KGS

All Exams

Explore All Exams at KGS

All Exams
News Highlights made simple.

News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

JANSATTA

1.

धरती का तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है

वैश्विक तापमान (ग्लोबल वार्मिंग) को लेकर संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट ने दुनिया के सामने एक गंभीर तस्वीर पेश की है। इसके मुताबिक दुनिया कुछ वर्षों में 1.5 डिग्री सेल्सियस की उस सीमा को पार कर जाएगी, जिसे जलवायु परिवर्तन के खतरनाक प्रभावों को सीमित करने के लिए तय किया गया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि सबसे महत्त्वाकांक्षी जलवायु प्रयासों की स्थिति में भी वैश्विक तापमान इस सदी के मध्य तक करीब 1.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।


2.

सोन चिड़िया के संरक्षण के लिए दक्कन में 16 अहम क्षेत्रों की पहचान

देश के दक्कन क्षेत्र में गंभीर रूप से लुप्तप्राय सोन चिड़िया के संरक्षण के लिए 16 अहम क्षेत्रों की पहचान की गई है। सोन चिड़िया को 'गोडावण' और 'ग्रेट इंडियन बस्टर्ड' जैसे नामों से भी जाना जाता है। देहरादून स्थित भारतीय वन्यजीव संस्थान के शोधकर्ताओं का कहना है कि दक्कन का इलाका भारत का एक अर्ध-शुष्क क्षेत्र है, जहां देश के अन्य हिस्सों की तुलना में काफी कम बारिश होती है और यही वजह है कि यह सोन चिड़िया के लिए उपयुक्त है।


3.

बाघ संरक्षण और पर्यावरण की सुरक्षा

देश में बाघों के संरक्षण को लेकर सरकार की ओर से कई कार्यक्रम और योजनाएं शुरू की गई हैं, लेकिन धरातल पर इनका असर अपेक्षा के अनुरूप देखने को नहीं मिल रहा है। इसका एक कारण इस वन्य प्राणी को लेकर मानव समाज में सकारात्मक दृष्टिकोण का अभाव है। जबकि सच तो यह है कि बाघ हमारे पर्यावरण और प्रकृति के लिए ही नहीं, बल्कि मानव जीवन के अस्तित्व के लिए भी उपयोगी हैं। ये जीव पारिस्थितिकी तंत्र के संतुलन की एक महत्त्वपूर्ण कड़ी हैं, क्योंकि आहार जगत में इन्हें शिकारी के रूप में सर्वोच्च स्थान प्राप्त है।


4.

बाघ बहुल क्षेत्र बहुमूल्य प्राकृतिक पूंजी : भूपेंद्र यादव

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने बुधवार को कहा कि बाघ बहुल क्षेत्र बहुमूल्य प्राकृतिक पूंजी का प्रतिनिधित्व करते हैं जो जल सुरक्षा, कार्बन पृथक्करण, जलवायु विनियमन, जैव विविधता संरक्षण और आजीविका के लिए सहायता जैसी महत्त्वपूर्ण पारिस्थितिकी तंत्रीय सेवाएं प्रदान करते हैं। 'प्रोजेक्ट टाइगर' के तहत भारत की बाघ संरक्षण यात्रा के बारे में बात करते हुए यादव ने कहा कि बाघों का अस्तित्व जंगलों, घास के मैदानों, नदियों, वन्यजीव गलियारों और स्थानीय समुदायों की स्थिति से गहराई से जुड़ा हुआ है। 


5.

सरकार ने जीडीपी अनुमान का किया बचाव, कहा

वृद्धि दर बढ़ाने के लिए नहीं बदली गई गणना की पद्धति

सांख्यिकी मंत्रालय ने हाल में जारी आर्थिक वृद्धि के अनुमानों की पद्धति का बुधवार को बचाव करते हुए कहा कि पिछले साल के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में संशोधन और विभिन्न मूल्य सूचकांकों में अंतर अद्यतन आंकड़ों तथा अनुमान लगाने की बेहतर तकनीकों को दर्शाते हैं, न कि यह मुख्य वृद्धि दर को कृत्रिम रूप से बढ़ाने का प्रयास है।


6.

जापानी एजंसी जेसीआर ने भारत की सावरेन रेटिंग बढ़ाई

जापान की साख निर्धारण एजंसी जेसीआर ने बुधवार को स्थिर परिदृश्य के साथ भारत की रेटिंग एक पायदान बढ़ाकर 'ए-' कर दी। एजंसी ने रेटिंग बढ़ाने के पीछे भारत की 'मजबूत' आर्थिक वृद्धि और वित्तीय स्थिति में सुधार को प्रमुख कारण बताया।  


7.

'भारत के डेटा सेंटर उद्योग में 200 अरब डालर के निवेश की संभावना'

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि सरकार को उम्मीद है कि डेटा सेंटर क्षेत्र में निवेश करीब 200 अरब डालर तक पहुंच सकता है। यह भारत की तेजी से बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्था और कृत्रिम मेधा पारिस्थितिकी तंत्र से पैदा हुई व्यापक संभावनाओं को दर्शाता है।


8.

जल शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा

बांधों से गाद निकालने की प्रक्रिया नियमित बनाई जाए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांधों और जल संरचनाओं की क्षमता और सुरक्षा को मजबूत करने के लिए गाद निकालने (डी-सिल्टिंग) की प्रक्रिया को नियमित कार्यक्रम बनाने पर जोर दिया है। उन्होंने इसके लिए स्पष्ट मानदंड और मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करने की आवश्यकता बताई।


9.

भारत-अफगानिस्तान ने द्विपक्षीय व्यापार मजबूत करने की जताई प्रतिबद्धता

भारत-अफगानिस्तान ने द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग को मजबूत करने के उपायों सहित व्यापार सुगमता की समीक्षा की। भारत-अफगानिस्तान की बैठक में दोनों पक्षों ने व्यापार, वाणिज्य और निवेश संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताते हुए संवाद कायम रखने पर सहमति जताई। 


10.

संयुक्त राष्ट्र परियोजना के तहत 42 हजार सफाई मित्र बने जलवायु प्रहरी

विश्व पर्यावरण दिवस 2026 पर शुरू किए गए 'प्लैनेट स्टार्ट्स विद पीपल' अभियान के तहत इन कामगारों को जलवायु परिवर्तन की कहानी के केंद्र में लाने का प्रयास किया जा रहा है। ये वे लोग हैं जो पहले से ही पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ विकास में योगदान दे रहे हैं, लेकिन अक्सर उनकी भूमिका नजरअंदाज कर दी जाती है। यूएनडीपी की भारत में प्रतिनिधि एंजेला लुसिगी ने एजंसी से कहा कि यह अभियान इस बात को रेखांकित करता है कि जलवायु कार्रवाई की शुरुआत स्थानीय स्तर पर लोगों से होती है और कचरा कामगार इसका सबसे अच्छा उदाहरण हैं, क्योंकि वे रोजाना कचरे को अलग करने और पुनर्चक्रण का काम करते हैं, लेकिन उन्हें अक्सर जलवायु संरक्षण के योद्धाओं के रूप में नहीं देखा जाता। 


11.

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे संरा प्रमुख एंतोनियो गुतारेस

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस इसी महीने नई दिल्ली में होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। भारत इस वर्ष ब्रिक्स (दुनिया की प्रमुख उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं और विकासशील देशों का संगठन) की अध्यक्षता कर रहा है। नई दिल्ली के भारत मंडपम में 12-13 सितंबर को 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।


12.

सेशेल्स भारत और के बीच अटूट संबंध रहे हैं : बिरला

भारत और सेशेल्स के बीच गहरी और अटूट मित्रता के बारे में बात करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सेशेल्स की स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ के साथ-साथ दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की 50वीं वर्षगांठ पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत और सेशेल्स के संबंध सदियों पुराने सभ्यतागत संबंध हैं जो जीवंत भारतीय प्रवासी समुदाय द्वारा पोषित और दोनों देशों के लोगों के आपसी स्नेहपूर्ण संबंधों पर आधारित हैं।


Khan Global Studies App

The most trusted learning platform on your phone

With our training programs, learning online can be a very exciting experience. Take the next step toward achieving your professional and personal objectives.

Download on the App StoreGet it on Google Play
KGS learning dashboard and mobile application
logo
Khan Global Studies Pvt. Ltd. 5th Floor,
A13A, Graphix 1 Tower B, Sector 62,
Noida, Uttar Pradesh 201309

Course Related Query:

Ask Your DoubtsStore Related Query:store@khanglobalstudies.com

Get Free Academic Counseling & Course Details

KGS best learning platform

About Khan Global Studies

We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.


What Makes Us Different

Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.

©Copyright 2026 KhanGlobalStudies