You're all caught up—no notifications available.
Explore All Exams at KGS

All Exams
Explore All Exams at KGS
Khan Sir Courses
Geography I Polity I History | World Map I Indian Map I Economics I Biology
UPSC & State PSC
UPSC I BPSC I UP-PSC I MP-PSC
State Exams
UP I Bihar I MP | Rajasthan
NEET | JEE | CUET
NEET | JEE | CUET
Defence Exams
NDA I CDS I CAPF I AFCAT I SSB I Agniveer
Police Exams
UP SI | Bihar SI | Delhi Police | UP Constable
SSC Exams
CGL I CPO I CHSL I MTS I SSC GD I Delhi Police
Foundation Courses
Physics I Chemistry I Biology I History I Geography I Polity I NCERT I Math I English | Map I Reasoning
Railway Exams
RRB | RPF
Teaching Exams
TET | Teaching | UGC
Banking Exams
SBI | RBI | IBPS
Engineering Exams
Civil | Electrical | Mechanical
UGC NET
UGC NET/JRF
News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

1.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरानी सभ्यता को मिटा देने की धमकियों से अंतिम समय में पीछे हट गए। इसके बाद ईरान, अमेरिका और इजराइल दो सप्ताह के युद्धविराम पर सहमत हो गए। इससे दुनिया ने राहत की सांस ली है। फिलहाल समझौते की शर्तों के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है और दोनों पक्षों ने शर्तों के संबंध में बिल्कुल अलग-अलग दृष्टिकोण प्रस्तुत किए हैं।
2.
भारत ने अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह के युद्धविराम का बुधवार को स्वागत किया और पश्चिम एशिया में स्थायी शांति सुनिश्चित करने के लिए 'तनाव कम करने, संवाद और कूटनीति' का आह्वान किया।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हम संघर्ष विराम का स्वागत करते हैं और उम्मीद करते हैं कि होर्मुज जलमार्ग से बिना किसी रुकावट के आवाजाही की आजादी और वैश्विक व्यापार का प्रवाह जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि हम उन सभी कदमों का स्वागत करते हैं जिनसे शांति और स्थिरता आती है।
3.
भारतीय रिजर्व बैंक ने वैश्विक स्तर पर जारी अनिश्चितता के बीच महंगाई बढ़ने के जोखिम को देखते हुए बुधवार को नीतिगत दर रेपो को उम्मीद के मुताबिक 5.25 फीसद पर बरकरार रखा। आरबीआइ ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर 6.9 फीसद रहने का अनुमान लगाया है जो वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अनुमानित 7.6 फीसद से कम है। आरबीआइ ने इसके साथ सतर्क रुख अपनाते हुए 'देखो और इंतजार करो' की नीति का रुख अपनाया है। आरबीआइ गवर्नर संजय मल्होत्रा ने छह-सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति की बैठक में लिए गए इन निर्णयों की जानकारी दी।
4.
हमारे पारंपरिक मूल्य बताते हैं कि कोई भी समाज तभी प्रगति करता है, जब माताओं-बहनों को आगे बढ़ने के ज्यादा मौके मिलते हैं। इसी सोच के साथ बीते ग्यारह वर्षों में महिला सशक्तीकरण के लिए अनुकूल माहौल तैयार करने पर जोर दिया गया है। शिक्षा तक बढ़ती पहुंच, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, वित्तीय समावेशन में बढ़ोतरी और बुनियादी सुविधाओं तक बेहतर पहुंच ने आर्थिक और सामाजिक जीवन में महिलाओं की भागीदारी को मजबूती दी है। मगर इन सारे प्रयासों के बावजूद राजनीति और विधायी संस्थाओं में महिलाओं का प्रतिनिधित्व समाज में उनकी भूमिका के अनुरूप नहीं रहा है।
5.
सबरीमला मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को एक महत्वपूर्ण अवलोकन किया कि वह किसी धर्म में कौन सी प्रथा अंधविश्वास है, यह तय करने का अधिकार और अधिकार क्षेत्र रखता है।
नौ न्यायाधीशों की संविधान पीठ के समक्ष सालिसिटर जनरल तुषार मेहता ने परिवर्तनकारी संवैधानिकता और संवैधानिक नैतिकता जैसे सिद्धांतों के उपयोग पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि संवैधानिक नैतिकता को न्यायिक समीक्षा का आधार नहीं बनाया जा सकता। यह अवधारणा स्पष्ट नहीं है।
6.
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच वैश्विक कीमतों में बढ़ोतरी से किसानों को राहत देने के लिए खरीफ सत्र 2026 के लिए फास्फेटिक एवं पोटाश (पीएंडके) उर्वरकों पर सबसिडी को 12 फीसद बढ़ाकर 41,534 करोड़ रुपए कर दिया है। खरीफ सत्र 2025 में सरकार ने पीएंडके उर्वरकों पर 37,216 करोड़ रुपए की सबसिडी दी थी। इसके साथ ही मंत्रिमंडल ने जयपुर मेट्रो परियोजना के दूसरे चरण, राजस्थान तेल रिफाइनरी की लागत बढ़ाकर 79,459 करोड़ रुपए करने और अरुणाचल प्रदेश में कमला व कलाई-2 जलविद्युत परियोजनाओं के लिए 40,000 करोड़ रुपए मंजूरी दी।
7.
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति सिर्फ नौकरी छोड़ना नहीं है, बल्कि यह कर्मचारी का एक अलग अधिकार है, जो नौकरी के लिए जरूरी साल पूरे होने पर मिलता है। न्यायमूर्ति जेके माहेश्वरी व न्यायमूर्ति विजय बिश्नोई की पीठ ने एक बैंक की अपील पर अपना फैसला सुनाया।
8.
भारतीय रिजर्व बैंक ने वैश्विक स्तर पर जारी अनिश्चितता के बीच महंगाई बढ़ने के जोखिम को देखते हुए बुधवार को नीतिगत दर रेपो को उम्मीद के मुताबिक 5.25 फीसद पर बरकरार रखा। आरबीआइ ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर 6.9 फीसद रहने का अनुमान लगाया है जो वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अनुमानित 7.6 फीसद से कम है। आरबीआइ ने इसके साथ सतर्क रुख अपनाते हुए 'देखो और इंतजार करो' की नीति का रुख अपनाया है।
9.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दावा किया है कि शांति वार्ता के लिए अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधि कल (शुक्रवार को) इस्लामाबाद पहुंचेंगे। वहीं ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने इस बात की पुष्टि की है कि इस्लामाबाद में अमेरिका के साथ पाकिस्तान की मदद से होने वाली शांति बातचीत में तेहरान हिस्सा लेगा।
10.
नई दिल्ली में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ भारत-अमेरिका संबंधों के मजबूत भविष्य के निर्माण के तरीकों पर चर्चा की। गोर ने मंगलवार को ट्रंप के साथ रात्रिभोज पर मुलाकात की। उनकी यह मुलाकात ऐसे समय हुई जब अमेरिका और ईरान लगभग छह सप्ताह तक चले सैन्य संघर्ष के बाद दो सप्ताह के युद्धविराम पर सहमत हुए हैं। गोर ने वैश्विक स्थिरता लाने के प्रति ट्रंप की अटूट प्रतिबद्धता का भी उल्लेख किया।

Course Related Query:
Ask Your DoubtsStore Related Query:store@khanglobalstudies.comNCERT Books
Resources
We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.
Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.
Get Free academic Counseling & Course Details
