KGS

All Exams

Explore All Exams at KGS

All Exams
News Highlights made simple.

News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

banner-image

JANSATTA

1.

आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान घटाया व महंगाई का बढ़ाया

रूस व यूक्रेन जंग, अमेरिका-इजराइल व ईरान के बीच युद्ध संकट से पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण कठिन वैश्विक आर्थिक हालात के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआइ) ने शुक्रवार को उम्मीद के मुताबिक प्रमुख नीतिगत दर 'रेपो रेट' को 5.25 फीसद पर बरकरार रखा। हालांकि रिजर्व बैंक ने ऊर्जा की ऊंची कीमतों, रुपए की कमजोरी और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में समस्या को देखते हुए देश की विकास दर वृद्धि अनुमान को घटा दिया और महंगाई के अनुमान को बढ़ा दिया। आरबीआइ ने चालू वित्त वर्ष के लिए आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को घटाकर 6.6 फीसद और खुदरा मुद्रास्फीति के अनुमान को बढ़ाकर 5.1 फीसद कर दिया है।


2.

अमेरिका : 96 'यूनिकार्न' में भारतीय मूल के उद्यमियों का योगदान

अमेरिका यूनिकार्न (एक अरब डालर से अधिक मूल्यांकन वाले स्टार्टअप) की स्थापना करने वाले प्रवासी उद्यमियों में भारतीय मूल के लोगों की संख्या सबसे अधिक है। एक अध्ययन में यह बात कही गई है।

अमेरिका के गैर-लाभकारी संगठन 'नेशनल फाउंडेशन फार अमेरिकन पालिसी' (एनएफएपी) के अध्ययन में कहा गया है कि भारतीय मूल के उद्यमियों ने या तो 96 अमेरिकी यूनिकार्न की स्थापना की है या उनमें सह-संस्थापक रहे हैं। इनमें कृत्रिम मेधा (एआइ) आधारित सर्च इंजन 'परप्लेक्सिटी' भी शामिल है, जिसकी सह-स्थापना अरविंद श्रीनिवास ने की है और जिसका मूल्यांकन 20 अरब अमेरिकी डालर है तथा यह सूची में 12वें स्थान पर है। 


3.

विकास की चमक में गुम बेघर लोग

संयुक्त राष्ट्र की 'विश्व शहर रिपोर्ट 2026' का विषय वैश्विक आवास संकट- कार्रवाई के मार्ग है। यह विषय केवल शहरी नियोजन का प्रश्न नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, आर्थिक समानता, पर्यावरणीय स्थिरता और मानवीय गरिमा से जुड़ा हुआ है। आवास का संकट अब केवल गरीब देशों तक सीमित नहीं है। विकसित देशों में भी घरों की कीमतों, बढ़ते किराए और सीमित आवास उपलब्धता ने लाखों लोगों को प्रभावित किया है। इसलिए आज आवास को केवल एक संपत्ति या आर्थिक वस्तु के रूप में नहीं, बल्कि एक बुनियादी मानव अधिकार के रूप में देखने की जरूरत है। भारत के संदर्भ में यह रिपोर्ट विशेष रूप से महत्त्वपूर्ण है। भारत विश्व की सबसे तेजी से शहरीकरण करने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है।


4.

भारत की आर्थिक स्थिति मजबूत, नीतिगत उपायों से पूंजी प्रवाह को मिलेगा बढ़ावा

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को कहा कि देश की आर्थिक स्थिति ह्यमजबूतह्ण है और नीतिगत उपायों से पूंजी प्रवाह बढ़ेगा। मल्होत्रा ने द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा की घोषणा के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि चार फीसद मुद्रास्फीति का लक्ष्य स्थगित नहीं किया गया है। आरबीआइ ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए मुद्रास्फीति के अनुमान को 0.50 फीसद बढ़ाकर 5.1 फीसद करने के बावजूद, मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो दर में कोई बदलाव नहीं किया। उन्होंने कहा, कुल मिलाकर, हमारी आर्थिक स्थिति अच्छी है और हमें विश्वास है कि हम इसे भविष्य में और अधिक मजबूत होने के अवसर

में बदल सकते हैं।


5.

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का पहला चरण मध्य जुलाई तक हो सकता है लागू : गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत एवं अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते से जुड़े सभी अधूरे मुद्दों को सुलझाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और अगले महीने के मध्य तक इस समझौते का पहला चरण लागू हो जाने की संभावना है। उन्होंने कहा कि इस समझौते को अंतिम रूप देने के लिए अमेरिकी दल दो से चार जून तक नयी दिल्ली में था और उन्होंने भारतीय दल के साथ संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।


6.

अर्थव्यवस्था मार्च तिमाही में 7.8%, 2025-26 में 7.7% की दर से बढ़ी

भारतीय अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में मजबूत घरेलू मांग और सरकारी खर्च के कारण अनुमान से अधिक 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ी। हालांकि, इस अवधि के अंत में बढ़ती कच्चे तेल की कीमतों और आपूर्ति शृंखला में बाधाओं ने आर्थिक परिदृश्य पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी। पिछले वर्ष की समान तिमाही में जीडीपी वृद्धि सात प्रतिशत रही थी जबकि अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में यह आठ प्रतिशत थी।

वित्त वर्ष 2025-26 की समूची अवधि में देश की आर्थिक वृद्धि दर बढ़कर 7.7 प्रतिशत हो गई, जो 2024-25 में 7.1 प्रतिशत रही थी।


7.

प्रौद्योगिकी कंपनी एअरट्रंक भारत में तीन लाख करोड़ रुपए का करेगी निवेश : प्रधानमंत्री मोदी

प्रौद्योगिकी कंपनी एअरट्रंक ने 2030 तक भारत में तीन लाख करोड़ रुपए से अधिक का निवेश करने की योजना बनाई है। इस निवेश का मकसद भारत की डिजिटल बुनियादी ढांचा क्षमता को समर्थन देते हुए देश को वैश्विक विकास रणनीति के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एअरट्रंक के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) राबिन खुदा से मुलाकात के बाद शुक्रवार को घोषणा की कि एशिया-प्रशांत और पश्चिम एशिया की प्रौद्योगिकी कंपनी एअरट्रंक भारत में लगभग तीन लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी और पांच गीगावाट क्षमता का डेटा सेंटर विकसित करेगी।


8.

भारत 2060 तक वैश्विक जीडीपी हिस्सेदारी में चीन को पछाड़ देगा

भारत वर्ष 2060 के आसपास क्रय शक्ति समता (पीपीपी) के आधार पर वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में हिस्सेदारी के मामले में चीन को पीछे छोड़ सकता है जबकि सदी के उत्तरार्द्ध में चीन की हिस्सेदारी घटने की संभावना है। शुक्रवार को एक रिपोर्ट में यह अनुमान जताया गया। क्रय शक्ति समता (पीपीपी) उन कुल वस्तुओं एवं सेवाओं की मात्रा को मापती है, जिसे किसी देश की मुद्रा की एक इकाई दूसरे देश में खरीद सकती है। इस रिपोर्ट को शोध संस्थान वर्ल्ड इनइक्वलिटी लैब (डब्ल्यूआइएल) से जुड़े शोधकर्ताओं ने तैयार किया है।


9.

अध्यादेश जारी, सरकारी प्रतिभूतियों में विदेशी निवेश पर नहीं लगेगा पूंजीगत लाभ कर

सरकार ने विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआइआइ) के सरकारी प्रतिभूतियों (जी-सेक) में किए गए निवेश पर दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ कर (एलटीसीजी) को समाप्त करने का फैसला किया है। इस संबंध में शुक्रवार को एक अध्यादेश जारी किया गया। इसका मकसद देश में डालर के प्रवाह को बढ़ाना है।


10.

भारत-चीन संबंधों में हस्तक्षेप नहीं करेगा रूस

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को कहा कि भारत और चीन के नाजुक द्विपक्षीय संबंधों में रूस हस्तक्षेप नहीं करेगा। पुतिन ने साथ ही विश्वास जताया कि भारत और चीन अपने पुराने सीमा विवाद को सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पुतिन ने दुनिया की अग्रणी समाचार एजंसियों के प्रमुखों के साथ गुरुवार रात व्यापक विषयों पर बातचीत के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग दोनों की सराहना करते हुए कहा कि भारत एवं चीन के साथ रूस की दशकों पुरानी साझेदारियां स्वाभाविक रूप से विकसित हुई हैं और दोनों के साथ उसके संबंध एक-दूसरे से पूरी तरह अलग हैं।


11.

भारत को एसयू-57 स्टील्थ जेट का प्रस्ताव

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने नई दिल्ली को रूस का पांचवीं पीढ़ी का स्टील्थ विमान सुखोई एसयू-57 देने की पेशकश की है और यह सुझाव भी दिया है कि दोनों देशों के बीच मजबूत रणनीतिक साझेदारी के अनुरूप इस लड़ाकू विमान का संयुक्त उत्पादन भारत में भी किया जा सकता है।


12.

भारत की ऊर्जा विविधीकरण रणनीति में वेनेजुएला की अहम भूमिका : पुरी

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, भारत और वेनेजुएला के बीच लंबे समय से मित्रता है। उन्होंने, वेनेजुएला में ऊर्जा क्षेत्र के पुनर्निर्माण के प्रति भारत के मजबूत समर्थन को दोहराते हुए कहा कि भारतीय कंपनियां वहां अपनी भागीदारी बढ़ाने के लिए तत्पर है। उन्होंने भारत की ऊर्जा विविधीकरण रणनीति में वेनेजुएला की महत्वपूर्ण भूमिका का जिक्र करते हुए वेनेजुएला के साथ ऊर्जा व्यापार को और मजबूत करने की भारत की इच्छा जताई।


13.

भारतीय महिला शांतिरक्षक को संयुक्त राष्ट्र का प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला

भारतीय महिला शांतिरक्षक मेजर अभिलाषा बराक को शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस द्वारा 2025 का प्रतिष्ठित 'यूएन मिलिटरी जेंडर एडवोकेट अवार्ड' से सम्मानित किया गया। संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित एक समारोह में बराक को सम्मानित किया गया। वह लेबनान में भारतीय बटालियन के साथ 'फीमेल एंगेजमेंट टीम' की कमांडर के रूप में कार्यरत हैं। वह भारतीय सेना की पहली महिला लड़ाकू हेलिकाप्टर पायलट भी हैं।


Khan Global Studies App

The most trusted learning platform on your phone

With our training programs, learning online can be a very exciting experience. Take the next step toward achieving your professional and personal objectives.

Download on the App StoreGet it on Google Play
Khan Global Studies mobile app screens
logo
Khan Global Studies Pvt. Ltd. 5th Floor,
A13A, Graphix 1 Tower B, Sector 62,
Noida, Uttar Pradesh 201309

Course Related Query:

Ask Your DoubtsStore Related Query:store@khanglobalstudies.com

Get Free Academic Counseling & Course Details

KGS best learning platform

About Khan Global Studies

We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.


What Makes Us Different

Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.

Copyright 2026 KhanGlobalStudies