You're all caught up—no notifications available.
Explore All Exams at KGS

All Exams
Explore All Exams at KGS
Khan Sir Courses
Geography I Polity I History | World Map I Indian Map I Economics I Biology
UPSC & State PSC
UPSC I BPSC I UP-PSC I MP-PSC
State Exams
UP I Bihar I MP | Rajasthan
NEET | JEE | CUET | Boards
NEET | JEE | CUET | Boards
Defence Exams
NDA I CDS I CAPF I AFCAT I SSB I Agniveer
Police Exams
UP SI | Bihar SI | Delhi Police | UP Constable
SSC Exams
CGL I CPO I CHSL I MTS I SSC GD I Delhi Police
Foundation Courses
Physics I Chemistry I Biology I History I Geography I Polity I NCERT I Math I English | Map I Reasoning
Railway Exams
RRB | RPF
Teaching Exams
TET | Teaching | UGC
Banking Exams
SBI | RBI | IBPS
Engineering Exams
Civil | Electrical | Mechanical
UGC NET
UGC NET/JRF
News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

1.
बेहद तेजी से बदलते वैश्विक परिवेश में भारत और रूस ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को नया आयाम देने की नींव रख दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की अध्यक्षता में शुक्रवार को यहां हैदराबाद हाउस में हुई 23वीं भारत-रूस वार्षिक बैठक में द्विपक्षीय संबंधों को सैन्य व रक्षा सझीदार से आगे बढ़ते हुए बहुआयामी बनाने की रूपरेखा रखी गई।
2.
इंडिगो द्वारा विमानों के परिचालन में भारी अफरातफरी के बाद डीजीसीए (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) ने पायलट और क्रू मेंबर के साप्ताहिक आराम (वीकली रेस्ट) नियमों में ढील दे दी है। यह 24 घंटे में दूसरी बार डीजीसीए का यू-टर्न है। एक रात पहले ही इसने पायलटों के उड़ान का समय 12 घंटे से बढ़ाकर 14 घंटे करने की बात कही थी।
3.
महंगाई दर में लगातार नरमी और घरेलू अर्थव्यवस्था में तेजी कायम रखने के लिए शुक्रवार को आरबीआइ गवर्नर संजय मल्होत्रा ने रेपो रेट में 25 आधार अंक की कटौती की घोषणा की। इसके साथ ही रेपो रेट अब 5.25 प्रतिशत हो गया। रेपो रेट में कमी के मुताबिक ही बैंकों के पास भी ब्याज दरों में कटौती की गुंजाइश रहती है, इसलिए यह माना जाता हैं कि रेपो रेट कम होने पर होम लोन, आटो लोन और अन्य प्रकार के कर्ज की ब्याज दरें कम हो जाएंगी। लेकिन यह सब कुछ बैंकों पर निर्भर है।
4.
ट्रंप प्रशासन ने प्रवासी कामगारों के लिए नया नियम लागू किया है, जिससे अमेरिका में उनके काम करने और ठहरने की प्रक्रिया पर भारी असर पड़ने वाला है। इस फैसले के बाद उन प्रवासियों को, जो पहले बाइडन प्रशासन की नीति के तहत वर्क परमिट या रोजगार प्राधिकरण दस्तावेज (ईएडी) की समयसीमा खत्म होने के बाद भी आवेदन लंबित रहने तक कानूनी रूप से काम कर सकते थे, उन्हें राहत नहीं मिलेगी। अब हर बार वर्क परमिट बढ़ाने से पहले नई सुरक्षा जांच और वेटिंग प्रक्रिया से गुजरना होगा। नए नियमों से अमेरिका में काम करनेवाले हजारों भारतीय भी प्रभावित होंगे।
5.
देश में पहली बार हो रही यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की 20वीं अंतर-सरकारी समिति की बैठक ऐतिहासिक होने वाली है। जिसके लिए लालकिला की सजावट दीपावली की तरह होगी, खास बात कि इस बैठक में यूनेस्को की धरोहर में दीपावली को भी शामिल किया जा सकता है। यह बैठक आठ से 13 दिसंबर तक लाल किले में आयोजित है। इसमें दुनिया भर के 180 देशों के एक हजार से ज्यादा मेहमान शामिल होंगे। जिसमें 10 दिसंबर को दीपावली पर प्रस्ताव रखा जाएगा।
6.
रेल यात्रियों के लिए राहत और भरोसा बढ़ाने वाली खबर आई है। व्यस्ततम रेल मार्गों पर अत्याधुनिक सुरक्षा ढाल 'कवच-4.0' तेजी से लागू की जा रही है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को राज्यसभा में बताया कि यह वही सुरक्षा प्रणाली है, जिसे दुनिया ने दशकों पहले अपना लिया था, मगर भारत में इस पर काम विलंब से शुरू हुआ। अब पिछले कुछ वर्षों में इसे मिशन मोड में आगे बढ़ाया जा रहा है है और नतीजे भी उम्मीद से बेहतर मिल रहे हैं।
7.
लोकसभा में शुक्रवार को स्वास्थ्य सुरक्षा से राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर विधेयक, 2025 ध्वनिमत से पारित हो गया। स्वास्थ्य सुरक्षा से राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर विधेयक, 2025 पान मसाला जैसे उत्पादों के निर्माण पर नया सेस लगाने का अधिकार देता है।
8.
देश की डिजिटल आर्थिकी तेज गति से विस्तार ले रही है। क्लाउड आधुनिकीकरण, एआइ आधारित संचालन, मल्टी-क्लाउड इन्फ्रास्ट्रक्चर के जरिये औद्योगिक सशक्तीकरण हो रहा है, साथ ही नई तरह की चुनौतियां भी सामने आ रही हैं। इंडिया साइबर थ्रेट रिपोर्ट 2026 की मानें तो बीते एक वर्ष के दौरान लगभग आधे साइबर हमले (47 प्रतिशत) शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल और विनिर्माण क्षेत्रों पर हुए।
9.
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के जेहनपोरा में कुषाणकालीन बौद्ध बस्ती के अवशेष मिले हैं। यह कश्मीर के सांस्कृतिक और धार्मिक इतिहास के लिए बड़ी उपलब्धि है।
10.
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को न्यायिक प्रणाली में एआइ और मशीन लर्निंग के अनियंत्रित इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग वाली जनहित याचिका पर सुनवाई करने से इन्कार कर दिया। शीर्ष अदालत ने कहा कि उसे न्यायपालिका में एआइ और मशीन लर्निंग टूल्स के दुष्प्रभावों के बारे में पता है, लेकिन वह इन मुद्दों से न्यायिक निर्देशों के बजाय प्रशासनिक तरीके से उचित तरीके से निपट सकती है।
11.
असम विधानसभा ने हाल ही में एक ऐसा कानून पारित किया है, जिसने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस कानून के तहत दावा किया जा रहा है कि इससे महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा होगी। यह कानून प्रोहिबिशन आफ पोलीगेमी बिल 2025 है जिसके मुताबिक बहुविवाह पर रोक लगेगी।
12.
पेरिस फैशन वीक प्राय: किसी न किसी अनोखे कारण से विश्व का ध्यान अपनी ओर खींचता है। कुछ समय पूर्व संपन्न इस साल का यह फैशन वीक एक रोबोट के कारण चर्चा में रहा। दरअसल इस साल फैशन वीक के दौरान एक ह्यूमेनोइड रोबोट 'एन-2' रैंप पर चला। इस रोबोट को चीन की कंपनी' नोएटिक्स' ने तैयार किया है। रोबोट्स का दायरा अब केवल फैक्ट्रियों तक सीमित होकर नहीं रह गया है, यह उससे कहीं अधिक आगे बढ़ चुका है। धीरे-धीरे इनसे जुड़ी चुनौतियां भी सामने आ रही हैं
13.
हमारे देश में ऊर्जा संक्रमण को लागत के रूप में नहीं, बल्कि नौकरियों, नवाचार, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रीय गौरव के लिए एक इंजन के रूप में देखा जाता है। भारत ने अपने वर्ष 2030 के लक्ष्य से पांच साल पहले ही अपने बिजली मिश्रण में अक्षय ऊर्जा की 50 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल कर ली।
14.
28 नवंबर को खत्म हुए सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.877 अरब डालर घटकर 686.227 अरब डालर हो गया। इससे पिछले सप्ताह में कुल रिजर्व 4.472 अरब डालर घटकर 688.104 अरब डालर हो गया था।
15.
अमेरिका ने अपनी नवीनतम नेशनल सिक्यूरिटी स्ट्रेटजी (एनएसएस) रिपोर्ट जारी कर दी है। 48 पेज की इस रिपोर्ट में चीन को अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सबसे बड़ी और सबसे गंभीर चुनौती बताया गया है। रिपोर्ट में चीन पर पूरा एक अध्याय समर्पित है, जिसमें उसके सैन्य आधुनिकीकरण, आर्थिक दबाव, तकनीकी चोरी और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में आक्रामक विस्तारवाद पर विस्तार से चर्चा की गई है।
16.
अमेरिकियों की बढ़ती आर्थिक चिंताओं के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अनुमोदन रेटिंग पिछले कुछ हफ्तों में गिरी है। ट्रंप को राजनीतिक हलकों में असंतोष का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक कि उनके कुछ लंबे समय के सहयोगियों ने भी शिकायतें की हैं और प्रशासन से आर्थिक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया है। लोगों ने वर्तमान अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर निराशा व्यक्त की है। तीन-चौथाई अमेरिकियों ने कहा कि एक साल में उनके किराने के सामान की लागत बढ़ गई है।
17.
ईरान में रिवोल्यूशनरी गार्ड की नौसेना ने शुक्रवार को स्ट्रेट आफ होर्मुज के नजदीक समुद्र की खाड़ी में सैन्य अभ्यास किया। इस दौरान समुद्र के बीच और तटवर्ती इलाकों में बनाए गए लक्ष्यों को बैलेस्टिक मिसाइलों और क्रूज मिसाइलों से भेदा गया। ईरान ने कहा कि उसने यह अभ्यास विदेशी धमकियों से मुकाबले की तैयारियों के तहत किया है।
18.
फुटबाल की वैश्विक संस्था फीफा ने शुक्रवार को 2026 विश्व कप ड्रा के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 'शांति पुरस्कार से सम्मानित किया। यह निर्णय फीफा की खेल केंद्रित छवि से हटकर बड़ा कदम माना जा रहा है। ट्रंप लंबे समय से नोबेल शांति पुरस्कार की इच्छा जताते रहे हैं और वह इस पुरस्कार के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे।
19.
हिमालय जितना खूबसूरत है, उतनी ही बेशकीमती औषधीय जड़ी-बूटियों का खजाना भी यहां छिपा है। लेकिन बदलते मौसम के कारण इन जड़ी-बूटियों का प्राकृतिक वृद्धि चक्र गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है। मौसम में आ रहे इस बदलाव को विशेषज्ञ हिमालय क्षेत्र में होने वाली वनस्पतियों के लिए प्रतिकूल मान रहे हैं। उनका कहना है कि बर्फ की कमी सीधे तौर पर पर्वतीय वनस्पतियों के वृद्धि चक्र को प्रभावित करती है, जिससे आने वाले महीनों में अनेक दुर्लभ औषधीय प्रजातियों की वृद्धि पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।

NCERT Books
Resources
We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.
Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.
Get Free academic Counseling & Course Details
