Explore All Exams at KGS

All Exams
Explore All Exams at KGS
Khan Sir Courses
Geography I Polity I History | World Map I Indian Map I Economics I Biology
UPSC & State PSC
UPSC I BPSC I UP-PSC I MP-PSC
State Exams
UP I Bihar I MP | Rajasthan
NEET | JEE | CUET
NEET | JEE | CUET
Defence Exams
NDA I CDS I CAPF I AFCAT I SSB I Agniveer
Police Exams
UP SI | Bihar SI | Delhi Police | UP Constable
SSC Exams
CGL I CPO I CHSL I MTS I SSC GD I Delhi Police
Foundation Courses
Physics I Chemistry I Biology I History I Geography I Polity I NCERT I Math I English | Map I Reasoning
Railway Exams
RRB | RPF
Teaching Exams
TET | Teaching | UGC
Banking Exams
SBI | RBI | IBPS
Engineering Exams
Civil | Electrical | Mechanical
UGC NET
UGC NET/JRF
News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies
1.
चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 7.8 प्रतिशत की विकास दर पर देश के अंदर विपक्ष भले सवाल खड़े कर रहा है, लेकिन जापान की रेटिंग एजेंसी जेसीआर ने भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करार देते हुए इसकी क्रेडिट रेटिंग बढ़ा दी है। विभिन्न मजबूत आर्थिक सूचकांक और अनुकूल निवेश नीति को देखते हुए जेसीआर ने भारत की रेटिंग एक पायदान बढ़ाकर 'ए-' कर दी। इससे पहले भारत की रेटिंग ट्रिपल बी प्लस (बीबीबी प्लस) थी।
2.
भारत और अजरबैजान के बीच द्विपक्षीय संबंधों की समस्या यह है कि इनके बीच किसी बात पर सीधी दुश्मनी नहीं है, लेकिन दोनों देश एक दूसरे के दुश्मनों के दोस्त हैं। अजरबैजान पाकिस्तान का समर्थन करता है, जबकि भारत की आर्मेनिया के साथ दोस्ती हाल के वर्षों में लगातार मजबूत हो रही है। पिछले हफ्ते एससीओ बैठक के दौरान भी आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पाशिनयान के साथ मुलाकात हुई थी। भारत को यह बात बहुत ही नागवार गुजरी थी कि अजरबैजान ने पिछले वर्ष आपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान का खुला समर्थन किया था। अजरबैजान ने भारत की तरफ से पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर किए गए हमलों की निंदा की थी। इसके पहले जब अजरबैजान व आर्मेनिया में नागार्नो-काराबाख सीमा पर युद्ध हुआ था तो पाकिस्तान ने तुर्किये के साथ मिलकर अजरबैजान की मदद की थी। पाकिस्तान व तुर्किये, अजरबैजान के साथ मिलकर मध्य एशिया में इस्लामिक देशों की शक्ति प्रदर्शित करने की मंशा भी रखते हैं।
3.
सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को तीन सप्ताह के भीतर एक स्थिति रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देने का निर्देश दिया, जिसमें जिला और राज्य उपभोक्ता आयोगों में रिक्तियों को उजागर किया गया है। न्यायालय ने यह भी कहा कि "कोई न्यायाधिकरण केवल संक्रमण के कारण गैर-कार्यात्मक नहीं होना चाहिए"।
4.
कुत्ते के काटने पर अस्पताल में टीका लगवा देने से ही रेबीज से बचाव की जिम्मेदारी पूरी नहीं होगी। केंद्र सरकार ने शहरों को रेबीज मुक्त बनाने के लिए नई व्यवस्था बनाई है। किसी शहर को रेबीज मुक्त तभी घोषित किया जाएगा, जब वहां लगातार तीन वर्ष तक कुत्ते से फैलने वाले रेबीज से किसी की भी मौत नहीं होगी। साथ ही हर साल शहर के कम से कम 70 प्रतिशत कुत्तों का टीकाकरण जरूरी होगा। डाग बाइट पर नियंत्रण का काम अब तक कई विभागों में बंटा हुआ था, जिससे जवाबदेही तय करना मुश्किल होता था।
5.
आरबीआइ की विशेष डालर-रुपया विदेशी मुद्रा अदला-बदली सुविधा के तहत भारत ने 127.23 अरब डालर की विदेश मुद्रा प्रवासी (एफसीएनआर-बी) जमा राशि जुटाई है। अनिवासी भारतीयों ने इस योजना के प्रति रुचि दिखाई, जिससे योजना को समय से एक महीने पहले 31 अगस्त को बंद कर दिया गया। आरबीआइ ने वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता के बीच देश की बाह्य क्षेत्र की स्थिति मजबूत करने और विदेशी मुद्रा नकदी बनाए रखने के प्रयासों के तहत आठ जून को इन उपायों का एलान किया था।
6.
रूस गुप्त रूप से ईरान को अत्याधुनिक सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलें बनाने में मदद कर रहा है। इसे मास्को से तेहरान तक रणनीतिक मिलिट्री टेक्नोलाजी के सबसे अहम ट्रांसफर में से एक माना जा रहा है। फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, सी430एल कोडनेम वाला यह प्रोग्राम 2023 में शुरू हुआ था और इसमें रूस के कुछ सबसे अनुभवी मिसाइल विशेषज्ञ शामिल हैं। इस प्रोग्राम का मकसद ईरान को रैमजेट प्रोपल्शन सिस्टम बनाने में मदद करना है, जिससे क्रूज मिसाइलें आवाज की गति से कई गुना तेजी से चल सकेंगी।
7.
शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) ने वर्ष 2026-27 के लिए पर्यटन और सांस्कृतिक राजधानी के रूप में पाकिस्तान का सांस्कृतिक केंद्र अब लाहौर को नामित किया है। यह निर्णय किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में एससीओ के प्रमुखों की 26वीं बैठक में घोषित किया गया, जिसमें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी शामिल हुए।
8.
तेलंगाना में अद्भुत नक्काशियों और वास्तु धरोहर के लिए प्रसिद्ध 'प्राचीन गोंलाला गुड़ी मंदिर' को भारत सरकार ने राष्ट्रीय महत्व के स्मारक के रूप में अधिसूचित किया है। यह मंदिर यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल काकतीय रुद्रेश्वर (रामप्पा) मंदिर के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। काकतीय काल का "त्रिकुटालय" रामप्पा मंदिर यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है।

Course Related Query:
Ask Your DoubtsStore Related Query:store@khanglobalstudies.comNEET | JEE | CUET
NCERT Books
Resources
We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.
Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.