Explore All Exams at KGS

All Exams
Explore All Exams at KGS
Khan Sir Courses
Geography I Polity I History | World Map I Indian Map I Economics I Biology
UPSC & State PSC
UPSC I BPSC I UP-PSC I MP-PSC
State Exams
UP I Bihar I MP | Rajasthan
NEET | JEE | CUET
NEET | JEE | CUET
Defence Exams
NDA I CDS I CAPF I AFCAT I SSB I Agniveer
Police Exams
UP SI | Bihar SI | Delhi Police | UP Constable
SSC Exams
CGL I CPO I CHSL I MTS I SSC GD I Delhi Police
Foundation Courses
Physics I Chemistry I Biology I History I Geography I Polity I NCERT I Math I English | Map I Reasoning
Railway Exams
RRB | RPF
Teaching Exams
TET | Teaching | UGC
Banking Exams
SBI | RBI | IBPS
Engineering Exams
Civil | Electrical | Mechanical
UGC NET
UGC NET/JRF
News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

1.
वैश्विक अनिश्चितता के बीच रणनीतिक संबंध मजबूत करेंगे भारत और जापान
वैश्विक अनिश्चतता के मौजूदा दौर में भारत के साथ अपने रणनीतिक संबंधों को जापान मजबूत करेगा। जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची बुधवार की शाम को तीन दिवसीय दौरे पर नई दिल्ली पहुंचीं। गुरुवार को वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शिखर वार्ता करेंगी। बीते साल पदभार संभालने के बाद यह भारत की उनकी पहली यात्रा है। ताकाइची की यात्रा से निवेश और नवाचार के अवसरों को बढ़ावा मिलने और सेमीकंडक्टर और महत्त्वपूर्ण खनिजों जैसे क्षेत्रों में आपूर्ति श्रृंखलाओं की आपूर्ति में मदद मिलने की संभावना है।
2.
जेल में 30 दिन रहने पर मंत्रियों को हटाने का विधेयक
जेपीसी संसद सत्र से पहले अंगीकार करेगी
प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या मंत्रियों को हिरासत में रखे जाने पर पद से हटाए जाने के प्रावधान वाले 130वें संविधान संशोधन विधेयक की जांच कर रही संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) 17 जुलाई को अपनी रिपोर्ट को अंगीकार कर सकती है। सूत्रों के अनुसार, विधेयक पर संसद के मानसून सत्र में चर्चा की जाएगी। संसद का मानसून सत्र संभवतः 20 जुलाई से शुरू होगा।
3.
पृथ्वी की कक्षा में 13,000 टन अंतरिक्ष कचरा, साफ करना बनी चुनौती
पृथ्वी की कक्षा में तेजी से अंतरिक्ष कचरा बढ़ रहा है, जिसे साफ करना चुनौती बन रही है। 10 सेंटीमीटर से बड़े कचरे के करीब 36,000 टुकड़े हैं, जबकि इससे छोटे कणों की संख्या करोड़ों में है। अनुमान है कि इस पूरे मलबे का कुल वजन 13,486 टन है। इस मलबे में सबसे बड़ा योगदान अमेरिका, रूस और चीन का है। अंतरिक्ष मलबा इसलिए बेहद खतरनाक है क्योंकि यह लगभग सात किलोमीटर प्रति सैकंड की औसत गति से पृथ्वी की निचली कक्षा में घूम रहा होता है। इतनी तेज गति से होने वाली एक टक्कर किसी उपग्रह को पूरी तरह तोड़ सकती है तथा उससे और भी अधिक अंतरिक्ष मलबा पैदा हो सकता है। यह कचरा अब उन महत्त्वपूर्ण प्रणालियों के लिए खतरा बनता जा रहा है, जिन पर हमारी रोजमर्रा की जिंदगी निर्भर करती है। अंतरिक्ष कचरे से आशय पृथ्वी की कक्षा में मौजूद उन सभी वस्तुओं से है, जिनका अब कोई उपयोग नहीं रह गया है। अंतरिक्ष कचरे का सबसे भयावह रूप 'केसलर सिंड्रोम' कहलाता है। इसमें एक टक्कर से बना कचरा दूसरे कचरे से टकराता है, फिर उससे और मलबा बढ़ता रहता है और यह सिलसिला लगातार चलता रहता है। ऐसी स्थिति में पृथ्वी की कक्षा का कुछ क्षेत्र उपयोग के लायक नहीं रहेगा और आशंका है कि पृथ्वी का अंतरिक्ष से संपर्क तक बाधित हो जाए।
4.
महंगाई से आर्थिक संकट की आहट
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की ओर से हाल में जारी एक रिपोर्ट के आंकड़ों से पता चलता है कि मई 2026 में थोक महंगाई दर में भारी उछाल दर्ज किया गया और यह 9.68 फीसद पर पहुंच गई है। अगर हम इसकी तुलना अप्रैल 2026 से करें, तो तब यह दर लगभग 8.3 फीसद के करीब थी। दरअसल, थोक महंगाई मुख्य रूप से वह दर है, जिस पर थोक बाजार में चीजों की बड़े पैमाने पर खरीद-बिक्री होती है। यानी जब कोई बड़ा कारखना या उत्पादक अपना तैयार माल थोक विक्रेताओं या वितरकों को बेचता है, तो वस्तुओं की कीमतों में जो बदलाव आता है, उसे इसी दर से मापा जाता है। हालांकि आम आदमी सीधे तौर पर थोक बाजार से सामान नहीं खरीदता है, लेकिन अर्थशास्त्र का यह नियम है कि जब थोक में सामान महंगा होता है, तो कुछ ही समय बाद खुदरा बाजार में भी उसी अनुपात में दाम बढ़ जाते हैं। थोक महंगाई आज की कड़वी सच्चाई है, जिसकी आंच कल आम आदमी की रसोई और जेब तक तेजी से पहुंचने वाली है।
5.
जीएसटी संग्रह जून में 14 फीसद बढ़कर 1.95 लाख करोड़ रुपए
माल एवं सेवा कर (जीएसटी) का कुल संग्रह जून में 14 फीसद बढ़कर करीब 1.95 लाख करोड़ रुपए हो गया। आयात और घरेलू आपूर्ति से कर संग्रह में वृद्धि इसकी मुख्य वजह रही। बुधवार को जारी सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली। आंकड़ों के अनुसार, घरेलू लेन-देन से सकल संग्रह 6.5 फीसद बढ़कर लगभग 1.35 लाख करोड़ रुपए हो गया। इसमें केंद्रीय जीएसटी (सीजीएसटी), राज्य जीएसटी (एसजीएसटी) और एकीकृत जीएसटी (आईजीएसटी) क्रमशः 37,376 करोड़ रुपए, 45,116 करोड़ रुपए और 52,282 करोड़ रुपए शामिल हैं।
6.
पश्चिम एशिया तनाव के बीच
भारत का तेल आयात रिकार्ड स्तर पर
भारत ने पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव के बीच जून में प्रतिदिन 49.3 लाख बैरल (बीपीडी) कच्चे तेल का आयात किया, जो उस महीने के लिए अब तक का सबसे अधिक रिकार्ड है। ऊर्जा खुफिया कंपनी केप्लर के आंकड़ों और विश्लेषण से यह जानकारी मिली।
7.
व्यापार समझौते के बीच भारत को अमेरिका से राहत
चार भारतीय कंपनियां प्रतिबंध सूची से बाहर
अमेरिका ने उन चार भारतीय कंपनियों के नाम अपनी प्रतिबंध सूची से हटा दिए हैं, जिन पर रूस के सैन्य-औद्योगिक अड्डे को उन्नत तकनीक और उपकरणों की आपूर्ति करने का आरोप था। इन कंपनियों के नाम अमेरिकी वित्त विभाग के विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय (ओएफएसी) की विशेष रूप से नामित नागरिक और प्रतिबंधित व्यक्तियों (एसडीएन) की सूची से हटा दिए गए हैं।
8.
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मंत्रालय और गूगल में समझौता
केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय और साफ्टवेयर बनाने वाली दिग्गज कंपनी गूगल ने डिजिटल तकनीकों, कृत्रिम बद्धिमत्ता (एआइ), डेटा-आधारित आकड़ों और क्षमता निर्माण की मदद से भारत के पर्यटन स्थलों के प्रचार को मजबूत करने के लिए साझेदारी की है। इस संबंध में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में मंत्रालय और गूगल इंडिया के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया गया। यह समझौता ज्ञापन पर्यटन को डिजिटल माध्यम से बढ़ावा देने, जानकारी साझा करने और पर्यटकों के जुड़ाव को बेहतर बनाने के लिए नयी प्रौद्योगिकियों के इस्तेमाल समेत प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग के लिए एक ढांचा तैयार करता है।
9.
'कई मोचर्चों पर प्रभावी ढंग से संचालित होने वाली सेना बनाना लक्ष्य है'
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने बुधवार को कहा कि भारतीय सेना जंग के लिए हमेशा तैयार और युद्ध का व्यापक अनुभव रखने वाला बल है तथा इसका लक्ष्य एक ऐसी प्रौद्योगिकी युक्त और भविष्य के लिए तैयार सेना बनाना है, जो कई मोचर्चों पर प्रभावी ढंग से संचालित हो सके। उन्होंने इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए 'विजय' शब्द का इस्तेमाल किया। 'विजय' शब्द को अंग्रेजी में लिखे जाने पर इसमें शामिल अक्षरों का अभिप्राय यहां 'वी' से 'विजिलेंस (सतर्कता), आई से इनोवेशन (नवाचार), 'जे' से 'ज्वाइंटनेस' (एकीकृत), 'ए' से 'आत्मनिर्भरता' और 'वाई' से 'योद्धा प्रथम' है। जनरल सेठ ने कहा कि इसके प्रत्येक अक्षर में 'मेरी प्राथमिकताएं' झलकती हैं। जनरल सेठ एक बेहतरीन सैन्य अधिकारी हैं, जिनके नाम पश्चिमी सीमा पर सेना की दो अभियानगत कमान संभालने का विशेष रिकार्ड है।
10.
अमेरिका में सुपरसोनिक उड़ानों की वापसी की तैयारी
अमेरिका ध्वनि की गति से तेज उड़ान भरने वाले 'सुपरसोनिक' विमानों पर पांच दशक से अधिक समय से लागू प्रतिबंध को हटाने की दिशा में कदम उठा रहा है। इसके लिए नए नियमों का प्रस्ताव रखा गया है, जिसमें ऐसे विमानों के संचालन के लिए ध्वनि-आधारित मानक तय किए गए हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजंसी नासा द्वारा प्रायोगिक 'एक्स-59' विमान का सफल परीक्षण किए जाने के बाद अमेरिकी परिवहन विभाग ने मंगलवार को यह पहल की।

Course Related Query:
Ask Your DoubtsStore Related Query:store@khanglobalstudies.comNEET | JEE | CUET
NCERT Books
Resources
We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.
Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.