You're all caught up—no notifications available.
Explore All Exams at KGS

All Exams
Explore All Exams at KGS
Khan Sir Courses
Geography I Polity I History | World Map I Indian Map I Economics I Biology
UPSC & State PSC
UPSC I BPSC I UP-PSC I MP-PSC
State Exams
UP I Bihar I MP | Rajasthan
NEET | JEE | CUET | Boards
NEET | JEE | CUET | Boards
Defence Exams
NDA I CDS I CAPF I AFCAT I SSB I Agniveer
Police Exams
UP SI | Bihar SI | Delhi Police | UP Constable
SSC Exams
CGL I CPO I CHSL I MTS I SSC GD I Delhi Police
Foundation Courses
Physics I Chemistry I Biology I History I Geography I Polity I NCERT I Math I English | Map I Reasoning
Railway Exams
RRB | RPF
Teaching Exams
TET | Teaching | UGC
Banking Exams
SBI | RBI | IBPS
Engineering Exams
Civil | Electrical | Mechanical
UGC NET
UGC NET/JRF
News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

1.
प्रधान न्यायाधीश बीआर गवई ने रविवार को जोर देकर कहा कि वह अभी भी अनुसूचित जातियों (एससी) के लिए आरक्षण में क्रीमी लेयर वालों को शामिल नहीं करने के पक्ष में हैं। उन्होंने कहा कि आरक्षण के मामले में आइएएस अधिकारी के बच्चों की तुलना गरीब खेतिहर मजदूर के बच्चों से नहीं की जा सकती। 2024 में भी उन्होंने कहा था कि राज्यों को एससी-एसटी कोटा में भी क्रीमी लेयर की पहचान करने और उन्हें आरक्षण का लाभ देने से इन्कार करने के लिए एक नीति बनानी चाहिए।
2.
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष वी. नारायणन ने कहा कि चंद्रयान-4 का प्रक्षेपण वर्ष 2028 में होगा, जबकि भारत का पहला मानव अंतरिक्ष यान साल 2027 में ही निर्धारित है। चंद्रयान-4 चंद्रमा से नमूने वापस लाने का प्रयास करेगा और यह भारत का अब तक का सबसे जटिल चंद्र अभियान होगा। वर्तमान में केवल अमेरिका, रूस और चीन ने ही ऐसी क्षमता का प्रदर्शन किया है। इस वित्तीय वर्ष में सात अन्य प्रक्षेपणों की योजना के साथ इसरो विज्ञान, प्रौद्योगिकी और उद्योग क्षमता में तेजी से विस्तार के चरण की तैयारी कर रहा है।
3.
सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यीय संविधान पीठ राष्ट्रपति और राज्यपालों के लिए विधेयकों को मंजूरी देने की समय सीमा तय करने पर इसी सप्ताह फैसला सुना सकती है। पीठ की अगुआई करने वाले प्रधान न्यायाधीश बीआर गवई 23 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। ऐसे में उनके सेवानिवृत्त होने से पहले फैसला आएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सुप्रीम कोर्ट को प्रेसिडेंशियल रेफरेंस भेजकर 14 कानूनी सवालों पर कोर्ट से राय मांगी है। इनमें मुख्य रूप से यही पूछा गया है कि जब संविधान में विधेयकों को मंजूरी देने को लेकर राष्ट्रपति और राज्यपाल के लिए कोई समय सीमा तय नहीं है तो क्या कोर्ट उनके लिए समय सीमा तय कर सकता है। इस मामले में कोर्ट का जो भी फैसला आएगा, उसका पूरे देश और सभी राज्यों पर व्यापक प्रभाव होगा।
4.
चीफ आफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने सशस्त्र बलों के एकीकरण की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा है कि इस प्रक्रिया के दौरान प्रत्येक सेना अपनी विशिष्ट पहचान बनाए रखेगी और एकीकृत कमान में उनकी सर्वोत्तम प्रथाओं को शामिल किया जाएगा। सीडीएस ने शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में हाल में हुए आपरेशन सिंदूर का भी उदाहरण दिया। इस आपरेशन के दौरान तीनों सेनाओं-थलसेना, नौसेना और वायुसेना ने अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया
5.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को फरीदाबाद में उत्तरी क्षेत्रीय परिषद (एनजेडसी) की 32वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे। उत्तरी क्षेत्रीय परिषद में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, चंडीगढ़ शामिल हैं। पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के उपराज्यपालों तथा चंडीगढ़ के प्रशासक के इस बैठक में शामिल होने की संभावना है। -
6.
पहली बार प्रादेशिक सेना में महिलाओं को शामिल किया जा सकता है। सेना पायलट परियोजना के तौर पर प्रादेशिक बटालियनों में महिला कैडरों को शामिल करने पर विचार कर रही है। शुरुआत में उनकी भर्ती कुछ बटालियनों तक ही सीमित रहेगी। इस कदम का उद्देश्य सेना में महिलाओं के लिए धीरे-धीरे और अधिक अवसर खोलना है।
7.
संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) के कार्यवाहक प्रशासक एवं संयुक्त राष्ट्र के अवर महासचिव हाओलियांग शू ने कहा है कि भारत ने यह प्रदर्शित किया है कि आर्थिक विकास और सामाजिक समावेशन एक साथ आगे बढ़ सकते हैं। वह अपनी सफलता की कहानियों को एक अधिक समतापूर्ण विश्व के लिए वैश्विक सबक में बदलने में मदद कर रहा है।
8.
आपरेशन सिंदूर में पाकिस्तानी सेना ने भारत के विरुद्ध बड़ी संख्या में ड्रोन का इस्तेमाल किया था। इसके मद्देनजर भारतीय सेनाएं दुश्मन के ड्रोन के विरुद्ध अपनी क्षमताओं को और मजबूत बना रही हैं। इसके लिए थलसेना और वायुसेना 16 स्वदेशी 'ड्रोन डिटेक्शन एंड इंटरडिक्शन सिस्टम' के आर्डर देने जा रही हैं। यह प्रणाली दो किलोमीटर दूर से दुश्मन के ड्रोन को लेजर बीम से मार गिराने और उन्हें निष्क्रिय करने में सक्षम है।
9.
डिजिटल युग ने हम सभी को अभूतपूर्व गति, सुविधा और संभावनाएं दी हैं। परंतुइसी के साथ व्यक्तिगत अधिकारों, स्वतंत्रता और निजता के सामने नए प्रकार की चुनौतियां भी खड़ी हो गई हैं। ऐसे में स्मार्टफोन, इंटरनेट मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के वर्तमान दौर में व्यक्ति की पहचान, सूचना और स्वतंत्रता को सुरक्षित रखना अत्यंत महत्वपूर्ण हो गया है। हाल ही में एक मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय ने अभिनेत्री और राजनेता जया बच्चन को व्यक्तित्व अधिकारों (पर्सनैलिटी राइट्स) का संरक्षण प्रदान किया है।
10.
सरकारी स्वामित्व वाली बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी देश के विभिन्न स्थानों पर परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने की योजना बना रही है। यह ऊर्जा संयंत्र 700 मेगावाट, 1,000 मेगावाट और 1,600 मेगावाट के होंगे। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एनटीपीसी का लक्ष्य 2047 तक भारत की प्रस्तावित 100 गीगावाट परमाणु क्षमता में 30 प्रतिशत हिस्सेदारी (30 गीगावाट) हासिल करना है। -
11.
खर्च करने योग्य आय बढ़ने और तेजी से डिजिटलीकरण अपनाने और व्यापक होते आकांक्षी वर्ग के चलते भारत का खुदरा बाजार 2030 तक एक ट्रिलियन डालर का हो जाएगा। वेंचर कैपिटल फर्म, फायरसाइड वेंचर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह बदलाव केवल मात्रा के लिहाज से नहीं होगा बल्कि देश में खरीदारी के ढांचे में भी बदलाव देखने को मिलेगा।
12.
इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को फलस्तीनी राष्ट्र की स्थापना के किसी भी प्रयास का विरोध करने की शपथ ली। उन्होंने यह घोषणा तब की है जब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में फलस्तीनी स्वतंत्रता के लिए रास्ता खुला रखने वाले अमेरिकी प्रस्ताव पर सोमवार को मतदान होना है। नेतन्याहू लंबे समय से फलस्तीन राष्ट्र की संभावना से इन्कार करते रहे हैं।
13.
अमेरिका ने स्टेल्थ एफ-35ए लड़ाकू विमान से बी61-12 परमाणु गुरुत्वाकर्षण बम का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया। यह परीक्षण नेवादा के टोनोपा परीक्षण रेंज में 19 से 21 अगस्त तक यूटा के हिल एयर फोर्स बेस के सहयोग से किया गया। परीक्षणों में बी61-12 की निष्क्रिय इकाइयों को एफ-35ए विमान से छोड़ा गया। परिचालन स्थितियों में विमान, चालक दल और हथियार ने संपूर्णता में प्रदर्शन किया। बी61-12 का पूर्ण पैमाने पर उत्पादन मई में शुरू हुआ है, जिसके 2026 में पूरा होने की उम्मीद है।
14.
चीन ने जापान के सेनकाकू द्वीप के पास गश्त के लिए तटरक्षक जहाज भेजे। यही नहीं अमेरिका, जापान के साथ फिलीपींस की नौसेना के सैन्य अभ्यास से चिढ़े चीन ने विवादित दक्षिण चीन सागर के ऊपर बमवर्षक विमान भी उड़ाए। फिलीपींस ने अमेरिका, जापान के साथ शुक्रवार से शनिवार तक दो दिवसीय समुद्री अभ्यास किया था।
15.
ब्रिटेन की गृह मंत्री शबाना महमूद ने रविवार को कहा कि अवैध अप्रवासन देश को बांट रहा है, लोग एक दूसरे के दुश्मन बन रहे हैं और समाज में वैमनस्य की खाई गहरी होती जा रही है। देश को एकजुट करने के लिए कठोर उपाय किए जाने की जरूरत है। इसके तहत शरणार्थियों को स्थायी नागरिकता प्राप्त करने के लिए 20 साल की प्रतीक्षा अवधि जैसा उपाय करने की जरूरत है।
16.
कोलकाता स्थित भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (जेडएसआइ) के विज्ञानियों ने आंध्र प्रदेश में पतली छिपकली (गेको) की एक नई प्रजाति का पता लगाया है। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक हेमीफिलोडैक्टाइलस वंश से संबंधित नई प्रजाति की यह छिपकली आंध्र प्रदेश के शेषाचलम बायोस्फीयर रिजर्व के भीतर तिरुमाला पर्वत श्रृंखला में पाई गई है। इसका आधिकारिक नाम 'हेमीफिलोडैक्टाइलस वेंकटाद्रि स्पेसीज नोव' रखा गया है, जो तिरुमाला में पवित्र वेंकटाद्रि पहाडियों के प्रति सम्मान दर्शाता है। वेंकटाद्रि नाम संस्कृत शब्दों वेंकट (जिसका अर्थ है 'पापों को दूर करने वाला', भगवान विष्णु का एक नाम) और अद्रि (जिसका अर्थ है पर्वत) का मिश्रण है।

NCERT Books
Resources
We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.
Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.
Get Free academic Counseling & Course Details
