logo

All Exams

Notifications

All Exams

Explore All Exams at KGS

All Exams
News Highlights made simple.

News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

banner-image

DAINIK JAGRAN

1.

हर मौसम में धरती के कोने-कोने पर भारत रख सकेगा 'दृष्टि'

भारतीय अंतरिक्ष क्षेत्र में रविवार को एक अहम उपलब्धि जुड़ गई, जब बेंगलुरु स्थित स्टार्टअप गैलेक्सआई ने अपना 'मिशन दृष्टि' उपग्रह सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में स्थापित कर दिया। इसे अमेरिकी कंपनी स्पेसएक्स के फाल्कन 9 राकेट से कैलिफोर्निया से लांच किया गया। यह उपग्रह दुनिया का पहला 'आप्टोसार' प्लेटफार्म है, जिसमें इलेक्ट्रो-आप्टिकल (ईओ) और सिंथेटिक एपर्चर रडार (एसएआर) तकनीकों को एक साथ जोड़ा गया है।


2.

डायबिटीज पीड़ित बच्चों के इलाज में अब आर्थिक तंगी नहीं बनेगी बाधा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 'बाल मधुमेह' की स्क्रीनिंग, निदान और उपचार के लिए एक व्यापक राष्ट्रीय ढांचा जारी किया है। यह पहल न केवल चिकित्सा जगत में एक मील का पत्थर है, बल्कि उन हजारों परिवारों के लिए उम्मीद की एक नई किरण है जो महंगे इलाज के बोझ तले दबे थे। इस नई नीति की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि अब सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर बच्चों के लिए मधुमेह का उपचार पूरी तरह से निश्शुल्क होगा।


3.

जून तक चंडीगढ़ व दो अन्य यूटी में भी डिजिटल खाद्य सब्सिडी पायलट योजना

सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (सीबीडीसी) आधारित खाद्य सब्सिडी प्रोग्राम को गुजरात और पुडुचेरी में पायलट आधार पर लागू करने के बाद अब सरकार ने जून तक इसका विस्तार चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव तक करने की योजना बनाई है। इस प्रणाली में लाभार्थियों को डिजिटल टोकन के रूप में सीधे उनके वालेट में सब्सिडी मिलती है, जिसका उपयोग राशन की दुकानों से अनाज खरीदने के लिए किया जाता है। यह भ्रष्टाचार को कम करने और पारदर्शी वितरण के लिए एक प्रमुख कदम है। इसमें आधार आधारित बायोमीट्रिक सिस्टम और डिजिटल करेंसी वालेट का उपयोग होता है, जिससे तुरंत अनाज वितरण संभव है।


4.

अब नौनिहालों को मिलेगा मानसिक स्वास्थ्य, डिजिटल सुरक्षा का कवच

केंद्र सरकार ने बच्चों के सुनहरे भविष्य की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम उठाते हुए राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) का कायाकल्प कर दिया है। बच्चों का भविष्य अब और भी सुरक्षित और सेहतमंद होने जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा वितरण में नवाचारों पर आयोजित राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन के दौरान 'राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) 2.0' के नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। यह अब न केवल बच्चों की शारीरिक व्याधियों, बल्कि उनके मानसिक स्वास्थ्य और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों पर भी केंद्रित होगी। यह पहल जन्म से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए एक संपूर्ण सुरक्षा चक्र प्रदान करने का संकल्प है।


5.

द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने के लिए जमैका पहुंचे विदेश मंत्री जयशंकर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने द्वीप देश जमैका में अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भारत और जमैका के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने का प्रयास किया। जयशंकर ने शनिवार शाम को किंग्स्टन में पहुंचकर जमैका, सूरीनाम और त्रिनिदाद और टोबैगो के नौ दिवसीय दौरे की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य कैरेबियन देशों के साथ भारत के रणनीतिक और सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करना है। जयशंकर जमैका में प्रमुख व्यापार नेताओं और भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ द्विपक्षीय संवाद और बातचीत करेंगे।


6.

भारत के लिए गेम चेंजर साबित होगा आप्टोसर उपग्रह मिशन दृष्टि

भारत की सुरक्षा के लिहाज से बेंगलुरु आधारित भारतीय स्टार्टअप गैलेक्सआई का आप्टोसर उपग्रह मिशन दृष्टि एक 'गेम चेंजर' माना जा रहा है। पाकिस्तान और चीन जैसे पड़ोसी देशों के साथ तनाव के बीच, यह उपग्रह सेना को रात के अंधेरे और खराब मौसम में भी सीमा पार की सटीक जानकारी देगा। यह दुनिया का पहला अपनी तरह का उपग्रह है और अभी ये ताकत सिर्फ भारत के पास है। इस उपग्रह से जमीन पर डेढ़ मीटर के दायरे में दुश्मन की छोटी से छोटी हरकत की सटीक जानकारी रियल टाइम में मिल सकेगी।


7.

चीन के लिए रणनीतिक चुनौती बन सकता है ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट

भारत के महत्वाकांक्षी ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट को हिंद-प्रशांत क्षेत्र में गेम चेंजर के तौर पर देखा जा रहा है, जिसके दूरगामी भू-राजनीतिक असर होंगे, खासकर चीन के लिए। इस प्रोजेक्ट का मकसद भारत के सबसे दक्षिणी द्वीप को एक रणनीतिक वाणिज्यिक एवं सैन्य हब में बदलना है। भू-राजनीति में कभी-कभी ऐसा होता है जब कोई एक बुनियादी ढांचा परियोजना पूरे क्षेत्र का समीकरण बदल देती है। '


8.

बाघों की बढ़ती आबादी प्रोजेक्ट टाइगर का कर रही 'शिकार'

देश में बाघ संरक्षण के लिए एक अप्रैल, 1973 को प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत की गई थी। इसके अंतर्गत देश में 58 टाइगर रिजर्व के 84,500 वर्ग किलोमीटर में फैले वन क्षेत्र में बाघों को संरक्षित किया गया है। इन जंगलों में बाघों की फूड चेन, पानी आदि की पर्याप्त व्यवस्था करने का प्रविधान है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर पीपी सिंह ने बताया कि प्रोजेक्ट टाइगर के मानकों के अनुरूप वयस्क बाघ को औसतन 25 वर्ग किलोमीटर का एरिया चाहिए होता है। वहां शिकार, पानी और मेटिंग के लिए बाघिन की उपलब्धता होनी चाहिए। बाघ अपनी टेरेटरी में रहता है। कई बार बाघों की संख्या बढ़ने पर जंगल छोटा पड़ जाता है। ऐसे में टेरेटरी को लेकर संघर्ष की की स्थिति में कमजोर बाघ जंगल से बाहर जाने को मजबूर हो जाता है। जंगल में पानी, शिकार आदि की पर्याप्त उपलब्धता नहीं होने पर भी बाघ गांवों तक पहुंच जाते हैं। गन्ने के खेतों में छिपकर जंगली सुअर, नीलगाय, निराश्रित पशुओं आदि का शिकार करते हैं। इस स्थिति में मानव-बाघ संघर्ष का खतरा बढ़ जाता है।


9.

अब और गहरे होंगे भारत-यूएई के बीच ऊर्जा संबंध

विश्व के सबसे अस्थिर क्षेत्र पश्चिम एशिया में एक बार फिर नया भूचाल आ गया है, जिसके व्यापक क्षेत्रीय एवं वैश्विक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। दरअसल, अप्रैल के अंत में अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे युद्ध और संघर्षविराम के वातावरण में खाड़ी के प्रमुख देश संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने कच्चे तेल के निर्यातक देशों के समूह ओपेक एवं ओपेक प्लस से एक मई 2026 से स्वयं को अलग करने की घोषणा कर दी है। गौरतलब है कि अमीरात, जो इस समूह के सबसे बड़े उत्पादकों में से एक है, का इस गुट से बाहर निकलना न केवल वैश्विक तेल आपूर्ति पर ओपेक के नियंत्रण को कमजोर करता है, बल्कि अमीरात और उसके पड़ोसी सऊदी अरब के बीच चल रहे तनाव को भी गहरा करता है। सऊदी अरब प्रभावी रूप से ओपेक और खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) का नेतृत्व करता है।


10.

बौद्धिक संपदा तंत्र के उपयोग से पूंजी निर्माण

भारत का बौद्धिक संपदा (आइपी) परिदृश्य अभी बड़े पैमाने पर मात्रा-आधारित है, न कि मूल्य-आधारित, जिससे वैश्विक आर्थिक नेतृत्व प्राप्त करने की इसकी क्षमता सीमित हो जाती है। वैश्विक स्तर पर एक प्रतिस्पर्धी नवाचार अर्थव्यवस्था बनने के लिए भारत को आइपी पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करना होगा, जो राष्ट्रीय विकास माडल को नवाचार-आधारित प्रतिस्पर्धा की ओर स्थानांतरित करे। यह परिवर्तन मूल्यांकन-आधारित वित्त को सक्षम बनाएगा, जहां बौद्धिक संपदा का उपयोग आइपी-आधारित ऋण और निवेश के लिए किया जा सकेगा, जिससे पूंजी निर्माण के नए अवसर खुलेंगे


11.

जल भू-राजनीति का टकराव

जल भू-राजनीति का विकास एक व्यापक विरोधाभास को उजागर करता है। तकनीकी क्षमता बढ़ी है, पर शासन प्रणाली पीछे रह गई है। मांग बढ़ रही है, जबकि प्राकृतिक सीमाएं सीमित हो रही हैं, जिससे पारिस्थितिक आधार कमजोर पड़ रहे हैं। इस परिप्रेक्ष्य में नदियां दर्पण भी हैं और चेतावनी भी। नदी संसाधनों पर दबाव बढ़ेगा।

वैश्विक आंकड़े इस स्थिति की गंभीरता को स्पष्ट करते हैं। लगभग 60 प्रतिशत ताजे जल का प्रवाह 310 अंतरराष्ट्रीय नदी बेसिनों से होकर गुजरता है, जिससे अरबों लोग साझा जल प्रणालियों पर निर्भर हैं। विश्व जल विकास रिपोर्ट 2024 के अनुसार आज भी लगभग 2.2 अरब लोगों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध नहीं है। यह सिर्फ अस्थायी कमी का संकेत भर नहीं है। यह एक ऐसा संरचनात्मक असंतुलन है जो लगातार गहराता जा रहा है। संघर्ष के संकेत इस तस्वीर को और स्पष्ट करते हैं। पैसिफिक इंस्टीट्यूट के आंकड़ों के अनुसार जल-संबंधी विवाद की घटनाएं 2022 में 235 थीं जो 2024 में 400 से अधिक हो गईं। इनमें बांध निर्माण पर टकराव से लेकर युद्ध के दौरान जल संरचनाओं को निशाना बनाने तक शामिल है।


12.

कोल गैसीफिकेशन परियोजनाओं के लिए प्रोत्साहन योजना को कैबिनेट मंजूरी जल्द

कोयला या कोल - गैसीफिकेशन परियोजनाओं को - बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय कैबिनेट - जल्द ही 37,500 करोड़ रुपये की नई प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दे सकती है। इन परियोजनाओं का - उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन को - बढ़ावा देना और आयात पर निर्भरता को कम करना है। सूत्रों के अनुसार, इसके लिए कोयला मंत्रालय ने पहले ही एक कैबिनेट नोट तैयार कर लिया है।


13.

राखीगढ़ी में सोने का लाकेट, मनके व चर्ट बाट मिले, विकसित व्यापार और शिल्प के प्रमाण

हरियाणा में हांसी जिले के राखीगढ़ी में जारी उत्खनन के दौरान सोने का लाकेट, बड़ी संख्या में सोने के मनके और चर्ट पत्थर से बने बाट प्राप्त हुए हैं। इन अवशेषों को हड़प्पा काल में आभूषण निर्माण, धातु उपयोग और व्यापारिक व्यवस्था के विकसित होने के प्रमाण के रूप में देखा जा रहा है। उत्खनन में पहली बार इस प्रकार का लाकेट मिला है, जिसे कीमती पत्थर पर सोने की परत चढ़ाकर तैयार किया गया है। टीला नंबर दो और पांच से मिले मनकों और लाकेट से यह माना जा रहा है कि सोने का उपयोग सीमित नहीं था। खोदाई में रोहरी चर्ट से बने बाट भी मिले हैं, जो वर्तमान पाकिस्तान क्षेत्र में पाए जाते हैं।


14.

होर्मुज गतिरोध के बीच ओपेक + देशों ने तेल उत्पादन बढ़ाने पर जताई सहमति

होर्मुज जलडमरूमध्य में जारी गतिरोध और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच तेल उत्पादक देशों के संगठन ओपेक और ओपेक ने वैश्विक ऊर्जा बाजार को स्थिर रखने के लिए उत्पादन बढ़ाने पर सहमति जताई है। समूह के प्रमुख उत्पादक देशों ने जून से तेल उत्पादन में बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है, ताकि आपूर्ति संबंधी चिंताओं को

कम किया जा सके।


15.

एफ-35 और एफ-15आइए लड़ाकू विमान खरीदेगा इजरायल

इजरायल की मंत्रिमंडलीय खरीद समिति ने लाकहीड मार्टिन और बोइंग से एफ-35 और एफ-15आइए उन्नत लड़ाकू विमानों के दो नए स्क्वाडून खरीदने की योजना को अंतिम मंजूरी दे दी है। यह सौदा कई अरब डालर का है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह सौदा इजरायल की सेना को मजबूत करने एवं पूर्व तैयारी को और पुख्ता करने की 119 अरब डालर की योजना का पहला कदम है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि बढ़े हुए रक्षा बजट का अधिकतर हिस्सा इजरायल में ही गोला-बारूद बनाने पर खर्च होगा, ताकि अन्य देशों पर निर्भर न रहना पड़े।


16.

पांच साल के प्रयास के बाद आस्ट्रेलिया से लौटै 11 पुरावशेष

भारत अपनी सांस्कृतिक जड़ों को मजबूती देने और विदेश में तस्करी कर ले जाई गई प्राचीन अमूल्य धरोहरों को वापस लाने में ऐतिहासिक सफलता हासिल कर रहा है। पिछले एक दशक में देश की मजबूत कूटनीति के कारण अनेक प्राचीन मूर्तियां और कलाकृतियां अपने देश लौट आई हैं। ताजा मामले में आस्ट्रेलिया से 11 पुरावशेष लौटे हैं। इनमें करीब 2500 साल पुराने तीन पुरावशेष भी शामिल हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के पुराना किला स्थित कार्यालय में इन पुरावशेषों को रखा गया है। इन्हें वापस लाने के लिए पांच साल से प्रयास चल रहे थे। इन्हें मिलाकर 2014 से अब तक कुल 642 से अधिक प्राचीन कलाकृतियां और मूर्तियां विदेश से वापस लाई जा चुकी हैं। इनमें से अकेले 2020 से 2024 के बीच ही 610 धरोहरें वापस लौटी हैं।


17.

वाइड फील्ड टेलीस्कोप होगा हाईटेक, आसान होगी अंतरिक्ष में खोज की राह

नैनीताल स्थित आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) अपनी 2012 में स्थापित वाइड फील्ड टेलीस्कोप को आधुनिक तकनीक से लैस करने जा रहा है। इस पहल से अंतरिक्ष में मौजूद ग्रह-नक्षत्रों, कृत्रिम उपग्रहों व अंतरिक्ष कचरे की निगरानी पहले से अधिक प्रभावी हो सकेगी। यह परियोजना इसरो के सहयोग से 'नेत्र मिशन' के तहत पूरी की जा रही है।


footer image

The most trusted learning platform on your phone

With our training programs, learning online can be a very exciting experience! Take the next step toward achieving your professional and personal objectives

app-storeplay-store
logo
Khan Global Studies Pvt. Ltd. 5th Floor,
A13A, Graphix 1 Tower B, Sector 62,
Noida, Uttar Pradesh 201309

Course Related Query:

Ask Your DoubtsStore Related Query:store@khanglobalstudies.com

Get Free Academic Counseling & Course Details

KGS best learning platform

About Khan Global Studies

We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.


What Makes Us Different

Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.

Copyright 2026 KhanGlobalStudies

Have a question?

Get Free academic Counseling & Course Details

floatButton