़ों में विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था में शुमार भारत के लिए अब आइएमएफ ने कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया में छठे स्थान पर है। सरकार ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अप्रैल 2026 के लिए अपने विश्व आर्थिक परिदृश्य में वर्ष 2025-26 के लिए भारत की सांकेतिक जीडीपी 3920 अरब अमेरिकी डालर होने का उल्लेख किया है, जिसके तहत भारत दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।


8.

अध्यक्षों न्यायाधिकरण की नियुक्ति के लिए आयोग गठित करने संबंधी विधेयक को मंजूरी

संसद ने मंगलवार को विभिन्न न्यायाधिकरणों के अध्यक्षों और सदस्यों के चयन के लिए एक आयोग गठित करने के प्रावधान वाले विधेयक को मंजूरी दे दी।


9.

वंदे मातरम् के अपमान को अपराध बनाने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को उस विधेयक को मंजूरी दे दी, जिसमें राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के गायन में जानबूझकर बाधा डालने या उसे रोकने को अपराध बनाया गया है। इस कानून के तहत वंदे मातरम् को वही कानूनी संरक्षण मिलेगा, जो वर्तमान में राष्ट्रगान को प्राप्त है। 


10.

भारतीय पर्यटकों को प्रवेश वीजा मुफ्त देगा अबू धाबी

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के सबसे बड़े अमीरात अबू धाबी ने छुट्टियां बिताने के लिए होटल और वापसी उड़ान की बुकिंग करने वाले पात्र भारतीय पर्यटकों को यूएई का प्रवेश वीजा मुफ्त देने की योजना शुरू की है। 


11.

फिच ने भारत की रेटिंग को 'बीबीबी' पर कायम रखा, कहा

मुश्किलों के बावजूद घरेलू अर्थव्यवस्था मजबूत

फिच रेटिंग्स ने मंगलवार को लगातार 20वें साल भारत की सावरेन रेटिंग को 'बीबीबी' पर स्थिर परिदृश्य के साथ बरकरार रखा है। फिच ने कहा कि पश्चिम एशिया संकट से उत्पन्न ऊर्जा संबंधी चुनौतियों के बावजूद घरेलू अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है। फिच ने कहा कि उसे अमेरिका-ईरान संघर्ष से जुड़ी अनिश्चितता के कारण भारत की वृद्धि संभावनाओं पर कोई स्थायी खतरा होने की उम्मीद नहीं है। हालांकि, रेटिंग एजंसी ने नौकरियों को लेकर युवाओं के विरोध प्रदर्शनों के बीच राजकोषीय (वित्तीय) खर्च पर दबाव बढ़ने की आशंका जताई है।


12.

पान मसाला की पैकेजिंग में प्लास्टिक पर रोक, जारी किए गए नए नियम

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने पान मसाला की पैकेजिंग में प्लास्टिक मुक्त सामग्री के इस्तेमाल को लेकर नए नियम अधिसूचित किए हैं। इसके तहत पान मसाला की पैकेजिंग के लिए प्लास्टिक मुक्त सामग्री के इस्तेमाल को अनिवार्य बनाया गया है। नए प्रावधान खाद्य सुरक्षा और मानक (पैकेजिंग) संशोधन विनियम, 2026 का हिस्सा हैं। ये विनियम राजपत्र में प्रकाशित होने की तारीख से प्रभावी होंगे। 


13.

इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिए 'पीएम ई-ड्राइव' योजना की समयसीमा बढ़ी

सरकार ने इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिए 'पीएम इलेक्ट्रिक ड्राइव रिवोल्यूशन इन इनोवेटिव व्हीकल एनहांसमेंट' (पीएम ई-ड्राईव) योजना की समयावधि 31 मार्च, 2028 तक बढ़ा दी है। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिए मिलने वाले प्रोत्साहन को पहले के 5,000 रुपए प्रति किलोवाट-घंटा से घटाकर आधा यानी 2,500 रुपए प्रति किलोवाट-घंटा कर दिया गया है।


14.

नेपाल-भारत ने 80 करोड़ की आठ विकास परियोजनाओं के लिए समझौते किए

भारत ने मंगलवार को शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में आठ उच्च प्रभाव वाली विकास परियोजनाओं के लिए नेपाल को 80 करोड़ नेपाली रुपए से अधिक की सहायता देने की घोषणा की।


15.

अमेरिका-भारत साझेदारी अहम : सर्जियो

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल से सार्थक वार्ता के बाद अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने मंगलवार को कहा कि वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए भारत के साथ अमेरिका की साझेदारी बहुत जरूरी है। गोर ने कहा कि दोनों पक्षों के कई लक्ष्य एक जैसे हैं तथा उनके बीच आपसी सहयोग लगातार बढ़ रहा है।


16.

लेबनान की संसद ने मृत्युदंड की सजा खत्म की

लेबनान की संसद ने मंगलवार को मृत्युदंड को समाप्त कर दिया और इस तरह यह मौत की सजा को कठोर परिश्रम के साथ उम्रकैद की सजा में बदलने वाला अरब का पहला देश बन गया है। भूमध्य सागर के पास स्थित इस छोटे से देश ने जनवरी 2004 से मौत की सजा पर अनौपचारिक रोक लगाने का फैसला कर रखा है।


Khan Global Studies App

The most trusted learning platform on your phone

With our training programs, learning online can be a very exciting experience. Take the next step toward achieving your professional and personal objectives.

Download on the App StoreGet it on Google Play
KGS learning dashboard and mobile application
logo
Khan Global Studies Pvt. Ltd. 5th Floor,
A13A, Graphix 1 Tower B, Sector 62,
Noida, Uttar Pradesh 201309

Course Related Query:

Ask Your DoubtsStore Related Query:store@khanglobalstudies.com

Get Free Academic Counseling & Course Details

KGS best learning platform

About Khan Global Studies

We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.


What Makes Us Different

Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.

©Copyright 2026 KhanGlobalStudies

JANSATTA (12 Aug 2026) | Daily News Highlights