You're all caught up—no notifications available.
Explore All Exams at KGS

All Exams
Explore All Exams at KGS
Khan Sir Courses
Geography I Polity I History | World Map I Indian Map I Economics I Biology
UPSC & State PSC
UPSC I BPSC I UP-PSC I MP-PSC
State Exams
UP I Bihar I MP | Rajasthan
NEET | JEE | CUET
NEET | JEE | CUET
Defence Exams
NDA I CDS I CAPF I AFCAT I SSB I Agniveer
Police Exams
UP SI | Bihar SI | Delhi Police | UP Constable
SSC Exams
CGL I CPO I CHSL I MTS I SSC GD I Delhi Police
Foundation Courses
Physics I Chemistry I Biology I History I Geography I Polity I NCERT I Math I English | Map I Reasoning
Railway Exams
RRB | RPF
Teaching Exams
TET | Teaching | UGC
Banking Exams
SBI | RBI | IBPS
Engineering Exams
Civil | Electrical | Mechanical
UGC NET
UGC NET/JRF
News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

1.
पश्चिम एशिया में 28 फरवरी से जारी युद्ध के बीच बुधवार का दिन दुनिया के लिए राहत लेकर आया। अमेरिका-इजरायल और ईरान दो सप्ताह के युद्धविराम पर तैयार हो गए। दोनों ही पक्षों ने युद्धविराम को अपनी-अपनी जीत बताया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक पूरी सभ्यता को खत्म करने की अपनी समयसीमा समाप्त होने से करीब 90 मिनट पहले घोषणा की कि अमेरिका ने पाकिस्तान के प्रस्ताव पर युद्धविराम पर सहमति जताई है।
2.
भारत ने ईरान और अमेरिका के बीच हुए युद्धविराम का स्वागत किया है। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि वह युद्धविराम स्थायी शांति की ओर ले जाएगा। भारत ने संघर्ष की शुरुआत से ही तनाव को समाप्त करने के लिए संवाद और कूटनीति पर जोर दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल के हफ्तों में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से टेलीफोन वार्ता के दौरान इसी बात को दोहराया था। भारत ने यह भी उम्मीद जताई है कि पश्चिम एशिया में शांति स्थापित करने के प्रयासों का सकारात्मक प्रभाव युक्रेन में शांति प्रयासों पर भी पड़ेगा। हालांकि भारत ने पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर कोई टिप्पणी करने से इन्कार किया है।
3.
अगले सप्ताह संसद में महिला आरक्षण कानून (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) में संशोधन और परिसीमन विधेयक को पारित करने की मंशा से बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने दोनों विधेयकों को मंजूरी दे दी है। इस संशोधन विधेयक के पारित होने के बाद संसद और राज्य विधानसभाओं में 2029 से ही एक-तिहाई महिला आरक्षण लागू करने का रास्ता साफ हो जाएगा। दोनों विधेयक संसद में 16 अप्रैल को पेश किए जाएंगे।
4.
सुप्रीम कोर्ट ने धार्मिक स्थलों पर महिलाओं के साथ भेदभाव से संबंधित मामले में सुनवाई के दौरान मौखिक टिप्पणी में कहा कि न्यायालय को यह अधिकार है कि वह यह निर्धारित करे कि किसी धर्म में कौन सी प्रथा अंधविश्वास है। अंधविश्वास से जुड़ी प्रथाओं की न्यायिक समीक्षा पर कोई रोक नहीं है। न्यायालय उन प्रथाओं में हस्तक्षेप कर सकता है जो सार्वजनिक व्यवस्था, नैतिकता या स्वास्थ्य का उल्लंघन करती हैं, भले ही संविधान के अनुच्छेद 25 (दो) (बी) के तहत धर्म सुधार के लिए कानून बनाने की शक्ति विधायिका के पास हो।
5.
पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर आरबीआइ चिंतित है और इससे देश की इकोनमी पर चौतरफा असर पड़ने की बात भी स्वीकार कर रहा है। हालांकि, इसके बावजूद आम आदमी फिलहाल इस बात पर राहत महसूस कर सकता है, क्योंकि नीतिगत ब्याज दरों (रेपो रेट) को यथावत रखा गया है। इसका मतलब यह हुआ कि होम लोन, आटो लोन की दरों में फिलहाल कोई वृद्धि नहीं होने जा रही है।
6.
इस बात के पूरे संकेत हैं कि भारत और बांग्लादेश के बीच संबंधों में गर्मजोशी की बहाली होगी और संबंधों को गहरा करने के उपाय होंगे। बुधवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर और बांग्लादेश के विदेश मंत्री डा. खलीलुर रहमान के बीच बैठक द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े कई आयामों पर हुई। रहमान बांग्लादेश में बीएनपी की नई सरकार के गठन के बाद पहली बार भारत की यात्रा पर आए हैं। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल व पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से भी मुलाकात की।
7.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि पीएम मुद्रा योजना ने रुकावटों को दूर करके और लोगों की आकांक्षाओं पर विश्वास करके पूरे भारत में उद्यमशीलता की भावना को मजबूत किया है। मुद्रा योजना के 11 साल पूरे होने पर मोदी ने कहा कि इस योजना ने लाखों लोगों को सपने देखने का आत्मविश्वास और उन्हें पूरा करने के साधन प्रदान करके ऋण तक पहुंच को फिर से परिभाषित किया है।
8.
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला गुरुवार को गोवा में राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। सम्मेलन में शासन और विकास की प्राथमिकताओं पर चर्चा की जाएगी। सम्मेलन का उद्देश्य अंतर-संसदीय सहयोग को मजबूत करना और क्षेत्रीय तथा राष्ट्रीय मुद्दों पर सार्थक संवाद को बढ़ावा देना है। यह सम्मेलन सर्वोत्तम विधायी प्रथाओं के आदान-प्रदान और शासन की समकालीन चुनौतियों के लिए सहयोगात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए एक मंच की भूमिका भी निभाएगा। इसमें दो पूर्ण सत्र होंगे। पहला सत्र नौ अप्रैल को '2047 तक विकसित भारत के लक्ष्यों को प्राप्त करने में युवा जन प्रतिनिधियों की भूमिका' और दूसरा सत्र 'व्यापार, पर्यटन, शहरीकरण, पर्यावरण और तटीय संपर्क में ज़ोन-सात की प्राथमिकताएं' के विषय पर केंद्रित होगा।
9.
पश्चिम एशिया में तनाव और वैश्विक बाजार में उर्वरकों की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद केंद्र सरकार ने किसानों को राहत देने का बड़ा फैसला किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में खरीफ-2026 के लिए फास्फेट और पोटाश आधारित उर्वरकों पर 41,534 करोड़ रुपये की सब्सिडी को मंजूरी दी गई है। इससे किसानों को किफायती दरों पर खाद उपलब्ध होती रहेगी।
10.
भारतीय वायुसेना की ताकत में एक ऐसा अध्याय जुड़ने जा रहा है, जिससे जोखिम भरे रेस्क्यू आपरेशनों में इंसानी जान दांव पर नहीं लगेगी। सरकार ने एक ऐसे स्वदेशी कांबैट सर्च एंड रेस्क्यू (सीएसएआर) ड्रोन के विकास को हरी झंडी दे दी है, जिसे उड़ान भरने के लिए किसी रनवे की जरूरत नहीं होगी। यह 'रनवे-इंडिपेंडेंट' यूएवी (मानवरहित लड़ाकू खोज एवं बचाव यान) न केवल युद्ध के दौरान मुश्किल परिस्थितियों में फंसे पायलटों को सुरक्षित वापस लाएगा, बल्कि दुर्गम बर्फीली चोटियों पर रसद पहुंचाने का काम भी करेगा।
11.
इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच फिलहाल अस्थायी युद्धविराम की स्थिति बनी है। हालांकि अभी यह कहना मुश्किल है कि दो सप्ताह के बाद क्या होगा। फिर भी, इतना तय है कि इस युद्ध ने समुद्री व्यापार मार्गों की सुरक्षा की व्यापक समीक्षा की जरूरतों पर जोर दिया। साथ ही, हमें इस तथ्य की महत्ता पर सोचने के लिए विवश किया कि विश्व के नक्शे पर छोटे-से दिखने वाले समुद्री मार्ग भी वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा को किस प्रकार से तय करते हैं
12.
मौद्रिक नीति पेश करते हुए आरबीआइ गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कई बार यह संकेत दिया कि पश्चिम एशिया का असर भारत पर कई तरह से हो सकता है। ऐसे में उन्होंने भारत की स्वलाना आर्थिक विकास दर के 6.9 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है जो पिछले वित्त वर्ष के दौरान देश की संभावित वृद्धि दर 7.6 प्रतिशत से कम है। आरबीआइ से पहले कुछ अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों ने भी पश्चिम एशिया संघर्ष के संदर्भ में भारत की विकास दर को घटाया है। आरबीआई ने भी फरवरी, 2026 में चालू वित्त वर्ष के लिए सात प्रतिशत की वृद्धि दर की बात कही थी।
13.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान के साथ दो सप्ताह के युद्धविराम पर सहमति जताने के बाद तेल की कीमतें गिरकर 90 डालर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई हैं। यह होर्मुज जलडमरूमध्य को तुरंत और सुरक्षित रूप से फिर से खोलने की शर्त पर किया गया है। ब्रेंट क्रूड वायदा 16 प्रतिशत गिरकर 91.80 डालर प्रति बैरल पर आ गया। डब्ल्यूटीआइ वायदा 18 प्रतिशत गिरकर 92.62 डालर पर आ गया। यूरोपीय बेंचमार्क डीजल की कीमतें 20.8 प्रतिशत गिरकर 1,210.50 डालर प्रति मीट्रिक टन पर आ गईं। विश्व की दैनिक तेल आपूर्ति का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा इस संकरे जलमार्ग से होकर गुजरता है।
14.
वाशिंगटन, प्रेट्रः भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ भारत और अमेरिका के लिए एक मजबूत भविष्य बनाने के तरीकों पर चर्चा की। गोर ने मंगलवार को ट्रंप से रात्रिभोज के दौरान मुलाकात की। उन्होंने ट्रंप की वैश्विक स्थिरता लाने की अडिग प्रतिबद्धता का उल्लेख किया।
15.
स्वीडन से एक नई जनसंख्या आधारित अध्ययन में पाया गया है कि कम वजन के साथ जन्मे युवाओं में स्ट्रोक का जोखिम काफी अधिक होता है, चाहे उनका बाडी मास इंडेक्स (बीएमआइ) या जन्म के समय गर्भावस्था की अवधि कुछ भी हो। ये निष्कर्ष तुर्किये के इस्तांबुल में यूरोपीय ओबेसिटी कांग्रेस (इको 2026) में प्रस्तुत किए गए, जो वयस्कों के हृदय संबंधी स्वास्थ्य में प्रारंभिक जीवन के कारकों के महत्व को उजागर करते हैं।
16.
बाल अधिकारों और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में वैश्विक योगदान के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित समाजसेवी कैलाश सत्यार्थी को प्रतिष्ठित लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार 2026 दिया जाएगा। स्वर कोकिला स्वर्गीय लता मंगेशकर के भाई व पद्मश्री से सम्मानित संगीतकार पं. हृदयनाथ मंगेशकर ने बुधवार को इसकी घोषणा की। इस पुरस्कार की शुरुआत लता मंगेशकर की विरासत के सम्मान में साल 2022 में मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान द्वारा की गई थी। इस पुरस्कार से सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सम्मानित किया गया था।

Course Related Query:
Ask Your DoubtsStore Related Query:store@khanglobalstudies.comNCERT Books
Resources
We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.
Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.
Get Free academic Counseling & Course Details
