Explore All Exams at KGS

All Exams
Explore All Exams at KGS
Khan Sir Courses
Geography I Polity I History | World Map I Indian Map I Economics I Biology
UPSC & State PSC
UPSC I BPSC I UP-PSC I MP-PSC
State Exams
UP I Bihar I MP | Rajasthan
NEET | JEE | CUET
NEET | JEE | CUET
Defence Exams
NDA I CDS I CAPF I AFCAT I SSB I Agniveer
Police Exams
UP SI | Bihar SI | Delhi Police | UP Constable
SSC Exams
CGL I CPO I CHSL I MTS I SSC GD I Delhi Police
Foundation Courses
Physics I Chemistry I Biology I History I Geography I Polity I NCERT I Math I English | Map I Reasoning
Railway Exams
RRB | RPF
Teaching Exams
TET | Teaching | UGC
Banking Exams
SBI | RBI | IBPS
Engineering Exams
Civil | Electrical | Mechanical
UGC NET
UGC NET/JRF
News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies
1.
युद्ध का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। युद्ध का परिणाम अब आधुनिक तकनीक में क्षमता से तय हो रहा है। देश की तीनों सेनाएं को भविष्य के युद्ध की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार करने के लिए चौथा 'फ्यूचर वारफेयर कोर्स' (भविष्य की युद्ध-शैली से जुड़ा कोर्स) तीन अगस्त से शुरू होने जा रहा है। इसमें भू-राजनीतिक घटनाक्रम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ), क्वांटम टेक्नोलाजी, और साइबर, काग्निटिव वारफेयर जैसे कई तरह के विषय शामिल हैं। काग्निटिव वारफेयर आधुनिक युद्ध है जिसमें दुश्मन बंदूकों या बमों के बजाय मानव मस्तिष्क (दिमाग) को निशाना बनाता है। इसमें लोगों के सोच, भावनाओं, और फैसलों को गलत जानकारी, इंटरनेट मीडिया और तकनीक के जरिये बदला जाता है।
2.
मध्य प्रदेश के सतपुड़ा बाघ अभयारण्य और महाराष्ट्र के मेलघाट बाघ अभयारण्य के बीच स्थित बाघ गलियारे (टाइगर कारिडोर) में 200 हेक्टेयर से अधिक वन भूमि को प्रभावित करने वाली एक रेल लाइन परियोजना को राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की स्थायी समिति (एससी-एनबीडब्ल्यूएल) ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। एससी-एनबीडब्ल्यूएल ने जबलपुर स्थित राज्य वन अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक अध्ययन के आधार पर शमन उपाय अपनाने समेत कई शर्तों के साथ परियोजना को मंजूरी देने की सिफारिश की है। परियोजना की वन्यजीव संरक्षण प्रबंधन रिपोर्ट के अनुसार, प्रस्तावित रेल लाइन सतपुड़ा-मेलघाट बाघ गलियारे के दो स्थानों और पारिस्थितिक दृष्टि से महत्वपूर्ण सतपुड़ा-पेंच-मेलघाट परिदृश्य के पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील क्षेत्र को प्रभावित करेगी।
3.
मूलचंद स्थित लाजपत भवन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व लोक सेवक मंडल के अध्यक्ष रहे गोपबंधु दास की प्रतिमा का सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अनावरण करेंगी। लोकसेवक मंडल एक प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था है, जिसकी स्थापना महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लाला लाजपत राय ने समाज के गरीब, वंचित, अशिक्षित एवं पिछड़े वर्गों के उत्थान के उद्देश्य से की थी। लाला लाजपत राय के आग्रह पर न केवल वे संस्था से जुड़े, बल्कि देश व समाज के उत्थान में अभूतपूर्व योगदान दिया।
4.
बुंदेलखंड की महत्वाकांक्षी केन-बेतवा लिंक परियोजना से मध्य प्रदेश के जंगलों में वन्य जीवों के आवास और प्राकृतिक गलियारों (कारिडोर) में भी बदलाव होने लगा है। दरअसल, इस नदी जोड़ो परियोजना के लिए वनों की कटाई शुरू होने से बाघ नए और सुरक्षित क्षेत्रों की तलाश कर रहे हैं। पन्ना टाइगर रिजर्व से आगे सतना वनमंडल के बरौंधा रेंज में बाघों की गतिविधियां बढ़ गई हैं। यहां करीब दो से तीन वर्ष की एक बाघिन अपने शावक के साथ जबारिन घाटी के आसपास देखी गई है। यह इसलिए सकारात्मक है, क्योंकि बरौंधा का यह क्षेत्र पन्ना और संजय टाइगर रिजर्व के बीच महत्वपूर्ण वन कारिडोर माना जाता है। ऐसे में, वन्य जीव विशेषज्ञ मान रहे हैं कि इससे मध्य प्रदेश में बरौंधा नए टाइगर-स्पाट के रूप में पहचान बना सकता है।
5.
प्रधानमंत्री ने नशे की लत की समस्या से निपटने के लिए 'विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा संकल्प अभियान' की जो शुरुआत की, वह समय की मांग है। इस अभियान को देश भर में जनभागीदारी आंदोलन के रूप में शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य देश के युवाओं को नशे की लत के खिलाफ एक साथ मिलकर प्रयत्न करने के लिए एकजुट करना है। इस अभियान का उद्देश्य केवल युवाओं को नशा मुक्त भारत के अभियान में योगदान के लिए प्रोत्साहित करना ही नहीं, बल्कि विकसित भारत के लक्ष्य को समर्थन देना भी है।
6.
गुजरात के अनेक हिस्सों और असम समेत देश के कई हिस्सों में बाढ़ का भयावह प्रकोप देखा जा रहा है। लगभग प्रत्येक वर्ष इस आपदा के कारण बड़ी संख्या में लोग जान माल का नुकसान झेलते हैं। अनेक लोग घर से बेघर हो जाते हैं, जीवन तबाह हो जाता है, अपने सदा सदा के लिए बिछड़ जाते हैं। जीवन भर की टीस ये बाढ़ लोगों को देती है। वहीं दूसरी ओर इस मानसून के समय में भी देश का दूसरा भाग सूखे से ग्रसित रहता है। देश के कई क्षेत्रों में अब तक सामान्य से बहुत कम बारिश हुई है। यह कहीं न कहीं यह इस बात को प्रतिबिंबित करता है कि हमने जल प्रबंधन के संदर्भ में अभी सफलता हासिल नहीं की है। बात मानसून की वर्षा को सहेजने में अथवा जलस्तर नीचे जाने की हो, हर क्षेत्र में हम पीछे ही होते जा रहे हैं।
7.
मुद्रास्फीति के बढ़ते जोखिमों और विदेशी मुद्रा जमा योजना पर रुख को लेकर प्रतीक्षा के बीच आरबीआइ अपनी अगस्त की मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो रेट को यथावत रख सकता है। देश के 10 प्रमुख अर्थशास्त्रियों और विभिन्न कंपनियों के वित्तीय प्रमुखों के एक सर्वे में ज्यादातार का अनुमान है कि केंद्रीय बैंक भू-राजनीतिक तनाव, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और असमान मानसून से मुद्रास्फीति के बढ़ते जोखिमों के बीच आक्रामक रुख अपनाते हुए अपनी नीतिगत स्थिति को 'तटस्थ' बनाए रखेगा।
8.
जुलाई 2026 में भारत की बिजली खपत में लगभग 11 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर्ज की गई, जबकि मानसून के बावजूद कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने कोयला उत्पादन और आपूर्ति में उल्लेखनीय प्रदर्शन करके बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई है। साथ ही सौर ऊर्जा क्षेत्र में भी ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई। देश की स्थापित सौर क्षमता मैं पिछले एक दशक में 50 गुना वृद्धि हुई है और भारत सालाना क्षमता वृद्धि के मामले में अमेरिका को पीछे छोड़कर दुनिया का दूसरा सबसे तेजी से बढ़ता सौर ऊर्जा बाजार बन गया है।
9.
भारत ने पिछले वित्त वर्ष में चीन के केवल एक एफडीआइ प्रस्ताव को मंजूरी दी, जिसका मूल्य एका करोड़ रुपये था। हालांकि, हांगकांग से आए 610.42 करोड़ रुपये के 13 आवेदनों को मंजूरी दी गई। ये मंजूरियां इसलिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि भारत के साथ भूमि सीमा साझा करने वाले देशों से निवेश के लिए अप्रैल 2020 से पूर्वी सरकारी मंजूरी अनिवार्य कर दी गई है। ऐसा उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआइआइटी) के 'प्रेस नोट 3' के तहत किया गया। यह उपाय कोरोना महामारी के दौरान भारतीय कंपनियों के अधिग्रहणों को रोकने के लिए किया गया था।

Course Related Query:
Ask Your DoubtsStore Related Query:store@khanglobalstudies.comNEET | JEE | CUET
NCERT Books
Resources
We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.
Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.