KGS

All Exams

Explore All Exams at KGS

All Exams
News Highlights made simple.

News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

JANSATTA

1.

वातानुकूलन से गहराता पर्यावरण संकट

भारत में भी फ्रांस की तर्ज पर वाणिज्यिक परिसरों, सरकारी दफ्तरों और हवाईअड्डों के लिए एसी के तापमान की न्यूनतम सीमा अनिवार्य रूप से 24 डिग्री सेल्सियस तय की जानी चाहिए, ताकि बिजली ग्रिड पर पड़ने वाले दबाव को कम किया जा सके। फ्रांस अपनी चूना पत्थर की दीवारों पर भरोसा करता है, जो गर्मी को अंदर आने से रोकती हैं। भारत को अपने 'ऊर्जा संरक्षण भवन कोड' को स्थानीय स्तर पर कड़ाई से लागू करना होगा। इमारतों की दिशा को धूप के हिसाब से तय करना, छतों पर हल्के रंग के कूल-रूफ पेंट लगाना और खोखली ईंटों का उपयोग करना जैसी तकनीकों से घरों के अंदरूनी तापमान को प्राकृतिक रूप से नियंत्रित किया जा सकता है। 


2.

खतरे में प्रवासी पक्षियों की तीन सौ प्रजातियां

प्रवासी पक्षी केवल मौसम बदलने का संकेत नहीं देते, बल्कि वे महाद्वीपों, महासागरों और पारिस्थितिकी तंत्रों को जोड़ने वाली प्रकृति की सबसे मजबूत जीवंत कड़ी हैं। नए एक वैश्विक अध्ययन ने चेतावनी दी है कि दुनिया के 51 फीसद प्रवासी पक्षियों की आबादी लगातार घट रही है, जबकि करीब तीन सौ प्रजातियां विलुप्त होने के कगार पर पहुंच चुकी हैं। प्रवासी पक्षियों की 3,380 से अधिक प्रजातियों में से 51 फीसद प्रवासी पक्षियों की आबादी लगातार घट रही है, जबकि करीब तीन सौ प्रजातियां विलुप्त होने के कगार पर पहुंच चुकी हैं। यह अध्ययन 'जार्जटाउन यूनिवर्सिटी', 'स्मिथसोनियन नेशनल जू एंड कंजर्वेशन बायोलाजी इंस्टीट्यूट' के साथ दुनिया भर के पक्षी वैज्ञानिकों के सहयोग से किया गया है।


3.

अचानक क्यों बढ़ रही हैं इसरो की चुनौतियां

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 23 जुलाई को संसद में बताया कि भारत में अंतरिक्ष क्षेत्र में काम करने वाले नवउद्यम की संख्या 2014 में एक थी। वर्ष 2026 तक ऐसी कंपनियों की संख्या बढ़कर चार सौ हो गई है। निजी वित्तपोषण भी 2021-22 में 100.5 मिलियन डालर से बढ़कर 618.5 मिलियन डालर हो गया है। सरकार ने 2023 में नई अंतरिक्ष नीति बनाई, जिससे निजी क्षेत्र को बढ़ावा मिला। निजी कंपनियों में स्काईरूट एअरोस्पेस, अग्निकुल कासमास, एस्ट्रोबेस, पिक्सेल, बेलाट्रिक्स एअरोस्पेस, ध्रुव स्पेस और दिगंतारा आदि हैं, जो छोटे उपग्रह बनाने या प्रक्षेपण के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। स्काईरूट और अग्निकुल मांग के अनुरूप सिर्फ दो दिनों में छोटे उपग्रह प्रक्षेपित करने की सेवा दे सकते हैं। सरकार का उद्देश्य है कि भारतीय अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था आठ अरब डालर से बढ़ाकर 2033 तक 44 अरब डालर तक पहुंच जाए।


4.

एमपीसी की बैठक शुरू, रेपो दर में बदलाव के आसार कम

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआइ) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिन की बैठक सोमवार को शुरू हो गई। वैश्विक अनिश्चितताओं और मुद्रास्फीति से जुड़े जोखिमों के बने रहने के बीच अधिकतर विशेषज्ञों का मानना है कि छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति घरेलू अर्थव्यवस्था की मजबूत स्थिति के बावजूद सतर्क रुख अपनाएगी। समिति द्वारा नीतिगत रेपो दर में कोई बदलाव नहीं करने की उम्मीद की जा रही है। केंद्रीय बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक के फैसलों की घोषणा पांच अगस्त को करेंगे। 


5.

कुल अंगदान में गुर्दा और यकृत का हिस्सा 97 फीसद

देश में हो रहे कुल अंगदान का 97 फीसद से अधिक का हिस्सा गुर्दा व यकृत अंग का है। जबकि अन्य अंगों का हिस्सा केवल ढाई फीसद के करीब है। इस साल मृत शरीर से मिले अंग का आंकड़ा 17 फीसद के करीब रहा है। पिछले साल के मुकाबले इस साल कुल अंगदान में करीब छह फीसद का इजाफा दर्ज किया गया है। राष्ट्रीय अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (एनओटीटीओ) ने 16वां भारतीय अंगदान दिवस (आइओडीडी) मनाया। इस दौरान अंगदान करने वाले लोग या उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि अंगदान करुणा की सर्वोच्च अभिव्यक्ति है, यह अंतिम चरण के अंग विफलता से जूझ रहे लोगों को जीवन का एक दूसरा मौका देता है।


6.

अब 'नौरू' नहीं 'नाओएरो' के नाम से जाना जाएगा

प्रशांत महासागर में स्थित द्वीप राष्ट्र नौरू ने आधिकारिक तौर पर अपना नाम बदलकर नाओएरो गणराज्य कर लिया है, और अपने पारंपरिक नाम पर वापस लौट आया है। देश का कहना है कि यह कदम राष्ट्रीय पहचान और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है। नौरू की संसद ने देश का नाम बदलने के लिए मई में एक संवैधानिक संशोधन पारित किया था, जिसके तहत शुरू में राष्ट्रीय जनमत संग्रह की योजना बनाई गई थी।


7.

बैंकाक में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय का विदेशी अध्ययन केंद्र खुलेगा

भारत और थाईलैंड के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को नई मजबूती देते हुए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय और थाईलैंड के सिल्पकार्न विवि के बीच सोमवार को बैंकाक में एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। समझौते के तहत सिल्पकार्न विश्वविद्यालय के संस्कृत अध्ययन केंद्र को केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के विदेशी अध्ययन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।


Khan Global Studies App

The most trusted learning platform on your phone

With our training programs, learning online can be a very exciting experience. Take the next step toward achieving your professional and personal objectives.

Download on the App StoreGet it on Google Play
KGS learning dashboard and mobile application
logo
Khan Global Studies Pvt. Ltd. 5th Floor,
A13A, Graphix 1 Tower B, Sector 62,
Noida, Uttar Pradesh 201309

Course Related Query:

Ask Your DoubtsStore Related Query:store@khanglobalstudies.com

Get Free Academic Counseling & Course Details

KGS best learning platform

About Khan Global Studies

We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.


What Makes Us Different

Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.

©Copyright 2026 KhanGlobalStudies