Explore All Exams at KGS

All Exams
Explore All Exams at KGS
Khan Sir Courses
Geography I Polity I History | World Map I Indian Map I Economics I Biology
UPSC & State PSC
UPSC I BPSC I UP-PSC I MP-PSC
State Exams
UP I Bihar I MP | Rajasthan
NEET | JEE | CUET
NEET | JEE | CUET
Defence Exams
NDA I CDS I CAPF I AFCAT I SSB I Agniveer
Police Exams
UP SI | Bihar SI | Delhi Police | UP Constable
SSC Exams
CGL I CPO I CHSL I MTS I SSC GD I Delhi Police
Foundation Courses
Physics I Chemistry I Biology I History I Geography I Polity I NCERT I Math I English | Map I Reasoning
Railway Exams
RRB | RPF
Teaching Exams
TET | Teaching | UGC
Banking Exams
SBI | RBI | IBPS
Engineering Exams
Civil | Electrical | Mechanical
UGC NET
UGC NET/JRF
News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies
1.
पिछले एक वर्ष से चल रही चर्चाओं पर विराम लगाते हुए पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किए ने शुक्रवार को 'मक्का संयुक्त रक्षा समझौते' की घोषणा कर दी। इसे न केवल खाड़ी क्षेत्र, बल्कि अमेरिका की पश्चिम एशिया नीति और भारत के रणनीतिक हितों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस एवं प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान, तुर्किए के राष्ट्रपति रजब तैय्यब एर्दोआन और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का में समझौते पर हस्ताक्षर किए।
2.
तिब्बत में यारलुंग त्सांगपो (भारत में ब्रह्मपुत्र) जैसी साझा नदियों पर बड़े बांध व जलविद्युत परियोजनाएं बना रहे या इसकी योजना बना रहे चीन से भारत ने दो टूक कहा है कि वह इन योजनाओं से जुड़ी तकनीकी जानकारी का विस्तृत ब्योरा उसे उपलब्ध कराए। यह मांग गुरुवार (छह अगस्त) को भारत-चीन के बीच सीमा मामलों पर परामर्श एवं समन्वय के लिए कार्य तंत्र (डब्लूएमसीसी) की 36वीं बैठक में भारतीय पक्ष ने रखी।
3.
केंद्र सरकार ने संसद को बताया कि पाकिस्तान से संबंध सिर्फ आतंकवाद, दुश्मनी और हिंसा से मुक्त वातावरण" में ही आगे बढ़ सकते हैं। हालांकि, पड़ोसी देश भारत के खिलाफ सरकारी नीति के तहत आतंकवाद का उपयोग बतौर हथियार करता रहता है।
4.
चीन को कड़ा जवाब देते हुए भारत ने अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों के नाम बदल दिए हैं। नए नाम उन स्थानों के गुणों और पहचान के आधार पर रखे गए हैं। इन नामों को भारत के आधिकारिक मानचित्र में शामिल करके दर्शाया गया है। चीन समय-समय पर दिए बयानों में अरुणाचल प्रदेश को अवैध रूप से तिब्बत का हिस्सा होने का दावा करता रहा है और उसने कई बार अरुणाचल प्रदेश के हिस्सों के नाम बदलने का कुत्सित प्रयास भी किया है।
5.
भारत ने शुक्रवार को विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) बिल पर एक अमेरिकी सांसद समेत अंतरराष्ट्रीय समुदाय के एक वर्ग की टिप्पणियों को खारिज किया। कहा कि यह आंतरिक मामला है और बाहरी टिप्पणी स्वीकार नहीं है। भारत ने कहा कि देश से जुड़े विधायी मामले हमारे आंतरिक विषय हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को साप्ताहिका मीडिया ब्रीफिंग में मीडिया के एक सवाल पर कहा, भारत से जुड़े विधायी मामले हमारे आंतरिक विषय हैं, जिन पर निर्णय हमारे देश की संसद की ओर से लिए जाते हैं।
6.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने लोकसभा में जानकारी दी कि 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना' के तहत 31 मई तक 2,000 से अधिक अस्पतालों को पैनल से हटाया गया है। इसी तरह 1,200 अन्य अस्पतालों को राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों ने पैनल से निलंबित कर दिया है। जे.पी. नड्डा ने शुक्रवार को बताया कि पांच लाख की स्वास्थ्य बीमा योजना के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन के लिए 29 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और 328.49 करोड़ रुपये के जुर्माने लगाए गए हैं। 2,359 अस्पतालों को उल्लंघनों के लिए पैनल से हटाया गया है। कहा, यह योजना धोखाधड़ी के प्रति शून्य सहिष्णुता दृष्टिकोण अपनाती है और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के तहत राष्ट्रीय एंटी-फ्राड यूनिट संदिग्ध दावों का पता लगाने को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग आधारित स्वचालित ट्रिगर्स का उपयोग करती है।
7.
राजस्थान में "वन स्टेट वन इलेक्शन" योजना के तहत पंचायती राज संस्थाओं और स्थानीय निकायों के चुनाव एकसाथ करवाए जाएंगे। सरकार का मानना है कि इससे चुनावी खर्च में कमी आने के साथ ही प्रशासनिक संसाधनों का बेहतर उपयोग हो सकेगा। पंचायत एवं स्थानीय निकाय के अलग-अलग चुनाव करवाने पर लगने वाली बार-बार आचार संहिता से भी छुटकारा मिलेगा। एक साथ चुनाव होने से एक बार ही आचार संहिता लागू होगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में "वन स्टेट वन इलेक्शन" प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
8.
भारतीय संग्रहालय में संरक्षित भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआइ) के शिवालिक स्तनधारी जीवाश्म संग्रह को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी मान्यता मिली है। अंतरराष्ट्रीय भूवैज्ञानिक विज्ञान संघ (आइयूजीएस) ने इसे प्रतिष्ठित 'जियो-कलेक्शन' का दर्जा दिया है। अधिकारियों के अनुसार, भारत के किसी भू-संग्रह को पहली बार यह वैश्विक मान्यता मिली है। यह घोषणा 26 जनवरी को कोलंबिया के बोगोटा में आइयूजीएस की 82वीं कार्यकारी समिति की बैठक में की गई थी।
9.
आप यह जानकर चौंक जाएंगे कि अमीर बनने से पहले ही भारत बूढ़ा हो जाएगा। एक अध्ययन में कहा गया है कि 2050 तक 20 प्रतिशत आबादी 60 साल से अधिक उम्र की होगी। औसतन हर पांच में से एक भारतीय की उम्र 60 साल से अधिक होगी और इनमें से लगभग 10 में से सात बुजुर्ग ग्रामीण भारत में रहते होंगे। यह अध्ययन ट्रांसफार्म रूरल इंडिया की ओर से किया गया है। इसमें कहा गया है कि अमीर बनने से पहले ही भारत की आबादी बूढ़ी हो रही है, जबकि कई विकसित देश अपनी आबादी के बूढ़े होने से पहले ही अमीर बन गए थे। हर बुजुर्ग व्यक्ति की देखभाल के लिए उपलब्ध कामकाजी उम्र के लोगों की संख्या 2001 में 8.4 थी, जो 2026 तक घटकर औसतन 5.2 रह जाने का अनुमान है।
10.
ग्वालियर स्थित भारतीय वायुसेना के टेक्टिक्स एंड एयर काम्बैट डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट (टीएडीसीई) में प्रतिष्ठित फाइटर काम्बैट लीडर कोर्स सफलतापूर्वक पूरा करके स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने भारतीय सैन्य इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया है। इस उपलब्धि के साथ वह देश की पहली महिला 'टाप गन' बन गई हैं। भारतीय वायुसेना के सबसे कठिन, चुनौतीपूर्ण और प्रतिष्ठित इस युद्धक प्रशिक्षण कार्यक्रम को पूरा करने वाली वह पहली महिला फाइटर पायलट हैं।
11.
महाराष्ट्र सरकार ने जिहाद का महिमामंडन और कट्टरपंथ को बढ़ावा देने वाले संगठन इस्लामिक स्टेट, इस्लामिक स्टेट इन खुरासान प्रोविंस, हिजबुल मुजाहिद्दीन पीर पंजाल रेजिमेंट, अल-कायदा के साहित्य पर प्रतिबंध लगा दिया है। गृह विभाग की ओर से छह अगस्त को जारी एक राजपत्र अधिसूचना में राज्य सरकार ने अधिकारियों को कट्टरपंथी साहित्य से जुड़ी पत्रिकाओं और किताबों को जब्त करने का भी निर्देश दिया।
12.
रामायण रिसर्च काउंसिल के तत्वावधान में गोस्वामी तुलसीदासजी की जयंती पर आयोजित होने वाले 'रामायणी सम्मान' के लिए चयनित विभूतियों के नामों की औपचारिक घोषणा कर दी गई। यह सम्मान समारोह 19 अगस्त, 2026 को बीएचयू, वाराणसी स्थित मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र में भारतीय अध्ययन केंद्र के सहयोग से होगा। रामायणी सम्मान के लिए देशभर के 28 विशिष्ट विभूतियों का चयन किया गया है। काउंसिल के बोर्ड आफ ट्रस्टी के अध्यक्ष व नैनीताल-उधमसिंह नगर से संसद सदस्य अजय भट्ट ने बताया कि इस सम्मान का उद्देश्य नई पीढ़ी को रामायण साहित्य व भारतीय संस्कृति से जोड़ना है।
13.
हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार के 2021 के उस आदेश को निरस्त कर दिया है, जिसके अंतर्गत परियोजनाओं को पहले प्रारंभ कर लेने और बाद में पर्यावरणीय स्वीकृति प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध थी। न्यायालय ने संकेत दिया कि पर्यावरणीय क्षति कोई ऐसा अपराध नहीं है, जिसे जुर्माना भरकर अथवा औपचारिक अनुमति लेकर वैध बनाया जा सके। प्रकृति के साथ अपराध को कागजी पश्चाताप के माध्यम से नहीं, बल्कि पूर्व एहतियात के माध्यम से रोका जाना चाहिए
14.
बीते एक दशक में ऐसी अनेक तकनीकों का विकास किया गया है जिसके माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाओं को आमजन तक पहुंचाने में अपेक्षाकृत अधिक सफलता प्राप्त हुई है। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो रहा है। वस्तुतः सरकार का उद्देश्य एक ऐसा डिजिटल हेल्थ सिस्टम तैयार करना है, जहां मरीजों, अस्पतालों, डाक्टरों और बीमा कंपनियों को एक ही डिजिटल नेटवर्क से जोड़ा जा सके। इससे मरीजों को अपने मेडिकल रिकार्ड सुरक्षित रखने और जरूरत पड़ने पर आसानी से शेयर करने की सुविधा मिलती है।
15.
बीते सप्ताह देश के विदेशी मुद्रा भंडार में 10.512 अरब डालर की बढ़ोतरी हुई है और अब कुल विदेशी मुद्रा भंडार 692.866 अरब डालर हो गया है। आरबीआइ के अनुसार, 31 जुलाई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा आस्तियां 8.75 अरब डालर बढ़कर 564.68 अरब डालर पर पहुंच गईं। इसी तरह, स्वर्ण भंडार 1.685 अरब डालर बढ़कर 104.743 अरब डालर पहुंच गया है। इससे पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 6.118 अरब डालर बढ़कर 682.354 अरब डालर पर पहुंच गया था।
16.
इस वर्ष जुलाई में देश में 3,27,901 इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की बिक्री हुई है, जो एक नया मासिक रिकार्ड है। इसमें जुलाई 2025 की तुलना में 66 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। फेडरेशन आफ आटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के अनुसार, अब लगभग हर आठ में से एक इलेक्ट्रिक वाहन की बिक्री हो रही है।
17.
नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय पालीसिलिकान की घरेलू मैन्यूफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन योजना लाने पर विचार कर रहा है। इसका उद्देश्य आयात खासतौर पर चीन पर निर्भरता घटाना है। सीआइआइ के एक कार्यक्रम में नवीकरणीय ऊर्जा सचिव संतोष कुमार सारंगी ने कहा कि भारत आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा नवीकरणीय ऊर्जा बाजार बन गया है। जुलाई के अंत में गैर-जीवाश्म ईंधन पर आधारित बिजली उत्पादन क्षमता 300 गीगावाट के पार पहुंच गई है और 2030 तक इसे 500 गीगावाट पर पहुंचाना है।
18.
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत ब्रिक्स करेंसी के पक्ष में नहीं है और ऐसी किसी भी योजना को शुरू करने का समर्थन नहीं करता है। ब्रिक्स समूह में दुनिया के 11 बड़े उभरते बाजार और विकासशील देश शामिल है। इसमें ब्राज़ील, चीन, मित्र, इथियोपिया, भारत, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात हैं। यह वैश्विक और क्षेत्रीय महत्व वाले आज के मुद्दों और वैश्विक राजनीतिक गवर्नेस के मुद्दों पर परामर्श और समन्वय के लिए एक प्लेटफार्म के तौर पर काम करता है।
19.
केंद्र सरकार ने शुक्रवार को संसद को बताया कि सरकारी एजेंसियों, आटोमोबाइल कंपनियों और उद्योग से जुड़ी संस्थाओं की ओर से किए गए व्यापक वैज्ञानिक अध्ययन व जमीनी स्तर पर परीक्षण से पुष्टि हुई है कि ई-20 पेट्रोल तय मानकों के तहत इस्तेमाल के लिए सुरक्षित है।
20.
विक्रमादित्य वैदिक घड़ी की टाइम तकनीक अब वैश्विक स्तर पर नए स्वरूप में पहुंचने जा रही है। 'आरोहणम् वैदिक घड़ी' का पहला संस्करण जारी किया गया है। इसे विश्व की पहली वैदिक हेरिटेज इंस्टालेशन बताया जा रहा है। इसे भारत के साथ-साथ विदेश के एयरपोर्ट, होटल, संग्रहालय, मंदिर, कार्पोरेट मुख्यालय व सांस्कृतिक संस्थानों में स्थापित करने की तैयारी है। इसका पहला आर्डर लखनऊ स्थित लेटे हनुमान मंदिर से मिला है।
21.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जन्मजात नागरिकता के अधिकार पर अंकुश लगाने के लिए नए कदम उठाए हैं। उन्होंने अमेरिका में "बर्थ टूरिज्म" पर सख्ती करने और जन्म के आधार पर अमेरिकी नागरिकता पाने के पात्र लोगों की संख्या सीमित करने के लिए दो नए कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने यह कदम ऐसे समय उठाया है, जब कुछ हफ्ते पहले अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने इस संबंध में ट्रंप के पहले के आदेश को रद कर दिया था।
22.
देश को टीबी मुक्त बनाने के प्रयासों के बीच एक नए शोध में सामने आया है कि वायु प्रदूषण टीबी मरीजों के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। एम्स सहित कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के संयुक्त अध्ययन में पाया गया कि उपचार शुरू होने से पहले पीएम 2.5 के अधिक संपर्क में रहने वाले टीबी के मरीजों में इलाज के दौरान मृत्यु का खतरा बढ़ जाता है। शोधकर्ताओं ने टीबी नियंत्रण नीति में वायु प्रदूषण को भी महत्वपूर्ण कारक के रूप में शामिल करने की आवश्यकता जताई है।
23.
आइआइटी गुवाहाटी के शोधकर्ताओं ने किफायती पोर्टेबल आप्टिकल सेंसिंग उपकरण 'ई-आइ' (इलेक्ट्रानिक आइ) विकसित किया है। यह उपकरण पानी में भारी धातुओं (आर्सेनिक, लेड, क्रोमियम) और अन्य विषैले पदार्थों का पता लगाएगा। इसे लगभग 3,500 रुपये की लागत से विकसित किया गया है और प्रति सैंपल टेस्टिंग का खर्च लगभग दो रुपये आता है। बड़े पैमाने पर औद्योगिक उत्पादन के जरिये इसकी लागत को और कम किया जा सकता है। इस इनोवेशन का मकसद केंद्र के 'जल जीवन मिशन' के अनुरूप पानी की गुणवत्ता की निगरानी करना है।

Course Related Query:
Ask Your DoubtsStore Related Query:store@khanglobalstudies.comNEET | JEE | CUET
NCERT Books
Resources
We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.
Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.