logo

All Exams

Notifications

All Exams

Explore All Exams at KGS

All Exams
News Highlights made simple.

News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

banner-image

DAINIK JAGRAN

1.

जयशंकर-रूबियो के बीच द्विपक्षीय संबंधों को नई गति देने पर बनी सहमति

वाशिंगटन में मंगलवार देर रात भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो के बीच हुई उच्चस्तरीय बैठक में द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े सभी आयामों पर चर्चा हुई और संबंधों को नई गति देने की सहमति बनी। यह बैठक सोमवार को घोषित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। 


2.

मणिपुर में राष्ट्रपति शासन समाप्त, भाजपा के नेतृत्व में बनी नई सरकार

मणिपुर में लगभग एक वर्ष से जारी राष्ट्रपति शासन समाप्त हो गया है। भाजपा नेता युमनाम खेमचंद सिंह ने बुधवार को राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली की। वह अनुभवी राजनेता, कुशल प्रशासक और ताइक्वांडो ब्लैक बेल्ट वाले हैं। कुकी समुदाय के भाजपा विधायक नेमचा किपगेन और नगा पीपुल्स फ्रंट के विधायक एल. दिखो ने उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। 


3.

बोत्सवाना से 28 फरवरी को मध्य प्रदेश आएंगे आठ चीते

बोत्सवाना से 28 फरवरी को आठ चीते मध्य प्रदेश लाए जाएंगे। चीतों के पुनर्स्थापन को लेकर मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से चर्चा की। उन्होंने असम से जंगली भैंसा लाने की सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करने पर भी बात की। 


4.

बिना पर्चे के बिक रहीं 50 प्रतिशत एंटीबायोटिक्स

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) के अनुसार, देश में एंटीबायोटिक्स की कुल वार्षिक बिक्री लगभग 28 हजार करोड़ रुपये आंकी गई है, जिसमें 50 प्रतिशत हिस्सा ओटीसी बिक्री का है। एंटीबायोटिक्स को दवाओं की शेड्यूल 'एच' और 'एच-1' में श्रेणी में रखा गया है, जिन्हें केवल वैध चिकित्सक के पर्चे पर ही बेचा जा सकता है। एंटीबायोटिक्स की ओटीसी बिक्री में एमाक्सीसिलीन, एजिथ्रोमाइसिन, सिप्रोफ्लाक्सासिन जैसी कई दवाएं शामिल हैं। ग्रामीण इलाकों में झोलाछाप डाक्टर इस दुरुपयोग को और बढ़ाते हैं। 


5.

प्रख्यात समाजशास्त्री आंद्रे बेते का 91 वर्ष की उम्र में निधन

जाने माने समाजशास्त्री और लेखक आंद्रे बेते का मंगलवार रात निधन हो गया। वे 91 वर्ष के थे। वे भारत में जाति व्यवस्था और सामाजिक असमानताओं पर अपने अध्ययनों के लिए जाने जाते थे। उन्होंने कई पुस्तकें लिखीं। उनकी प्रमुख रचनाओं में 'जाति, वर्ग और सत्ता', 'भारत में समाज और राजनीति' और 'प्राकृतिक असमानता का विचार और अन्य निबंध' शामिल हैं। साहित्य और शिक्षा में उनके योगदान के लिए उन्हें 2005 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। 


6.

इस्लामिक जगत में बदलते समीकरण

सऊदी अरब और पाकिस्तान के समानांतर एक दूसरी रणनीतिक साझेदारी भारत, संयुक्त अरब अमीरात और इजरायल के बीच उभर रही है। यह साझेदारी साझा सुरक्षा चिंताओं, तकनीकी क्षमताओं पर आधारित है। रक्षा, खुफिया, समुद्री सुरक्षा, साइबर और अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों में यह सहयोग धीरे-धीरे गहराता जा रहा है। यूएई का दृष्टिकोण वैचारिक नेतृत्व के बजाय स्थिरता, प्रतिरोधक क्षमता और आर्थिक विकास पर केंद्रित है। 


7.

अवसरों को बढ़ाते व्यापार समझौते

भारत-यूरोप व्यापार समझौता केवल आर्थिक विजन भर नहीं है। यह भारत की आर्थिक नीति की दिशा का एक निर्णायक क्षण भी है। एक फरवरी को प्रस्तुत हुआ आम बजट भी इसी दिशा में आशावाद रचता हुआ दिखाई देता है। परंतु इस चमक के पीछे एक मौन प्रश्न खड़ा है, क्या भारत विकास के नाम पर अपने नीति-निर्णय दूसरों के मानकों से बांध रहा है? यह समझौता अवसर भी है और चेतावनी भी, क्योंकि मुक्त व्यापार तब ही सशक्त बनता है, जब वह घरेलू उत्पादन, श्रम और निर्णय-स्वायत्तता को कमजोर न करे 


8.

बढ़ते जल संकट का उपाय

काउंसिल आन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वाटर (सीईईडब्ल्यू) का विश्लेषण बताता है कि 2006-07 और 2017-18 के बीच भारत में आर्द्रभूमियों की कुल संख्या में नौ प्रतिशत और उनके कुल क्षेत्रफल में चार प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इन सकारात्मक आंकड़ों के बावजूद, शहरी रुझान एक अलग ही कहानी बयां कर रहे हैं। वर्ष 1973 और 2020 के बीच कंक्रीट के बढ़ते जाल के कारण बेंगलुरु ने अपनी लगभग 40 प्रतिशत आर्द्रभूमियों को खो दिया है। इसी तरह से पिछले 30 वर्षों में दिल्ली की 629 आर्द्रभूमियों और गुरुग्राम के 640 जलाशयों में से आधे से भी अधिक गायब हो चुके हैं। 


9.

रूस से तेल खरीद पूरी तरह बंद नहीं करेगा भारत

भारत ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि वह ऊर्जा जरूरतों के आधार पर ही फैसला लेगा। संसद में बुधवार को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि 1.4 अरब भारतीयों की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना प्राथमिकता है और बदलते वैश्विक परिदृश्य में ऊर्जा स्रोतों का विविधीकरण इस रणनीति का हिस्सा है। 


10.

रेपो रेट को यथावत रख सकती है एमपीसी

आरबीआइ गवर्नर संजय मल्होत्रा की अगुआई वाली छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने बुधवार को द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा पर विचार-विमर्श शुरू कर दिया। यह बैठक अर्थव्यवस्था में वृद्धि पर केंद्रित आम बजट और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की घोषणा की पृष्ठभूमि में हो रही है, जिससे बाजार की धारणा मजबूत हुई है। 


11.

चीन से मुकाबले को सहयोगियों संग मिनरल्स ट्रेडिंग ब्लाक बनाएगा यूएस

वाशिंगटन में आयोजित विदेश मंत्रियों की बैठक में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने चीन के एकाधिकार को चुनौती देने के लिए एक अहम रणनीति पेश की है। ट्रंप प्रशासन अब अपने सहयोगियों संग मिलकर 'क्रिटिकल मिनरल्स ट्रेडिंग ब्लाक' बनाने की तैयारी में है। इइका मुख्य उद्देश्य टैरिफ का उपयोग करके खनिजों की कीमतों के लिए एक 'प्राइस फ्लोर' (न्यूनतम मूल्य स्तर) तय करना है। 


12.

यूक्रेन और रूस के बीच अबू धाबी में पहले दिन की वार्ता समाप्त

यूक्रेन और रूस के वार्ताकारों के बीच बुधवार को अबू धाबी में अमेरिका की मध्यस्थता से शुरू हुई नई वार्ता का पहला दिन समाप्त हो गया। वार्ता गुरुवार को जारी रहेगी। दो दिवसीय त्रिपक्षीय बैठकें यूक्रेनी के उस बयान के बाद हो रही हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि रूस ने अमेरिका समर्थित ऊर्जा युद्धविराम का फायदा उठाकर गोला-बारूद का भंडार जमा किया और मंगलवार को रिकार्ड बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। 


13.

ईरान और अमेरिका के बीच कल ओमान में होगी वार्ता

ईरानी मीडिया के अनुसार ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता शुक्रवार को ओमान में होगी। पिछले महीने तेहरान द्वारा देशव्यापी प्रदर्शनों पर की गई कार्रवाई के बाद से वाशिंगटन के साथ तनाव अब भी बना हुआ है। हालांकि, ओमान ने तुरंत इसकी मेजबानी की पुष्टि नहीं की है। 


14.

हाइड्रोजन से निकलेगा शुद्ध लोहा, इस्पात उद्योग में खत्म होगा कोयले का खेल

आइआइटी बीएचयू के धातुकर्म अभियांत्रिकी विभाग के शोधकर्ताओं ने लौह अयस्कों से धातु निकालने की ग्रीन टेक्नोलाजी विकसित की है। यह न केवल पर्यावरण के अनुकूल है, बल्कि जिससे होने वाला कार्बन उत्सर्जन शून्य के बराबर है। इस नवाचार को पेटेंट भी मिला है। प्रो. गिरिजा शंकर महोबिया के नेतृत्व में डा. बिस्वजीत मिश्रा व डा. लक्कोजू शंकर राव की टीम ने पारंपरिक ब्लास्ट फर्नेस (वात भट्टी) प्रक्रिया को चुनौती दी है। 


footer image

The most trusted learning platform on your phone

With our training programs, learning online can be a very exciting experience! Take the next step toward achieving your professional and personal objectives

app-storeplay-store
logo
Khan Global Studies Pvt. Ltd. 5th Floor,
A13A, Graphix 1 Tower B, Sector 62,
Noida, Uttar Pradesh 201309

Course Related Query: enquiry@khanglobalstudies.com Store Related Query: store@khanglobalstudies.com

Get Free Academic Counseling & Course Details

KGS best learning platform

About Khan Global Studies

We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.


What Makes Us Different

Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.

Copyright 2026 KhanGlobalStudies

Have a question?

Get Free academic Counseling & Course Details

floatButton